Progress:40.3%
दितिरुवाच वधं भगवता साक्षात्सुनाभोदारबाहुना । आशासे पुत्रयोर्मह्यं मा क्रुद्धाद्ब्राह्मणाद्विभो ॥ ३-१४-४१ ॥
Diti said: It is very good that my sons will be magnanimously killed by the arms of the Personality of Godhead with His Sudarśana weapon. O my husband, may they never be killed by the wrath of the brāhmaṇa devotees. ॥ 3-14-41 ॥
english translation
दिति ने कहा : यह तो अति उत्तम है कि मेरे पुत्र भगवान् द्वारा उनके सुदर्शन चक्र से उदारतापूर्वक मारे जायेंगे। हे मेरे पति, वे ब्राह्मण-भक्तों के क्रोध से कभी न मारे जाँय। ॥ ३-१४-४१ ॥
hindi translation
न ब्रह्मदण्डदग्द्धस्य न भूतभयदस्य च । नारकाश्चानुगृह्णन्ति यां यां योनिमसौ गतः ॥ ३-१४-४२ ॥
A person who is condemned by a brāhmaṇa or is always fearful to other living entities is not favored either by those who are already in hell or by those in the species in which he is born. ॥ 3-14-42 ॥
english translation
जो व्यक्ति ब्राह्मण द्वारा तिरस्कृत किया जाता है या जो अन्य जीवों के लिए सदैव भयप्रद बना रहता है, उसका पक्ष न तो पहले से नरक में रहने वालों द्वारा, न ही उन योनियों में रहने वालों द्वारा लिया जाता है, जिसमें वह जन्म लेता है। ॥ ३-१४-४२ ॥
hindi translation
कश्यप उवाच कृतशोकानुतापेन सद्यः प्रत्यवमर्शनात् । भगवत्युरुमानाच्च भवे मय्यपि चादरात् ॥ ३-१४-४३ ॥
The learned Kaśyapa said: Because of your lamentation, penitence and proper deliberation, and also because of your unflinching faith in the Supreme Personality of Godhead and your adoration for Lord Śiva and me, ॥ 3-14-43 ॥
english translation
विद्वान कश्यप ने कहा : तुम्हारे शोक, पश्चात्ताप तथा समुचित वार्तालाप के कारण तथा पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् में तुम्हारी अविचल श्रद्धा एवं शिवजी तथा मेरे प्रति तुम्हारी प्रशंसा के कारण ॥ ३-१४-४३ ॥
hindi translation
पुत्रस्यैव तु पुत्राणां भवितैकः सतां मतः । गास्यन्ति यद्यशः शुद्धं भगवद्यशसा समम् ॥ ३-१४-४४ ॥
One of the sons [Prahlāda] of your son [Hiraṇyakaśipu] will be an approved devotee of the Lord, and his fame will be broadcast equally with that of the Personality of Godhead. ॥ 3-14-44 ॥
english translation
तुम्हारे पुत्र (हिरण्यकशिपु) का एक पुत्र (प्रह्लाद) भगवान् द्वारा अनुमोदित भक्त होगा और उसकी ख्याति भगवान् के ही समान प्रचारित होगी। ॥ ३-१४-४४ ॥
hindi translation
योगैर्हेमेव दुर्वर्णं भावयिष्यन्ति साधवः । निर्वैरादिभिरात्मानं यच्छीलमनुवर्तितुम् ॥ ३-१४-४५ ॥
In order to follow in his footsteps, saintly persons will try to emulate his character by practicing freedom from animosity, just as the purifying processes rectify gold of inferior quality. ॥ 3-14-45 ॥
english translation
उसके पदचिन्हों का अनुसरण करने के लिए सन्त पुरुष शत्रुता से मुक्त होने का अभ्यास करके उसके चरित्र को आत्मसात् करना चाहेंगे जिस तरह शुद्धिकरण की विधियाँ निम्न गुण वाले सोने को शुद्ध कर देती हैं। ॥ ३-१४-४५ ॥
hindi translation