Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:91.8%

x

सोऽहं त्वयार्चितो भद्रे ईदृग्भावेन भक्तितः । तत्ते सम्पादये काममसतीनां सुदुर्लभम् ॥ ६-१८-३६ ॥

My dear gentle wife, because you have worshiped me with great devotion, considering me a representative of the Supreme Personality of Godhead, I shall reward you by fulfilling your desires, which are unobtainable for an unchaste wife. ॥ 6-18-36 ॥

english translation

हे कल्याणी! तुमने मुझे श्रीभगवान् का प्रतिनिधि मानकर अत्यन्त भक्तिपूर्वक मेरी पूजा की है, अत: मैं तुम्हारी इच्छाओं को पूरा करके तुम्हें पुरस्कृत करूँगा, जो किसी अ-सती पत्नी के लिए दुर्लभ है। ॥ ६-१८-३६ ॥

hindi translation

दितिरुवाच वरदो यदि मे ब्रह्मन् पुत्रमिन्द्रहणं वृणे । अमृत्युं मृतपुत्राहं येन मे घातितौ सुतौ ॥ ६-१८-३७ ॥

Diti replied: O my husband, O great soul, I have now lost my sons. If you want to give me a benediction, I ask you for an immortal son who can kill Indra. I pray for this because Indra, with the help of Viṣṇu, has killed my two sons Hiraṇyākṣa and Hiraṇyakaśipu. ॥ 6-18-37 ॥

english translation

दितिने उत्तर दिया—हे पतिदेव! हे महात्मन्! मैं अपने दो पुत्र खो चुकी हूँ। यदि आप मुझे वर देना चाहते हैं, तो मैं ऐसा अमर पुत्र चाहूँगी जो इन्द्र का वध कर सके। मैं इसलिए यह प्रार्थना कर रही हूँ क्योंकि इन्द्र ने विष्णु की सहायता से मेरे दो पुत्रों, हिरण्याक्ष तथा हिरण्यकशिपु, का वध किया है। ॥ ६-१८-३७ ॥

hindi translation

निशम्य तद्वचो विप्रो विमनाः पर्यतप्यत । अहो अधर्मः सुमहानद्य मे समुपस्थितः ॥ ६-१८-३८ ॥

Upon hearing Diti’s request, Kaśyapa Muni was very much aggrieved. “Alas,” he lamented, “now I face the danger of the impious act of killing Indra.” ॥ 6-18-38 ॥

english translation

दिति की प्रार्थना सुनकर कश्यप मुनि अत्यधिक उद्विग्न हो गये। वे पश्चाताप करने लगे, “हाय, अब मेरे समक्ष इन्द्र को वध करने के अपवित्र कार्य का संकट आया है। ॥ ६-१८-३८ ॥

hindi translation

अहो अद्येन्द्रियारामो योषिन्मय्येह मायया । गृहीतचेताः कृपणः पतिष्ये नरके ध्रुवम् ॥ ६-१८-३९ ॥

Kaśyapa Muni thought: Alas, I have now become too attached to material enjoyment. Taking advantage of this, my mind has been attracted by the illusory energy of the Supreme Personality of Godhead in the form of a woman [my wife]. Therefore I am surely a wretched person who will glide down toward hell. ॥ 6-18-39 ॥

english translation

कश्यप मुनि ने सोचा, ओह! मैं अब भौतिक सुख के प्रति अत्यधिक आसक्त हो चुका हूँ। अत: इस अवसर का लाभ उठाकर मेरा मन श्रीभगवान् की माया द्वारा स्त्री (अपनी पत्नी) के रूप में आकृष्ट हुआ है। अत: मैं अत्यन्त नीच हूँ और अवश्य ही नरक में जा गिरूँगा। ॥ ६-१८-३९ ॥

hindi translation

कोऽतिक्रमोऽनुवर्तन्त्याः स्वभावमिह योषितः । धिङ् मां बताबुधं स्वार्थे यदहं त्वजितेन्द्रियः ॥ ६-१८-४० ॥

This woman, my wife, has adopted a means that follows her nature, and therefore she is not to be blamed. But I am a man. Therefore, all condemnation upon me! I am not at all conversant with what is good for me, since I could not control my senses. ॥ 6-18-40 ॥

english translation

मेरी इस पत्नी ने उस साधन का सहारा लिया है, जो उसकी प्रकृति का अनुगामी है, अत: उसको दोष नहीं दिया जा सकता। किन्तु मैं तो पुरुष हूं। सारा दोष तो मेरा है क्योंकि मैं तनिक भी जान न पाया कि मेरी भलाई किसमें है क्योंकि मैं अपनी इन्द्रियों को वश में नहीं रख सका। ॥ ६-१८-४० ॥

hindi translation