Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:87.8%

x

कलिरुवाच यत्र क्वचन वत्स्यामि सार्वभौम तवाज्ञया । लक्षये तत्र तत्रापि त्वामात्तेषुशरासनम् ॥ १-१७-३६ ॥

O Your Majesty, though I may live anywhere and everywhere under your order, I shall but see you with bow and arrows wherever I look. ॥ 1-17-36 ॥

english translation

हे राजा, मैं आपकी आज्ञा से चाहे जहाँ कहीं भी रहूँ और जहाँ कहीं भी देखूँ, वहाँ केवल आपको ही धनुष-बाण लिए देखूँगा। ॥ १-१७-३६ ॥

hindi translation

तन्मे धर्मभृतां श्रेष्ठ स्थानं निर्देष्टुमर्हसि । यत्रैव नियतो वत्स्य आतिष्ठंस्तेऽनुशासनम् ॥ १-१७-३७ ॥

Therefore, O chief amongst the protectors of religion, please fix some place for me where I can live permanently under the protection of your government. ॥ 1-17-37 ॥

english translation

अतएव हे धर्मरक्षकों में श्रेष्ठ, कृपा करके मेरे लिए कोई स्थान निश्चित कर दें, जहाँ मैं आपके शासन के संरक्षण में स्थायी रूप से रह सकूँ। ॥ १-१७-३७ ॥

hindi translation

सूत उवाच अभ्यर्थितस्तदा तस्मै स्थानानि कलये ददौ । द्यूतं पानं स्त्रियः सूना यत्राधर्मश्चतुर्विधः ॥ १-१७-३८ ॥

Sūta Gosvāmī said: Mahārāja Parīkṣit, thus being petitioned by the personality of Kali, gave him permission to reside in places where gambling, drinking, prostitution and animal slaughter were performed. ॥ 1-17-38 ॥

english translation

सूत गोस्वामी ने कहा : कलियुग द्वारा इस प्रकार याचना किये जाने पर महाराज परीक्षित ने उसे ऐसे स्थानों में रहने की अनुमति दे दी, जहाँ जुआ खेलना, शराब पीना, वेश्यावृत्ति तथा पशु-वध होते हों। ॥ १-१७-३८ ॥

hindi translation

पुनश्च याचमानाय जातरूपमदात्प्रभुः । ततोऽनृतं मदं कामं रजो वैरं च पञ्चमम् ॥ १-१७-३९ ॥

The personality of Kali asked for something more, and because of his begging, the King gave him permission to live where there is gold because wherever there is gold there is also falsity, intoxication, lust, envy and enmity. ॥ 1-17-39 ॥

english translation

कलि ने जब कुछ और याचना की, तो राजा ने उसे उस स्थान में रहने की अनुमति प्रदान की जहाँ सोना उपलब्ध हो, क्योंकि जहाँ-जहाँ स्वर्ण होता है, वहीं-वहीं असत्य, मद, काम, ईर्ष्या तथा वैमनस्य रहते हैं। ॥ १-१७-३९ ॥

hindi translation

अमूनि पञ्च स्थानानि ह्यधर्मप्रभवः कलिः । औत्तरेयेण दत्तानि न्यवसत्तन्निदेशकृत् ॥ १-१७-४० ॥

Thus the personality of Kali, by the directions of Mahārāja Parīkṣit, the son of Uttarā, was allowed to live in those five places. ॥ 1-17-40 ॥

english translation

इस प्रकार उत्तरा के पुत्र, महाराज परीक्षित के निर्देश से कलि को उन पाँच स्थानों में रहने की अनुमति मिल गई। ॥ १-१७-४० ॥

hindi translation