Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:0.1%

x

श्रीशुक उवाच एवमेतत्पुरा पृष्टो मैत्रेयो भगवान् किल । क्षत्त्रा वनं प्रविष्टेन त्यक्त्वा स्वगृहमृद्धिमत् ॥ ३-१-१ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: After renouncing his prosperous home and entering the forest, King Vidura, the great devotee, asked this question of His Grace Maitreya Ṛṣi. ॥ 3-1-1 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : अपना समृद्ध घर त्याग कर जंगल में प्रवेश करके महान् भक्त राजा विदुर ने अनुग्रहकारी मैत्रेय ऋषि से यह प्रश्न पूछा। ॥ ३-१-१ ॥

hindi translation

यद्वा अयं मन्त्रकृद्वो भगवानखिलेश्वरः । पौरवेन्द्रगृहं हित्वा प्रविवेशात्मसात्कृतम् ॥ ३-१-२ ॥

What else is there to say about the residential house of the Pāṇḍavas? Śrī Kṛṣṇa, the Lord of everything, acted as your minister. He used to enter that house as if it were His own, and He did not take any care of Duryodhana’s house. ॥ 3-1-2 ॥

english translation

पाण्डवों के रिहायशी मकान के विषय में और क्या कहा जा सकता है? सबों के स्वामी श्रीकृष्ण तुम लोगों के मंत्री बने। वे उस घर में इस तरह प्रवेश करते थे मानो वह उन्हीं का अपना घर हो और वे दुर्योधन के घर की ओर कोई ध्यान ही नहीं देते थे। ॥ ३-१-२ ॥

hindi translation

राजोवाच कुत्र क्षत्तुर्भगवता मैत्रेयेणास सङ्गमः । कदा वा सह संवाद एतद्वर्णय नः प्रभो ॥ ३-१-३ ॥

The King asked Śukadeva Gosvāmī: Where and when did the meeting and discussion take place between Saint Vidura and His Grace Maitreya Muni? Kindly oblige, my lord, and describe this to us. ॥ 3-1-3 ॥

english translation

राजा ने शुकदेव गोस्वामी से पूछा : सन्त विदुर तथा अनुग्रहकारी मैत्रेय मुनि के बीच कहाँ और कब यह भेंट हुई तथा विचार-विमर्श हुआ? हे प्रभु, कृपा करके यह कहकर मुझे कृतकृत्य करें। ॥ ३-१-३ ॥

hindi translation

न ह्यल्पार्थोदयस्तस्य विदुरस्यामलात्मनः । तस्मिन् वरीयसि प्रश्नः साधुवादोपबृंहितः ॥ ३-१-४ ॥

Saint Vidura was a great and pure devotee of the Lord, and therefore his questions to His Grace Ṛṣi Maitreya must have been very purposeful, on the highest level, and approved by learned circles. ॥ 3-1-4 ॥

english translation

सन्त विदुर भगवान् के महान् एवं शुद्ध भक्त थे, अतएव कृपालु ऋषि मैत्रेय से पूछे गये उनके प्रश्न अत्यन्त सार्थक, उच्चस्तरीय तथा विद्वन्मण्डली द्वारा अनुमोदित रहे होंगे। ॥ ३-१-४ ॥

hindi translation

सूत उवाच स एवमृषिवर्योऽयं पृष्टो राज्ञा परीक्षिता । प्रत्याह तं सुबहुवित्प्रीतात्मा श्रूयतामिति ॥ ३-१-५ ॥

Śrī Suta Gosvāmī said: The great sage Śukadeva Gosvāmī was highly experienced and was pleased with the King. Thus being questioned by the King, he said to him, “Please hear the topics attentively.” ॥ 3-1-5 ॥

english translation

श्री सूत गोस्वामी ने कहा : महर्षि शुकदेव गोस्वामी अत्यन्त अनुभवी थे और राजा से प्रसन्न थे। अत: राजा द्वारा प्रश्न किये जाने पर उन्होंने उससे कहा; “कृपया इस विषय को ध्यानपूर्वक सुनें।” ॥ ३-१-५ ॥

hindi translation