Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:62.8%

x

ब्रह्मोवाच देवदेवाखिलाध्यक्ष भूतभावन पूर्वज । दिष्ट्या ते निहतः पापो लोकसन्तापनोऽसुरः ॥ ७-१०-२६ ॥

Lord Brahmā said: O Supreme Lord of all lords, proprietor of the entire universe, O benedictor of all living entities, O original person [ādi-puruṣa], because of our good fortune You have now killed this sinful demon, who was giving trouble to the entire universe. ॥ 7-10-26 ॥

english translation

ब्रह्माजी ने कहा : हे देवताओं के परम स्वामी, हे समग्र ब्रह्माण्ड के अध्यक्ष, हे समस्त जीवों के वरदाता, हे आदि पुरुष, यह हमारा सौभाग्य है कि आपने इस पापी असुर को मार डाला जो समग्र ब्रह्माण्ड को दुख देने वाला था। ॥ ७-१०-२६ ॥

hindi translation

योऽसौ लब्धवरो मत्तो न वध्यो मम सृष्टिभिः । तपोयोगबलोन्नद्धः समस्तनिगमानहन् ॥ ७-१०-२७ ॥

This demon, Hiraṇyakaśipu, received from me the benediction that he would not be killed by any living being within my creation. With this assurance and with strength derived from austerities and mystic power, he became excessively proud and transgressed all the Vedic injunctions. ॥ 7-10-27 ॥

english translation

इस असुर हिरण्यकशिपु ने मुझसे यह वरदान प्राप्त किया था कि वह मेरी सृष्टि में किसी भी जीव के द्वारा मारा नहीं जाएगा। इस आश्वासन के कारण तथा तपस्या और योग से प्राप्त बल द्वारा वह अत्यन्त गर्वित हो उठा और समस्त वैदिक आदेशों का उल्लंघन करने लगा। ॥ ७-१०-२७ ॥

hindi translation

दिष्ट्यास्य तनयः साधुर्महाभागवतोऽर्भकः । त्वया विमोचितो मृत्योर्दिष्ट्या त्वां समितोऽधुना ॥ ७-१०-२८ ॥

By great fortune, Hiraṇyakaśipu’s son Prahlāda Mahārāja has now been released from death, for although he is a child, he is an exalted devotee. Now he is fully under the protection of Your lotus feet. ॥ 7-10-28 ॥

english translation

सौभाग्य से हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रह्लाद अब मृत्यु से बचा लिया गया है और यद्यपि वह अभी बालक है, किन्तु है महाभागवत, अब वह पूर्णतया आपके चरणकमलों की शरण में है। ॥ ७-१०-२८ ॥

hindi translation

एतद्वपुस्ते भगवन् ध्यायतः प्रयतात्मनः । सर्वतो गोप्तृ सन्त्रासान्मृत्योरपि जिघांसतः ॥ ७-१०-२९ ॥

My dear Lord, O Supreme Personality of Godhead, You are the Supreme Soul. If one meditates upon Your transcendental body, You naturally protect him from all sources of fear, even the imminent danger of death. ॥ 7-10-29 ॥

english translation

हे भगवान्, हे पूर्ण पुरुषोत्तम परमेश्वर! आप परमात्मा हैं। यदि कोई आपके दिव्य शरीर का ध्यान करता है, आप सभी प्रकार के भय से, यहाँ तक कि आसन्न मृत्यु-भय से भी, उसकी रक्षा करते हैं। ॥ ७-१०-२९ ॥

hindi translation

नृसिंह उवाच मैवं वरोऽसुराणां ते प्रदेयः पद्मसम्भव । वरः क्रूरनिसर्गाणामहीनाममृतं यथा ॥ ७-१०-३० ॥

The Personality of Godhead replied: My dear Lord Brahmā, O great lord born from the lotus flower, just as it is dangerous to feed milk to a snake, so it is dangerous to give benedictions to demons, who are by nature ferocious and jealous. I warn you not to give such benedictions to any demon again. ॥ 7-10-30 ॥

english translation

भगवान् ने उत्तर दिया: हे ब्रह्मा, हे कमल पुष्प से उत्पन्न महान्प्रभु, जिस प्रकार साँप को दूध पिलाना घातक होता है उसी तरह असुरों को वर प्रदान करना घातक होता है, क्योंकि वे प्रकृति से क्रूर तथा ईर्ष्यालु होते हैं। मैं तुम्हें सचेत करता हूँ कि तुम फिर से किभी किसी असुर को ऐसा वर मत प्रदान करना। ॥ ७-१०-३० ॥

hindi translation