Srimad Bhagavatam

Progress:45.6%

x

तासु बुद्बुदफेनाभ्यां दृष्टं तद्धरति क्षिपन् । हतपुत्रस्ततस्त्वष्टा जुहावेन्द्राय शत्रवे ॥ ६-९-११ ॥

Therefore there are bubbles and foam in water. When one collects water, these should be avoided. After Viśvarūpa was killed, his father, Tvaṣṭā, performed ritualistic ceremonies to kill Indra. ॥ 6-9-11 ॥

english translation

मनुष्य को चाहिए कि इन्हें हटाकर के ही जल भरे। विश्वरूप के वध के पश्चात् उसके पिता त्वष्टा ने इन्द्र को मारने के लिए अनुष्ठान किये। ॥ ६-९-११ ॥

hindi translation

इन्द्रशत्रो विवर्धस्व मा चिरं जहि विद्विषम् । अथान्वाहार्यपचनादुत्थितो घोरदर्शनः ॥ ६-९-१२ ॥

He offered oblations in the sacrificial fire, saying, “O enemy of Indra, flourish to kill your enemy without delay.” Thereafter, from the southern side of the sacrificial fire known as Anvāhārya came a fearful personality, ॥ 6-9-12 ॥

english translation

उसने अग्नि में यह उच्चारण करके आहुति डाली, “हे इन्द्र के शत्रु! तुम्हारी अभिवृद्धि हो, तुम अविलम्ब अपने शत्रु का वध करो।” तत्पश्चात् अन्वाहार्य नामक यज्ञ अग्नि के दक्षिणी कोने से एक भयावना व्यक्ति प्रकट हुआ ॥ ६-९-१२ ॥

hindi translation

कृतान्त इव लोकानां युगान्तसमये यथा । विष्वग्विवर्धमानं तमिषुमात्रं दिने दिने ॥ ६-९-१३ ॥

Who looked like the destroyer of the entire creation at the end of the millennium. Like arrows released in the four directions, the demon’s body grew, day after day. ॥ 6-9-13 ॥

english translation

जो युगान्त में समग्र ब्रह्माण्ड का विनाश करने वाले के समान प्रतीत हो रहा था। उस असुर का शरीर चारों दिशाओं में छोड़े हुए बाण के समान प्रतिदिन बढऩे लगा। ॥ ६-९-१३ ॥

hindi translation

दग्धशैलप्रतीकाशं सन्ध्याभ्रानीकवर्चसम् । तप्तताम्रशिखाश्मश्रुं मध्याह्नार्कोग्रलोचनम् ॥ ६-९-१४ ॥

Tall and blackish, he appeared like a burnt hill and was as lustrous as a bright array of clouds in the evening. The hair on the demon’s body and his beard and moustache were the color of melted copper, and his eyes were piercing like the midday sun. ॥ 6-9-14 ॥

english translation

वह लम्बा और काला था, मानो कोई जला हुआ पर्वत हो। वह संध्याकालीन बादलों के समूह की भाँति दीप्ति से युक्त था। असुर के शरीर के बाल तथा उसकी दाढ़ी-मूछें पिघले ताँबे के रंग की थीं। उसके नेत्र मध्यान्हकालीन सूर्य की भाँति भेदने वाले थे। ॥ ६-९-१४ ॥

hindi translation

देदीप्यमाने त्रिशिखे शूल आरोप्य रोदसी । नृत्यन्तमुन्नदन्तं च चालयन्तं पदा महीम् ॥ ६-९-१५ ॥

He appeared unconquerable, as if holding the three worlds on the points of his blazing trident. Dancing and shouting with a loud voice, he made the entire surface of the earth tremble as if from an earthquake. ॥ 6-9-15 ॥

english translation

वह दुर्जय था और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अपने प्रज्ज्वलित त्रिशूल पर तीनों लोकों को धारण किये हो। उच्चस्वर करके उसके नाचने और गाने से सारी पृथ्वी हिल उठी मानो भूकम्प आया हो। ॥ ६-९-१५ ॥

hindi translation