Progress:12.2%
विमुच्य तमिमं बन्धमविद्याकामकर्मजम् । सर्वभूतसुहृच्छान्तो मैत्रः करुण आत्मवान् ॥ ६-२-३६ ॥
Because of identifying oneself with the body, one is subjected to desires for sense gratification, and thus one engages in many different types of pious and impious action. This is what constitutes material bondage. Now I shall disentangle myself from my material bondage, which has been caused by the Supreme Personality of Godhead’s illusory energy in the form of a woman. ॥ 6-2-36 ॥
english translation
शरीर से अपनी पहचान बनाने के कारण मनुष्य इन्द्रियतृप्ति के लिए इच्छाओं के अधीन होता है और इस तरह वह अपने को अनेक प्रकार के पवित्र तथा अपवित्र कार्यों में लगाता है। यही भौतिक बन्धन है। अब मैं अपने आपको उस भौतिक बन्धन से छुड़ाऊँगा जो स्त्री के रूप में पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् की मोहिनी शक्ति द्वारा उत्पन्न किया गया है। ॥ ६-२-३६ ॥
hindi translation
मोचये ग्रस्तमात्मानं योषिन्मय्याऽऽत्ममायया । विक्रीडितो ययैवाहं क्रीडामृग इवाधमः ॥ ६-२-३७ ॥
Being a most fallen soul, I was victimized by the illusory energy and have become like a dancing dog led around by a woman’s hand. Now I shall give up all lusty desires and free myself from this illusion. I shall become a merciful, well-wishing friend to all living entities and always absorb myself in Kṛṣṇa consciousness. ॥ 6-2-37 ॥
english translation
सर्वाधिक पतितात्मा होने से मैं माया का शिकार बना और उस नाचने वाले कुत्ते के समान बन गया जो स्त्री के हाथ के इशारे पर चलता है। अब मैं सारी कामेच्छाओं को त्याग दूँगा और इस मोह से अपने को मुक्त कर लूँगा। मैं दयालु एवं समस्त जीवों का शुभैषी मित्र बनूंगा तथा कृष्णभावनामृत में अपने को सदैव लीन रखूँगा। ॥ ६-२-३७ ॥
hindi translation
ममाहमिति देहादौ हित्वा मिथ्यार्थधीर्मतिम् । धास्ये मनो भगवति शुद्धं तत्कीर्तनादिभिः ॥ ६-२-३८ ॥
Simply because I chanted the holy name of the Lord in the association of devotees, my heart is now becoming purified. Therefore I shall not fall victim again to the false lures of material sense gratification. Now that I have become fixed in the Absolute Truth, henceforward I shall not identify myself with the body. I shall give up false conceptions of “I” and “mine” and fix my mind on the lotus feet of Kṛṣṇa. ॥ 6-2-38 ॥
english translation
चूँकि मैंने भक्तों की संगति में भगवान् के पवित्र नाम का केवल कीर्तन किया है, इसलिए मेरा हृदय अब शुद्ध बन रहा है। इसलिए मैं अब पुन: भौतिक इन्द्रियतृप्ति के झूठे आकर्षणों का शिकार नहीं बनूँगा। चूँकि अब मैं परम सत्य में स्थित हो चुका हूँ, अत: अब उसके बाद मैं शरीर के साथ अपनी पहचान नहीं करूँगा। “मैं” तथा “मेरा” के मिथ्या विचारों को त्यागकर मैं अपने मन को कृष्ण के चरणकमलों में स्थिर करूँगा। ॥ ६-२-३८ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच इति जातसुनिर्वेदः क्षणसङ्गेन साधुषु । गङ्गाद्वारमुपेयाय मुक्तसर्वानुबन्धनः ॥ ६-२-३९ ॥
Because of a moment’s association with devotees [the Viṣṇudūtas], Ajāmila detached himself from the material conception of life with determination. Thus freed from all material attraction, he immediately started for Hardwar. ॥ 6-2-39 ॥
english translation
भक्तों (विष्णुदूतों) की क्षण-भर की संगति के कारण अजामिल ने अपने मन को संकल्पपूर्वक भौतिक देहात्मबुद्धि से विलग कर लिया। इस तरह समस्त भौतिक आकर्षण से मुक्त हुआ वह तुरन्त हरद्वार के लिए चल पड़ा। ॥ ६-२-३९ ॥
hindi translation
स तस्मिन् देवसदन आसीनो योगमाश्रितः । प्रत्याहृतेन्द्रियग्रामो युयोज मन आत्मनि ॥ ६-२-४० ॥
In Hardwar, Ajāmila took shelter at a Viṣṇu temple, where he executed the process of bhakti-yoga. He controlled his senses and fully applied his mind in the service of the Lord. ॥ 6-2-40 ॥
english translation
हरद्वार में अजामिल ने एक विष्णुमन्दिर में शरण ली जहाँ उसने भक्तियोग की विधि को सम्पन्न किया। उसने अपनी इन्द्रियों को वश में किया और अपने मन को पूरी तरह से भगवान् की सेवा में लगा दिया। ॥ ६-२-४० ॥
hindi translation