Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:22.7%

x

न किञ्चनोदीरयितुमशकत्तीव्रया मुदा । आपूरितमनोद्वारैर्ह्रदिन्य इव निर्झरैः ॥ ६-४-४१ ॥

As rivers are filled by water flowing from a mountain, all of Dakṣa’s senses were filled with pleasure. Because of his highly elevated happiness, Dakṣa could not say anything, but simply remained flat on the ground. ॥ 6-4-41 ॥

english translation

जिस तरह पर्वत से प्रवाहित होने वाले जल से नदियाँ भर जाती हैं उसी तरह दक्ष की सारी इन्द्रियाँ प्रसन्नता से पूरित हो गईं। अत्यधिक सुख के कारण दक्ष कुछ भी नहीं कह सके, अपितु भूमि पर पड़े रहे। ॥ ६-४-४१ ॥

hindi translation

तं तथावनतं भक्तं प्रजाकामं प्रजापतिम् । चित्तज्ञः सर्वभूतानामिदमाह जनार्दनः ॥ ६-४-४२ ॥

Although Prajāpati Dakṣa could not say anything, when the Lord, who knows everyone’s heart, saw His devotee prostrate in that manner and desiring to increase the population, He addressed him as follows. ॥ 6-4-42 ॥

english translation

यद्यपि प्रजापति दक्ष कुछ भी नहीं कह सके, किन्तु हर एक के हृदय की बात जानने वाले भगवान् ने जब अपने भक्त को इस प्रकार से नमित तथा जनसंख्या बढ़ाने की इच्छा से युक्त देखा तो उन्होंने उसे इस प्रकार से सम्बोधित किया। ॥ ६-४-४२ ॥

hindi translation

श्रीभगवानुवाच प्राचेतस महाभाग संसिद्धस्तपसा भवान् । यच्छ्रद्धया मत्परया मयि भावं परं गतः ॥ ६-४-४३ ॥

The Supreme Personality of Godhead said: O most fortunate Prācetasa, because of your great faith in Me, you have attained the supreme devotional ecstasy. Indeed, because of your austerities, combined with exalted devotion, your life is now successful. You have achieved complete perfection. ॥ 6-4-43 ॥

english translation

भगवान् ने कहा : हे परम भाग्यशाली प्राचेतस! तुमने मुझ पर अपनी महती श्रद्धा के कारण परम भक्तिमय भाव को प्राप्त किया है। निस्सन्देह, तुम्हारी महती भक्ति के साथ साथ तुम्हारी तपस्या के कारण तुम्हारा जीवन अब सफल है। तुमने पूर्ण सिद्धि प्राप्त कर ली है। ॥ ६-४-४३ ॥

hindi translation

प्रीतोऽहं ते प्रजानाथ यत्तेऽस्योद्बृंहणं तपः । ममैष कामो भूतानां यद्भूयासुर्विभूतयः ॥ ६-४-४४ ॥

My dear Prajāpati Dakṣa, you have performed extreme austerities for the welfare and growth of the world. My desire also is that everyone within this world be happy. I am therefore very pleased with you because you are endeavoring to fulfill My desire for the welfare of the entire world. ॥ 6-4-44 ॥

english translation

हे प्रजापति दक्ष! तुमने संसार के कल्याण तथा वृद्धि के लिए घोर तपस्या की है। मेरी भी यही इच्छा है कि इस जगत में हरेक प्राणी सुखी हो। इसलिए मैं तुमसे अत्यधिक प्रसन्न हूँ, क्योंकि तुम सम्पूर्ण जगत के कल्याण की मेरी इच्छा को पूरी करने का प्रयत्न कर रहे हो। ॥ ६-४-४४ ॥

hindi translation

ब्रह्मा भवो भवन्तश्च मनवो विबुधेश्वराः । विभूतयो मम ह्येता भूतानां भूतिहेतवः ॥ ६-४-४५ ॥

Lord Brahmā, Lord Śiva, the Manus, all the other demigods in the higher planetary systems, and you prajāpatis, who are increasing the population, are working for the benefit of all living entities. Thus you expansions of My marginal energy are incarnations of My various qualities. ॥ 6-4-45 ॥

english translation

ब्रह्मा, शिव, मनुगण, उच्च लोकों के अन्य सारे देवता तथा जनसंख्या बढ़ाने वाले तुम सारे प्रजापति सारे जीवों के लाभार्थ कार्य कर रहे हो। इस तरह मेरी तटस्था शक्ति के अंश रूप तुम सभी मेरे विभिन्न गुणों के अवतार हो। ॥ ६-४-४५ ॥

hindi translation