Kamasutra
Progress:77.8%
यदा तु मन्येतानुरक्तो मयि न व्यावर्तिष्यत इति, तदैवैनमभियुञ्जानं बालभावमोक्षाय त्वरेत् ॥ ४६ ॥
If she is convinced that his feelings for her will not change, she may give herself to him, foregoing her virginity.
english translation
जब नायिका पूर्णतः आश्वस्त हो जाये कि नायक पूरे मनोयोग से मुझ पर अनुरक्त है और वह प्रत्येक स्थिति में मुझसे विवाह करेगा ही, तभी एकान्त में प्रयत्नशील नायक को अपना कौमार्य भङ्ग करने दे ॥ ४६ ॥
hindi translation
विमुक्तकन्याभावा च विश्वास्येषु प्रकाशयेत्। इति प्रयोज्यस्योपावर्तनम् ॥ ४७ ॥
Once free of the state of virginity, she confides to highly trusted girlfriends that she has made a gandharva marriage.
english translation
गान्धर्व विवाह के पश्चात् जब नायिका अपना कौमार्य भंग करा ले, तो अपनी विश्वस्त सखियों से यह बता दे इस प्रकार प्रयोज्य (नायक) को अपनी ओर आकृष्ट करने की विधि पूर्ण हुई ॥ ४७ ॥
hindi translation
भवन्ति चात्र श्लोकाः कन्याभियुज्यमाना तु ये मन्येताश्रयं सुखम् । अनुकूलं च वश्यं च तस्य कुर्यात्परिग्रहम् ॥ ४८ ॥
One must marry a girl who is desirous ofbeing united, who dreams of the happiness of being protected, who is obliging and submissive.
english translation
इस विषय में कुछ आनुवंश्य श्लोक दे रहे हैं- सुखों का आश्रय, अनुकूल और वश्य अपने उपायों से वर का चयन करती हुई कन्या, जिसे सुखों का आश्रम, चित्तवृत्ति के अनुकूल चलने वाला और यथोक्तकारी (कहने के अनुसार करने वाला) माने, उसी से विवाह करे ॥ ४८ ॥
hindi translation
अनपेक्ष्य गुणान् यत्र रूपमौचित्यमेव च । कुर्वीत धनलोभेन पतिं सापत्नकेष्वपि ॥ ४९ ॥
Without worrying about his qualities, appearance, or abilities, she takes him as husband out of love of money, even if he has other wives.
english translation
अर्थलिप्सा - यदि युवती को अर्थलिप्सा हो, धन को ही वह सर्वस्व मानती हो तो रूप, औचित्य और नायकोचित गुणों की ओर ध्यान न देकर, सपत्नियों के होते हुए भी, धनवान् को ही अपना पति चुन ले ॥ ४९ ॥
hindi translation
तत्र युक्तगुणं वश्यं शक्तं बलवदर्शिनम्। उपायैरभियुञ्जानं कन्या न प्रतिलोमयेत् ॥ ५० ॥
A girl must never fail to take for a husband a young man who is full of qualities, skillful in business, whom she has been able to meet due to her intrigues and can keep in her power.
english translation
विशेष महत्त्वपूर्ण जो युवक गुण सम्पन्न हो, अपनी चित्तवृत्ति के अनुकूल हो, प्रत्येक प्रकार से समर्थ हो, प्रबल आकर्षण रखता हो, और प्राति का उपाय भी कर रहा हो, ऐसे युवक को पतिरूप में पाने का लोभ कन्या को कदापि नहीं छोड़ना चाहिये ॥ ५० ॥
hindi translation