Srimad Bhagavatam

Progress:88.9%

x

सखाय इन्द्रियगणा ज्ञानं कर्म च यत्कृतम् । सख्यस्तद्वृत्तयः प्राणः पञ्चवृत्तिर्यथोरगः ॥ ४-२९-६ ॥

The five working senses and the five senses that acquire knowledge are all male friends of Purañjanī. The living entity is assisted by these senses in acquiring knowledge and engaging in activity. The engagements of the senses are known as girlfriends, and the serpent, which was described as having five heads, is the life air acting within the five circulatory processes. ॥ 4-29-6 ॥

english translation

पाँचों ज्ञानेन्द्रियाँ तथा पाँचों कर्मेन्द्रियाँ पुरञ्जनी के नर मित्र हैं। जीव को इन इन्द्रियों द्वारा ज्ञान प्राप्त करने तथा कार्य में प्रवृत्त होने में सहायता मिलती है। इन्द्रियों के व्यापार उसकी सखियाँ हैं और वह सर्प जिसे पाँच फनों वाला बताया गया है, पाँच प्रकार की क्रियाओं के भीतर कार्यशील प्राणवायु है। ॥ ४-२९-६ ॥

hindi translation

बृहद्बलं मनो विद्यादुभयेन्द्रियनायकम् । पञ्चालाः पञ्चविषया यन्मध्ये नव खं पुरम् ॥ ४-२९-७ ॥

The eleventh attendant, who is the commander of the others, is known as the mind. He is the leader of the senses both in the acquisition of knowledge and in the performance of work. The Pañcāla kingdom is that atmosphere in which the five sense objects are enjoyed. Within that Pañcāla kingdom is the city of the body, which has nine gates. ॥ 4-29-7 ॥

english translation

ग्यारहवाँ सेवक, जो अन्यों का नायक है, मन कहलाता है। वह कर्मेन्द्रियों तथा ज्ञानेन्द्रियों—इन दोनों का नायक है। पञ्चाल राज्य वह वातावरण है, जिसमें पाँच इन्द्रिय-पदार्थों (विषयों) का भोग किया जाता है। इस पञ्चाल राज्य के भीतर शरीर रूपी नगरी है, जिसमें नौ द्वार (छिद्र) हैं। ॥ ४-२९-७ ॥

hindi translation

अक्षिणी नासिके कर्णौ मुखं शिश्नगुदाविति । द्वे द्वे द्वारौ बहिर्याति यस्तदिन्द्रियसंयुतः ॥ ४-२९-८ ॥

The eyes, nostrils and ears are pairs of gates situated in one place. The mouth, genitals and rectum are also different gates. Being placed into a body having these nine gates, the living entity acts externally in the material world and enjoys sense objects like form and taste. ॥ 4-29-8 ॥

english translation

आँखें, नथुने तथा कान—इन द्वारों की जोडिय़ाँ एक स्थान पर स्थित हैं। मुँह, शिश्न तथा गुदा भी अन्य द्वार हैं। इन नौ द्वारों वाले शरीर में स्थित होकर जीव बाह्यत: भौतिक जगत में कार्य करता है और रूप तथा स्वाद जैसे इन्द्रियविषयों का भोग करता है। ॥ ४-२९-८ ॥

hindi translation

अक्षिणी नासिके आस्यमिति पञ्च पुरः कृताः । दक्षिणा दक्षिणः कर्ण उत्तरा चोत्तरः स्मृतः । पश्चिमे इत्यधो द्वारौ गुदं शिश्नमिहोच्यते ॥ ४-२९-९ ॥

Two eyes, two nostrils and a mouth — all together five — are situated in the front. The right ear is accepted as the southern gate, and the left ear is the northern gate. The two holes, or gates, situated in the west are known as the rectum and genital organ.

english translation

दो आँखें, दो नथुने तथा मुँह ये पाँचों सामने स्थित हैं। दाहिना कान दक्षिणी द्वार है और बायाँ कान उत्तरी द्वार। पश्चिम की ओर स्थित दो छिद्र या द्वार गुदा तथा शिश्न कहलाते हैं। ॥ ४-२९-९ ॥

hindi translation

खद्योताविर्मुखी चात्र नेत्रे एकत्र निर्मिते । रूपं विभ्राजितं ताभ्यां विचष्टे चक्षुषेश्वरः ॥ ४-२९-१० ॥

The two gates named Khadyotā and Āvirmukhī, which have been spoken of, are the two eyes side by side in one place. The town named Vibhrājita should be understood as form. In this way the two eyes are always engaged in seeing different kinds of forms. ॥ 4-29-10 ॥

english translation

खद्योत तथा आविर्मुखी नाम से जिन दो द्वारों का वर्णन किया गया है वे एक ही स्थान पर अगल-बगल स्थित दो नेत्र हैं। विभ्राजित नामक नगरी को रूप समझना चाहिए। इस प्रकार दोनों नेत्र सदैव विभिन्न प्रकार के रूपों को देखने में व्यस्त रहते हैं। ॥ ४-२९-१० ॥

hindi translation