Progress:31.1%
परे ब्रह्मण्यनिर्देश्ये भगवत्यखिलात्मनि । युक्तात्मन्यफला आसन्नपुण्यस्येव सत्क्रियाः ॥ ७-५-४१ ॥
Even though a person who has no assets in pious activities performs some good deed, it will have no result. Thus the weapons of the demons had no tangible effects upon Prahlāda Mahārāja because he was a devotee undisturbed by material conditions and fully engaged in meditating upon and serving the Supreme Personality of Godhead, who is unchangeable, who cannot be realized by the material senses, and who is the soul of the entire universe. ॥ 7-5-41 ॥
english translation
ऐसा व्यक्ति जिसके पास कोई पुण्यकर्म की कमाई नहीं होती यदि वह कोई अच्छा कार्य करे भी तो उसका कोई परिणाम नहीं निकलता। इसी प्रकार राक्षसों के हथियारों का प्रह्लाद महाराज पर कोई प्रकट प्रभाव नहीं पड़ रहा था, क्योंकि वे भौतिक दशाओं से अविचलित रहने वाले भक्त थे और उन भगवान् का ध्यान करने तथा सेवा करने में व्यस्त थे, जो अनश्वर थे, जिन्हें भौतिक इन्द्रियों द्वारा अनुभव नहीं किया जा सकता और जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के आत्मा हैं। ॥ ७-५-४१ ॥
hindi translation
प्रयासेऽपहते तस्मिन् दैत्येन्द्रः परिशङ्कितः । चकार तद्वधोपायान् निर्बन्धेन युधिष्ठिर ॥ ७-५-४२ ॥
My dear King Yudhiṣṭhira, when all the attempts of the demons to kill Prahlāda Mahārāja were futile, the King of the demons, Hiraṇyakaśipu, being most fearful, began contriving other means to kill him. ॥ 7-5-42 ॥
english translation
हे राजा युधिष्ठिर, जब प्रह्लाद महाराज को मार डालने के असुरों के सारे प्रयास निष्फल हो गये तो दैत्यराज हिरण्यकशिपु अत्यन्त भयभीत होकर उसे मारने के अन्य उपायों की योजना करने लगा। ॥ ७-५-४२ ॥
hindi translation
दिग्गजैर्दन्दशूकैश्च अभिचारावपातनैः । मायाभिः सन्निरोधैश्च गरदानैरभोजनैः ॥ ७-५-४३ ॥
Hiraṇyakaśipu could not kill his son by throwing him beneath the feet of big elephants, throwing him among huge, fearful snakes, employing destructive spells, hurling him from the top of a hill, conjuring up illusory tricks, administering poison, starving him, ॥ 7-5-43 ॥
english translation
हिरण्यकशिपु अपने पुत्र को विशाल हाथी के पाँवों के नीचे, बड़े-बड़े भयानक साँपों के बीच में, विध्वसंक जादू का प्रयोग करके, पर्वत की चोटी से नीचे गिरा कर, मायावी तरकीबें करके, विष देकर, भूखों रख कर, ॥ ७-५-४३ ॥
hindi translation
हिमवाय्वग्निसलिलैः पर्वताक्रमणैरपि । न शशाक यदा हन्तुमपापमसुरः सुतम् । चिन्तां दीर्घतमां प्राप्तस्तत्कर्तुं नाभ्यपद्यत ॥ ७-५-४४ ॥
Exposing him to severe cold, winds, fire and water, or throwing heavy stones to crush him. When Hiraṇyakaśipu found that he could not in any way harm Prahlāda, who was completely sinless, he was in great anxiety about what to do next. ॥ 7-5-44 ॥
english translation
ठिठुरती ठंड, हवा, अग्नि तथा जल में रखकर या उस पर भारी पत्थर फेंक कर भी नहीं मार पाया। जब उसने देखा कि वह निर्दोष प्रह्लाद को किसी तरह हानि नहीं पहुँचा पाया, तो वह अत्यन्त चिन्ता में पड़ गया कि आगे क्या किया जाये। ॥ ७-५-४४ ॥
hindi translation
एष मे बह्वसाधूक्तो वधोपायाश्च निर्मिताः । तैस्तैर्द्रोहैरसद्धर्मैर्मुक्तः स्वेनैव तेजसा ॥ ७-५-४५ ॥
Hiraṇyakaśipu thought: I have used many ill names in chastising this boy Prahlāda and have devised many means of killing him, but despite all my endeavors, he could not be killed. Indeed, he saved himself by his own powers, without being affected in the least by these treacheries and abominable actions. ॥ 7-5-45 ॥
english translation
हिरण्यकशिपु ने विचार किया: मैंने इस बालक को दण्डित करने के लिए अनेक गालियाँ दी हैं, अपशब्द कहे हैं और उसे मार डालने के लिए अनेक उपाय किये हैं, किन्तु मेरे समस्त प्रयत्नों के बावजूद यह मरा नहीं। निस्सन्देह, इन विश्वासघातों तथा घृणित कर्मों के द्वारा वह तनिक भी प्रभावित नहीं हुआ और अपनी ही शक्ति से उसने अपने को बचाया है। ॥ ७-५-४५ ॥
hindi translation