Progress:92.4%
शरत्पद्मोत्सवं वक्त्रं वचश्च श्रवणामृतम् । हृदयं क्षुरधाराभं स्त्रीणां को वेद चेष्टितम् ॥ ६-१८-४१ ॥
A woman’s face is as attractive and beautiful as a blossoming lotus flower during autumn. Her words are very sweet, and they give pleasure to the ear, but if we study a woman’s heart, we can understand it to be extremely sharp, like the blade of a razor. In these circumstances, who could understand the dealings of a woman? ॥ 6-18-41 ॥
english translation
स्त्री का मुख शरदकालीन खिले हुए कमल-पुष्प के समान आकर्षक तथा सुन्दर होता है। उसके शब्द अत्यन्त मधुर और कानों को प्रिय लगने वाले होते हैं, किन्तु यदि उसके हदय का अध्ययन किया जाये, तो पता चलेगा कि वह छुरे की धार के समान अत्यन्त पैना है। भला ऐसा कौन है, जो स्त्री के कार्यकलापों को जान सके? ॥ ६-१८-४१ ॥
hindi translation
न हि कश्चित्प्रियः स्त्रीणामञ्जसा स्वाशिषात्मनाम् । पतिं पुत्रं भ्रातरं वा घ्नन्त्यर्थे घातयन्ति च ॥ ६-१८-४२ ॥
To satisfy their own interests, women deal with men as if the men were most dear to them, but no one is actually dear to them. Women are supposed to be very saintly, but for their own interests they can kill even their husbands, sons or brothers, or cause them to be killed by others. ॥ 6-18-42 ॥
english translation
अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए स्त्रियाँ मनुष्यों के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं मानो वे उनकी सर्वाधिक प्रिय हों, किन्तु वास्तव में उनका कोई प्रिय नहीं होता। स्त्रियों को अति साधु स्वभाव का माना जाता है, किन्तु अपने स्वार्थ के लिए वे अपने पति, पुत्र या भाई की भी हत्या कर सकती हैं या दूसरों से करा सकती हैं। ॥ ६-१८-४२ ॥
hindi translation
प्रतिश्रुतं ददामीति वचस्तन्न मृषा भवेत् । वधं नार्हति चेन्द्रोऽपि तत्रेदमुपकल्पते ॥ ६-१८-४३ ॥
I promised to give her a benediction, and this promise cannot be violated, but Indra does not deserve to be killed. In these circumstances, the solution I have is quite suitable. ॥ 6-18-43 ॥
english translation
मैंने उसे एक वर देने का वचन दिया है, जिसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता, लेकिन इन्द्र वध किये जाने योग्य नहीं है। इस स्थिति में मैने जो उपाय (हल) सोचा है, वह उपयुक्त है। ॥ ६-१८-४३ ॥
hindi translation
इति सञ्चिन्त्य भगवान् मारीचः कुरुनन्दन । उवाच किञ्चित्कुपित आत्मानं च विगर्हयन् ॥ ६-१८-४४ ॥
Śrī Śukadeva Gosvāmī said: Kaśyapa Muni, thinking in this way, became somewhat angry. Condemning himself, O Mahārāja Parīkṣit, descendant of Kuru, he spoke to Diti as follows. ॥ 6-18-44 ॥
english translation
श्रीशुकदेव गोस्वामी ने कहा—इस प्रकार विचारते हुए कश्यप मुनि कुछ-कुछ क्रुद्ध हो गये। हे कुरुवंशी महाराज परीक्षित! वे अपने आपको धिक्कारते हुए दिति से इस प्रकार बोले। ॥ ६-१८-४४ ॥
hindi translation
कश्यप उवाच पुत्रस्ते भविता भद्रे इन्द्रहा देवबान्धवः । संवत्सरं व्रतमिदं यद्यञ्जो धारयिष्यसि ॥ ६-१८-४५ ॥
Kaśyapa Muni said: My dear gentle wife, if you follow my instructions regarding this vow for at least one year, you will surely get a son who will be able to kill Indra. However, if you deviate from this vow of following the Vaiṣṇava principles, you will get a son who will be favorable to Indra. ॥ 6-18-45 ॥
english translation
कश्यप मुनि ने कहा, हे कल्याणी! यदि तुम अपने इस व्रत के सम्बन्ध में मेरे उपदेशों का कम से कम एक वर्ष तक पालन करोगी तो तुम्हें निश्चित रूप से पुत्र प्राप्त होगा जो इन्द्र का वध करने में सक्षम होगा। किन्तु यदि तुम वैष्णव नियमों का पालन करने वाले इस व्रत से तनिक भी विचलित होगी तो तुम्हें जो पुत्र प्राप्त होगा वह इन्द्र का अनुयायी होगा। ॥ ६-१८-४५ ॥
hindi translation