Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:20.3%

x

सिद्धचारणविद्याध्रानृषीन् पितृपतीन् मनून् । यक्षरक्षःपिशाचेशान् प्रेतभूतपतीनथ ॥ ७-४-६ ॥

The Siddhas, Cāraṇas and Vidyādharas, the great saints, Yamarāja, the Manus, the Yakṣas, the Rākṣasas, the Piśācas and their masters, and the masters of the ghosts and Bhūtas. ॥ 7-4-6 ॥

english translation

चारणों, विद्याधरों, महामुनियों, यमराजों, मनुष्यों, यक्षों, पिशाचों तथा उनके स्वामियों एवं भूत-प्रेतों के स्वामियों के लोक सम्मिलित थे। ॥ ७-४-६ ॥

hindi translation

सर्वसत्त्वपतीन् जित्वा वशमानीय विश्वजित् । जहार लोकपालानां स्थानानि सह तेजसा ॥ ७-४-७ ॥

He defeated the rulers of all the other planets where there are living entities and brought them under his control. Conquering the abodes of all, he seized their power and influence. ॥ 7-4-7 ॥

english translation

उसने उन सारे अन्य लोकों के शासकों को भी हरा दिया जहाँ- जहाँ जीव रहते थे और उन्हें अपने वश में कर लिया। सबों के निवासों को जीतकर उसने उनकी शक्ति तथा उनके प्रभाव को छीन लिया। ॥ ७-४-७ ॥

hindi translation

देवोद्यानश्रिया जुष्टमध्यास्ते स्म त्रिविष्टपम् । महेन्द्रभवनं साक्षान्निर्मितं विश्वकर्मणा । त्रैलोक्यलक्ष्म्यायतनमध्युवासाखिलर्द्धिमत् ॥ ७-४-८ ॥

Hiraṇyakaśipu, who possessed all opulence, began residing in heaven, with its famous Nandana garden, which is enjoyed by the demigods. In fact, he resided in the most opulent palace of Indra, the King of heaven. The palace had been directly constructed by the demigod architect Viśvakarmā and was as beautifully made as if the goddess of fortune of the entire universe resided there. ॥ 7-4-8 ॥

english translation

समस्त ऐश्वर्य से युक्त हिरण्यकशिपु स्वर्ग के सुप्रसिद्ध नन्दन उद्यान में रहने लगा, जिसका भोग देवता करते हैं। वस्तुत: वह स्वर्ग के राजा इन्द्र के अत्यन्त ऐश्वर्यशाली महल में रहने लगा। इस महल को देवताओं के शिल्पी साक्षात् विश्वकर्मा ने निर्मित किया था और इसे इतने सुन्दर ढंग से बनाया गया था मानो सम्पूर्ण विश्व की लक्ष्मी वहीं निवास कर रही हो। ॥ ७-४-८ ॥

hindi translation

यत्र विद्रुमसोपाना महामारकता भुवः । यत्र स्फाटिककुड्यानि वैदूर्यस्तम्भपङ्क्तयः ॥ ७-४-९ ॥

The steps of King Indra’s residence were made of coral, the floor was bedecked with invaluable emeralds, the walls were of crystal, and the columns of vaidūrya stone. ॥ 7-4-9 ॥

english translation

राजा इन्द्र के आवास की सीढिय़ाँ मूँगे की थीं, फर्श अमूल्य पन्ने से जटित था, दीवालें स्फटिक की थीं और ख भे वैदूर्य मणि के थे। ॥ ७-४-९ ॥

hindi translation

यत्र चित्रवितानानि पद्मरागासनानि च । पयःफेननिभाः शय्या मुक्तादामपरिच्छदाः ॥ ७-४-१० ॥

The wonderful canopies were beautifully decorated, the seats were bedecked with rubies, and the silk bedding, as white as foam, was decorated with pearls. The ॥ 7-4-10 ॥

english translation

उसके अद्भुत वितान सुन्दर ढंग से सजाये गये थे, आसन मणियों से जटित थे और झाग के सदृश श्वेत रेशमी बिछौने मोतियों से सजाये गये थे। ॥ ७-४-१० ॥

hindi translation