Srimad Bhagavatam

Progress:34.9%

x

एष भूतानि भूतात्मा भूतेशो भूतभावनः । स्वशक्त्या मायया युक्तः सृजत्यत्ति च पाति च ॥ ४-११-२६ ॥

The Supreme Personality of Godhead is the Supersoul of all living entities. He is the controller and maintainer of everyone; through the agency of His external energy, He creates, maintains and annihilates everyone. ॥ 4-11-26 ॥

english translation

भगवान् समस्त जीवात्माओं के परमात्मा हैं। वे हर एक के नियामक तथा पालक हैं; वे अपनी बहिरंगा शक्ति के माध्यम से सभी जीवों का सृजन, पालन तथा संहार करते हैं। ॥ ४-११-२६ ॥

hindi translation

तमेव मृत्युममृतं तात दैवं सर्वात्मनोपेहि जगत्परायणम् । यस्मै बलिं विश्वसृजो हरन्ति गावो यथा वै नसि दामयन्त्रिताः ॥ ४-११-२७ ॥

My dear boy Dhruva, please surrender unto the Supreme Personality of Godhead, who is the ultimate goal of the progress of the world. Everyone, including the demigods headed by Lord Brahmā, is working under His control, just as a bull, prompted by a rope in its nose, is controlled by its owner. ॥ 4-11-27 ॥

english translation

हे बालक ध्रुव, तुम भगवान् की शरण में जाओ जो जगत की प्रगति के चरम लक्ष्य हैं। ब्रह्मादि सहित सभी देवगण उनके नियंत्रण में कार्य कर रहे हैं, जिस प्रकार नाक में रस्सी पड़ा बैल अपने स्वामी द्वारा नियंत्रित किया जाता है। ॥ ४-११-२७ ॥

hindi translation

यः पञ्चवर्षो जननीं त्वं विहाय मातुः सपत्न्या वचसा भिन्नमर्मा । वनं गतस्तपसा प्रत्यगक्षमाराध्य लेभे मूर्ध्नि पदं त्रिलोक्याः ॥ ४-११-२८ ॥

My dear Dhruva, at the age of only five years you were very grievously afflicted by the words of your mother’s co-wife, and you very boldly gave up the protection of your mother and went to the forest to engage in the yogic process for realization of the Supreme Personality of Godhead. As a result of this you have already achieved the topmost position in all the three worlds. ॥ 4-11-28 ॥

english translation

हे ध्रुव, तुम केवल पाँच वर्ष की आयु में ही अपनी माता कि सौत के वचनों से अत्यन्त दुखी हुए और बड़ी बहादुरी से अपनी माता का संरक्षण त्याग दिया तथा भगवान् का साक्षात्कार करने के उद्देश्य से योगाभ्यास में संलग्न होने के लिए जंगल चले गये थे। इस कारण तुमने पहले से ही तीनों लोकों में सर्वोच्च पद प्राप्त कर लिया है। ॥ ४-११-२८ ॥

hindi translation

तमेनमङ्गात्मनि मुक्तविग्रहे व्यपाश्रितं निर्गुणमेकमक्षरम् । आत्मानमन्विच्छ विमुक्तमात्मदृग्यस्मिन्निदं भेदमसत्प्रतीयते ॥ ४-११-२९ ॥

Therefore, my dear Dhruva, please turn your attention to the Supreme Person, who is the infallible Brahman. Face the Supreme Personality of Godhead in your original position, and thus, by self-realization, you will find this material differentiation to be merely flickering. ॥ 4-11-29 ॥

english translation

अत: हे ध्रुव, अपना ध्यान परम पुरुष अच्युत ब्रह्म की ओर फेरो। तुम अपनी मूल स्थिति में रह कर भगवान् का दर्शन करो। इस तरह आत्म-साक्षात्कार द्वारा तुम इस भौतिक अन्तर को क्षणिक पाओगे। ॥ ४-११-२९ ॥

hindi translation

त्वं प्रत्यगात्मनि तदा भगवत्यनन्त आनन्दमात्र उपपन्नसमस्तशक्तौ । भक्तिं विधाय परमां शनकैरविद्याग्रन्थिं विभेत्स्यसि ममाहमिति प्ररूढम् ॥ ४-११-३० ॥

Thus regaining your natural position and rendering service unto the Supreme Lord, who is the all-powerful reservoir of all pleasure and who lives in all living entities as the Supersoul, you will very soon forget the illusory understanding of “I” and “my.” ॥ 4-11-30 ॥

english translation

इस प्रकार अपनी सहज स्थिति प्राप्त करके तथा समस्त आनन्द के सर्व शक्तिसम्पन्न आगार तथा प्रत्येक जीवात्मा में परमात्मा में स्थित परमेश्वर की सेवा करके तुम तुरन्त ही “मैं” तथा ‘मेरा’ के मायाजनित बोध को भूल जाओगे। ।‌। ४-११-३० ॥

hindi translation