Srimad Bhagavatam

Progress:12.2%

x

अबाधन्त मुनीनन्ये एके पत्नीरतर्जयन् । अपरे जगृहुर्देवान् प्रत्यासन्नान् पलायितान् ॥ ४-५-१६ ।‌।

Some blocked the way of the fleeing sages, some threatened the women assembled there, and some arrested the demigods who were fleeing the pandal. ॥ 4-5-16 ॥

english translation

इनमें से कुछ ने भागते मुनियों का रास्ता रोक लिया, किन्हीं ने वहाँ पर एकत्र स्त्रियों को डराया-धमकाया और कुछ ने पण्डाल से भागते हुए देवताओं को बन्दी बना लिया। ॥ ४-५-१६ ।‌।

hindi translation

भृगुं बबन्ध मणिमान् वीरभद्रः प्रजापतिम् । चण्डेशः पूषणं देवं भगं नन्दीश्वरोऽग्रहीत् ॥ ४-५-१७ ‌‌॥

Maṇimān, one of the followers of Lord Śiva, arrested Bhṛgu Muni, and Vīrabhadra, the black demon, arrested Prajāpati Dakṣa. Another follower, who was named Caṇḍeśa, arrested Pūṣā. Nandīśvara arrested the demigod Bhaga. ॥ 4-5-17 ॥

english translation

शिव के एक अनुचर मणिमान ने भृगु मुनि को बन्दी बना लिया तथा श्याम असुर वीरभद्र ने प्रजापति दक्ष को पकड़ लिया। एक अन्य अनुचर चण्डेश ने पूषा को तथा नन्दीश्वर ने भग देवता को बन्दी बना लिया। ॥ ४-५-१७ ॥

hindi translation

सर्व एवर्त्विजो दृष्ट्वा सदस्याः सदिवौकसः । तैरर्द्यमानाः सुभृशं ग्रावभिर्नैकधाद्रवन् ॥ ४-५-१८ ॥

There was a continuous shower of stones, and all the priests and other members assembled at the sacrifice were put into immense misery. For fear of their lives, they dispersed in different directions. ॥ 4-5-18 ॥

english translation

लगातार पत्थरों की वर्षा के कारण समस्त पुरोहित तथा यज्ञ में एकत्र अन्य सदस्य महान् संकट में पड़ गये। अपने प्राणों के भय से वे चारों ओर तितर-बितर हो गये। ॥ ४-५-१८ ॥

hindi translation

जुह्वतः स्रुवहस्तस्य श्मश्रूणि भगवान् भवः । भृगोर्लुलुञ्चे सदसि योऽहसच्छ्मश्रु दर्शयन् ॥ ४-५-१९ ॥

Vīrabhadra tore off the mustache of Bhṛgu(who had smiled showing his mustache) in the midst of the assembly, who was offering the sacrificial oblations with his hands in the fire. ॥ 4-5-19 ॥

english translation

वीरभद्र ने अपने हाथों से अग्नि में आहुति डालते हुए भरी सभा में भृगुमुनि की मूँछ नोच ली (जो हँसा था मूँछ दिखाते हुए)। ॥ ४-५-१९ ॥

hindi translation

भगस्य नेत्रे भगवान् पातितस्य रुषा भुवि । उज्जहार सदःस्थोऽक्ष्णा यः शपन्तमसूसुचत् ॥ ४-५-२० ॥

Vīrabhadra immediately caught Bhaga, who had been moving his eyebrows during Bhṛgu’s cursing of Lord Śiva, and out of great anger thrust him to the ground and forcibly put out his eyes. ॥ 4-5-20 ॥

english translation

वीरभद्र ने तुरन्त उस भग को पकड़ लिया, जो भृगु द्वारा शिव को शाप देते समय अपनी भौंहे मटका रहा था। उसने अत्यन्त क्रोध में आकर भग को पृथ्वी पर पटक दिया और बलपूर्वक उसकी आँखें निकाल लीं। ॥ ४-५-२० ॥

hindi translation