Progress:87.1%
राजोवाच न ते गुडाकेशयशोधराणां बद्धाञ्जलेर्वै भयमस्ति किञ्चित् । न वर्तितव्यं भवता कथञ्चन क्षेत्रे मदीये त्वमधर्मबन्धुः ॥ १-१७-३१ ॥
The King thus said: We have inherited the fame of Arjuna; therefore since you have surrendered yourself with folded hands you need not fear for your life. But you cannot remain in my kingdom, for you are the friend of irreligion. ॥ 1-17-31 ॥
english translation
राजा ने इस प्रकार कहा : हम अर्जुन के यश के उत्तराधिकारी हैं और चूँकि तुम हाथ जोडक़र मेरी शरण में आये हो, अतएव तुम्हें अपने प्राणों का भय नहीं होना चाहिए। लेकिन तुम मेरे राज्य में रह नहीं सकते, क्योंकि तुम अधर्म के मित्र हो। ॥ १-१७-३१ ॥
hindi translation
त्वां वर्तमानं नरदेवदेहेष्वनुप्रवृत्तोऽयमधर्मपूगः । लोभोऽनृतं चौर्यमनार्यमंहो ज्येष्ठा च माया कलहश्च दम्भः ॥ १-१७-३२ ॥
If the personality of Kali, irreligion, is allowed to act as a man-god or an executive head, certainly irreligious principles like greed, falsehood, robbery, incivility, treachery, misfortune, cheating, quarrel and vanity will abound. ॥ 1-17-32 ॥
english translation
यदि कलि रूपी अधर्म को नर-देवता अर्थात् किसी कार्यकारी प्रशासक के रूप में कर्म करने दिया जाता है, तो निश्चय ही लोभ, असत्य, डकैती, अशिष्टता, विश्वासघात, दुर्भाग्य, कपट, कलह तथा दम्भ जैसे अधर्म का बोलबाला हो जायेगा। ॥ १-१७-३२ ॥
hindi translation
न वर्तितव्यं तदधर्मबन्धो धर्मेण सत्येन च वर्तितव्ये । ब्रह्मावर्ते यत्र यजन्ति यज्ञैर्यज्ञेश्वरं यज्ञवितानविज्ञाः ॥ १-१७-३३ ॥
Therefore, O friend of irreligion, you do not deserve to remain in a place where experts perform sacrifices according to truth and religious principles for the satisfaction of the Supreme Personality of Godhead. ॥ 1-17-33 ॥
english translation
अतएव, हे अधर्म के मित्र, तुम ऐसे स्थान में रहने के योग्य नहीं हो जहाँ पर बड़े-बड़े पण्डित पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् को प्रसन्न करने के लिए सत्य तथा धार्मिक नियमों के अनुसार यज्ञ करते हैं। ॥ १-१७-३३ ॥
hindi translation
यस्मिन् हरिर्भगवानिज्यमान इज्यामूर्तिर्यजतां शं तनोति । कामानमोघान् स्थिरजङ्गमानामन्तर्बहिर्वायुरिवैष आत्मा ॥ १-१७-३४ ॥
In all sacrificial ceremonies, although sometimes a demigod is worshiped, the Supreme Lord Personality of Godhead is worshiped because He is the Supersoul of everyone, and exists both inside and outside like the air. Thus it is He only who awards all welfare to the worshiper. ॥ 1-17-34 ॥
english translation
समस्त यज्ञोत्सवों में यद्यपि कभी-कभी कोई देवता की पूजा की जाती है, लेकिन पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् को इसलिए पूजा जाता है, क्योंकि वे प्रत्येक के अन्तरात्मा हैं और वायु के समान भीतर तथा बाहर विद्यमान रहते हैं। इस तरह केवल वे ही हैं, जो पूजा करने वाले का समग्र कल्याण करते हैं। ॥ १-१७-३४ ॥
hindi translation
सूत उवाच परीक्षितैवमादिष्टः स कलिर्जातवेपथुः । तमुद्यतासिमाहेदं दण्डपाणिमिवोद्यतम् ॥ १-१७-३५ ॥
Śrī Sūta Gosvāmī said: The personality of Kali, thus being ordered by Mahārāja Parīkṣit, began to tremble in fear. Seeing the King before him like Yamarāja, ready to kill him, Kali spoke to the King as follows. ॥ 1-17-35 ॥
english translation
श्री सूत गोस्वामी ने कहा : इस प्रकार महाराज परीक्षित द्वारा आदेश दिये जाने पर कलि भय के मारे थरथराने लगा। राजा को अपने समक्ष यमराज के समान मारने के लिए उद्यत देखकर कलि ने राजा से इस प्रकार कहा। ॥ १-१७-३५ ॥
hindi translation