Srimad Bhagavatam

Progress:76.2%

x

गृहेषु कूटधर्मेषु पुत्रदारधनार्थधीः । न परं विन्दते मूढो भ्राम्यन् संसारवर्त्मसु ॥ ४-२५-६ ॥

Those who are interested only in a so-called dutiful life — namely remaining as a householder entangled by sons and a wife and searching after wealth — think that such things are life’s ultimate goal. Such people simply wander in different types of bodies throughout this material existence without finding out the ultimate goal of life. ॥ 4-25-6 ॥

english translation

जो तथाकथित सुन्दर जीवन अर्थात् सन्तान तथा स्त्री में फँस कर गृहस्थ के रूप में रहने तथा सम्पत्ति के पीछे लगे रहने में ही रुचि रखते हैं, वे इन्हीं वस्तुओं को जीवन का चरम लक्ष्य मान बैठते हैं। ऐसे लोग जीवन का चरम लक्ष्य प्राप्त किये बिना इस संसार में ही विभिन्न देहों में घूमते रहते हैं। ॥ ४-२५-६ ॥

hindi translation

नारद उवाच भो भोः प्रजापते राजन् पशून् पश्य त्वयाध्वरे । संज्ञापिताञ्जीवसङ्घान् निर्घृणेन सहस्रशः ॥ ४-२५-७ ॥

The great saint Nārada said: O ruler of the citizens, my dear King, please see in the sky those animals which you have sacrificed without compassion and without mercy in the sacrificial arena. ॥ 4-25-7 ॥

english translation

नारद मुनि ने कहा : हे प्रजापति, हे राजन्, तुमने यज्ञस्थल में जिन पशुओं का निर्दयतापूर्वक वध किया है, उन्हें आकाश में देखो। ॥ ४-२५-७ ॥

hindi translation

एते त्वां सम्प्रतीक्षन्ते स्मरन्तो वैशसं तव । सम्परेतमयःकूटैश्छिन्दन्त्युत्थितमन्यवः ॥ ४-२५-८ ॥

All these animals are awaiting your death so that they can avenge the injuries you have inflicted upon them. After you die, they will angrily pierce your body with iron horns. ॥ 4-25-8 ॥

english translation

ये सारे पशु तुम्हारे मरने की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिससे वे उन पर किये गये आघातों का बदला ले सकें। तुम्हारी मृत्यु के बाद वे अत्यन्त क्रोधपूर्वक तुम्हारे शरीर को लोहे के अपने सींगों से बेध डालेंगे। ॥ ४-२५-८ ॥

hindi translation

अत्र ते कथयिष्येऽमुमितिहासं पुरातनम् । पुरञ्जनस्य चरितं निबोध गदतो मम ॥ ४-२५-९ ॥

In this connection I wish to narrate an old history connected with the character of a king called Purañjana. Please try to hear me with great attention. ॥ 4-25-9 ॥

english translation

इस सम्बन्ध में मैं एक प्राचीन इतिहास सुनाना चाहता हूँ जो पुरञ्जन नामक राजा के चरित से सम्बन्धित है। इसे ध्यानपूर्वक सुनो। ॥ ४-२५-९ ॥

hindi translation

आसीत्पुरञ्जनो नाम राजा राजन् बृहच्छ्रवाः । तस्याविज्ञातनामाऽऽसीत्सखाविज्ञातचेष्टितः ॥ ४-२५-१० ॥

My dear King, once in the past lived a king named Purañjana, who was celebrated for his great activities. He had a friend named Avijñāta [“the unknown one”]. No one could understand the activities of Avijñāta. ॥ 4-25-10 ॥

english translation

हे राजन्, प्राचीन काल में पुरुञ्जन नामक एक राजा था, जो अपने महान् कार्यों के लिए विख्यात था। उसके एक मित्र था जिसका नाम अविज्ञात (अज्ञात) था। अविज्ञात के कार्यों को कोई भी नहीं समझ सकता था। ॥ ४-२५-१० ॥

hindi translation