Śukadeva Gosvāmī said: O Mahārāja Parīkṣit, descendant of Mahārāja Bharata, I shall now describe the dynasty of Pūru, in which you were born, in which many saintly kings appeared, and from which many dynasties of brāhmaṇas began. ।। 9-20-1 ।।
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : हे महाराज भरत के वंशज महाराज परीक्षित, अब मैं पूरु के वंश का वर्णन करूँगा जिसमें तुम उत्पन्न हुए हो, जिसमें अनेक राजर्षि हुए हैं, जिनसे अनेक ब्राह्मण वंशों का प्रारम्भ हुआ है। ।। ९-२०-१ ।।
King Janamejaya was born of this dynasty of Pūru. Janamejaya’s son was Pracinvān, and his son was Pravīra. Thereafter, Pravīra’s son was Manusyu, and from Manusyu came the son named Cārupada. ।। 9-20-2 ।।
english translation
पूरु के ही इस वंश में राजा जनमेजय उत्पन्न हुआ। उसका पुत्र प्रचिन्वान था और उसका पुत्र था प्रवीर। तत्पश्चात् प्रवीर का पुत्र मनुस्यु हुआ जिसका पुत्र चारुपद था। ।। ९-२०-२ ।।
The son of Cārupada was Sudyu, and the son of Sudyu was Bahugava. Bahugava’s son was Saṁyāti. From Saṁyāti came a son named Ahaṁyāti, from whom Raudrāśva was born. ।। 9-20-3 ।।
english translation
चारुपद का पुत्र सुद्यु था और सुद्यु का पुत्र बहुगव था। बहुगव का पुत्र संयाति था, जिससे अहंयाति नामक पुत्र हुआ और फिर उससे रौद्राश्व उत्पन्न हुआ। ।। ९-२०-३ ।।
Raudrāśva had ten sons, named Ṛteyu, Kakṣeyu, Sthaṇḍileyu, Kṛteyuka, Jaleyu, Sannateyu, Dharmeyu, Satyeyu, Vrateyu and Vaneyu. Of these ten sons, Vaneyu was the youngest. ।। 9-20-4 ।।
english translation
रौद्राश्व के दस पुत्र थे जिनके नाम ऋतेयु, कक्षेयु, स्थण्डिलेयु, कृतेयुक, जलेयु, सन्नतेयु, धर्मेयु, सत्येयु, व्रतेयु तथा वनेयु थे। इन दसों में वनेयु सबसे छोटा था। ।। ९-२०-४ ।।
As the ten senses, which are products of the universal life, act under the control of life, these ten sons of Raudrāśva acted under Raudrāśva’s full control. All of them were born of the Apsarā named Ghṛtācī. ।। 9-20-5 ।।
english translation
ये दसों पुत्र रौद्राश्व के पूर्ण नियंत्रण में उसी प्रकार कार्य करते थे जिस तरह विश्वात्मा से उत्पन्न दसों इन्द्रियाँ प्राण के नियंत्रण में कार्य करती हैं। ये सभी घृताची नामक अप्सरा से उत्पन्न हुए थे। ।। ९-२०-५ ।।