Astanga Hrudaya
Progress:12.9%
तृष्णोष्णदाहपित्तास्रविषाण्यम्बु नियच्छति । दीपनं पाचनं कण्ठ्यं लघूष्णं बस्तिशोधनम् ॥१६॥
Thirst, heat or excessive sweating, burning sensation, bile disorders, blood disorders and poisoning disorders are eliminated. It kindles the gastric fire, digests mango juice, is good for the throat, is light (quickly digested), purifies the intestines.
english translation
तृष्णा, उष्ण या ऊष्म ( गर्मी या पसीने की अधिकता ), वह (जलन), पित्तविकार, रक्तविकार तथा विषविकार नष्ट हो जाते हैं I यह जठराग्नि को प्रदीप्त करता है, आमरस को पचाता है, कण्ठ के लिए हितकर है, लघु (शीघ्र पचता ) है, बस्ति का शोधक है;
hindi translation
हिध्माध्मानानिलश्लेष्मसद्यः शुद्धिनवज्वरे । कासामपीनसश्वासपार्श्वरुक्षु च शस्यते ॥१७॥
Its use is appreciated in diseases like hikka, afra, flatulence, phlegm, immediate vomiting, catharsis, fever, cough, indigestion, pinnus, dyspnea and colic.
english translation
हिक्का, अफरा, वातविकार, कफविकार, तत्काल किये गये वमन, विरेचन, नवज्वर, कास, आमाजीर्ण, पीनस, श्वास तथा पार्श्वशूल रोगों में इसका प्रयोग प्रशंसित है ।
hindi translation
अनभिष्यन्दि लघु च तोयं क्वथितशीतलम् । पित्तयुक्ते हितं दोषे, व्युषितं तत्त्रिदोषकृत् ॥१८॥
The water cooked and cooled using the above mentioned methods is not abhisyaandi but is laghu. This water is beneficial in vatapitta, kaphapitta and also in case of excess of bile in sanipata and when this water becomes stale, it causes tridosha.
english translation
उक्त विधियों से पकाकर शीतल किया हुआ जल अभिष्यन्दी नहीं होता अपितु वह लघु होता है। यह जल वातपित्त, कफपित्त तथा सन्निपात में भी यदि पित्त की अधिकता हो तो हितकर होता है और यही जल जब बासी हो जाता है, तो त्रिदोषकारक होता है I
hindi translation
नारिकेलोदकं स्निग्धं स्वादु वृष्यं हिमं लघु । तृष्णापित्तानिलहरं दीपनं बस्तिशोधनम् ॥१९॥
The milk-like water present inside the raw coconut fruit is smooth, sweet, aphrodisiac (sperm enhancer), cool and light. It removes thirst, bile disorders, Vata disorders, kindles the fire and purifies the colon.
english translation
नारियल के कच्चे फल के भीतर दूध की आकृति का जो पानी होता है, वह स्निग्ध, स्वादु, वृष्य (वीर्यवर्धक ), शीतल तथा लघु होता है। यह प्यास, पित्तविकार, वातविकार को नष्ट करता है, अग्नि को प्रदीप्त करता है तथा बस्ति को शुद्ध करता है ।
hindi translation
वर्षासु दिव्यनादेये परं तोये वरावरे। स्वादुपाकरसं स्निग्धमोजस्यं धातुवर्धनम् ॥२०॥
In the rainy season, divine (rain) water is the best and river water is not drinkable. Usually milk increases the sweet, smooth, ojas and rasa etc. elements in the juice and food.
english translation
वर्षा ऋतु में दिव्य ( वर्षा का ) जल उत्तम होता है और नदी का जल पीने योग्य नहीं होता है। प्रायः दूध रस एवं पाक में मधुर, स्निग्ध, ओजस् एवं रस आदि धातुओं को बढ़ाने वाला है ।
hindi translation