Progress:18.7%
पाखण्डपथवैषम्यं प्रतिलोमनिवेशनम् । जीवस्य गतयो याश्च यावतीर्गुणकर्मजाः ॥ ३-७-३१ ॥
Please also describe the imperfections and contradictions of the faithless atheists, the situation of crossbreeding, and the movements of the living entities in various species of life according to their particular modes of nature and work. ॥ 3-7-31 ॥
english translation
कृपया श्रद्धाविहीन नास्तिकों की अपूर्णताओं तथा विरोधों का, वर्णसंकरों की स्थिति तथा विभिन्न जीवों के प्राकृतिक गुणों तथा कर्म के अनुसार विभिन्न जीव-योनियों की गतिविधियों का भी वर्णन करें। ॥ ३-७-३१ ॥
hindi translation
धर्मार्थकाममोक्षाणां निमित्तान्यविरोधतः । वार्ताया दण्डनीतेश्च श्रुतस्य च विधिं पृथक् ॥ ३-७-३२ ॥
You may also describe the noncontradictory causes of religiosity, economic development, sense gratification and salvation and also the different means of livelihood and different processes of law and order as mentioned in the revealed scriptures. ॥ 3-7-32 ॥
english translation
आप धर्म, आर्थिक विकास, इन्द्रियतृप्ति तथा मोक्ष के परस्पर विरोधी कारणों का और उसी के साथ जीविका के विभिन्न साधनों, विधि की विभिन्न विधियों तथा शास्त्रों में उल्लिखित व्यवस्था का भी वर्णन करें। ॥ ३-७-३२ ॥
hindi translation
श्राद्धस्य च विधिं ब्रह्मन् पितॄणां सर्गमेव च । ग्रहनक्षत्रताराणां कालावयवसंस्थितिम् ॥ ३-७-३३ ॥
Please also explain the regulations for offering respects to the forefathers, the creation of the Pitṛloka, the time schedule in the planets, stars and luminaries, and their respective situations. ॥ 3-7-33 ॥
english translation
कृपा करके पूर्वजों के श्राद्ध के विधि-विधानों, पितृलोक की सृष्टि, ग्रहों, नक्षत्रों तथा तारकों के काल-विधान तथा उनकी अपनी-अपनी स्थितियों के विषय में भी बतलाएँ। ॥ ३-७-३३ ॥
hindi translation
दानस्य तपसो वापि यच्चेष्टापूर्तयोः फलम् । प्रवासस्थस्य यो धर्मो यश्च पुंस उतापदि ॥ ३-७-३४ ॥
Please also describe the fruitive results of charity and penance and of digging reservoirs of water. Please describe the situation of persons who are away from home and also the duty of a man in an awkward position. ॥ 3-7-34 ॥
english translation
कृपया दान तथा तपस्या का एवं जलाशय खुदवाने के सकाम फलों का भी वर्णन करें। कृपया घर से दूर रहने वालों की स्थिति का तथा आपदग्रस्त मनुष्य के कर्तव्य का भी वर्णन करें। ॥ ३-७-३४ ॥
hindi translation
येन वा भगवांस्तुष्येद्धर्मयोनिर्जनार्दनः । सम्प्रसीदति वा येषामेतदाख्याहि चानघ ॥ ३-७-३५ ॥
O sinless one, because the Personality of Godhead, the controller of all living entities, is the father of all religion and all those who are candidates for religious activities, kindly describe how He can be completely satisfied. ॥ 3-7-35 ॥
english translation
हे निष्पाप पुरुष, चूँकि समस्त जीवों के नियन्ता भगवान् समस्त धर्मों के तथा धार्मिक कर्म करने वाले समस्त लोगों के पिता हैं, अतएव कृपा करके इसका वर्णन कीजिये कि उन्हें किस प्रकार पूरी तरह से तुष्ट किया जा सकता है। ॥ ३-७-३५ ॥
hindi translation