Progress:35.4%
श्रुतो भगीरथाज्जज्ञे तस्य नाभोऽपरोऽभवत् । सिन्धुद्वीपस्ततस्तस्मादयुतायुस्ततोऽभवत् ॥ ९-९-१६ ॥
Bhagīratha had a son named Śruta, whose son was Nābha. This son was different from the Nābha previously described. Nābha had a son named Sindhudvīpa, from Sindhudvīpa came Ayutāyu, ॥ 9-9-16 ॥
english translation
भगीरथ का पुत्र श्रुत था और श्रुत का पुत्र नाभ था। (यह नाभ पूर्ववर्णित नाभ से भिन्न है)। नाभ का पुत्र सिंधुद्वीप हुआ, जिसका पुत्र अयुतायु था ॥ ९-९-१६ ॥
hindi translation
ऋतुपर्णो नलसखो योऽश्वविद्यामयान्नलात् । दत्त्वाक्षहृदयं चास्मै सर्वकामस्तु तत्सुतः ॥ ९-९-१७ ॥
And from Ayutāyu came Ṛtūparṇa, who became a friend of Nalarāja. Ṛtūparṇa taught Nalarāja the art of gambling, and Nalarāja gave Ṛtūparṇa lessons in controlling and maintaining horses. The son of Ṛtūparṇa was Sarvakāma. ॥ 9-9-17 ॥
english translation
और अयुतायु का पुत्र ऋतूपर्ण हुआ जो नल राजा का मित्र बन गया। ऋतूपर्ण ने नल राजा को द्यूतक्रीड़ा सिखलाई और बदले में उसने नल राजा से घोड़ों को वश में करना तथा उनकी देखरेख करना सीखा। ऋतूपर्ण का पुत्र सर्वकाम था। ॥ ९-९-१७ ॥
hindi translation
ततः सुदासस्तत्पुत्रो मदयन्तीपतिर्नृपः । आहुर्मित्रसहं यं वै कल्माषाङ्घ्रिमुत क्वचित् । वसिष्ठशापाद्रक्षोऽभूदनपत्यः स्वकर्मणा ॥ ९-९-१८ ॥
Sarvakāma had a son named Sudāsa, whose son, known as Saudāsa, was the husband of Damayantī. Saudāsa is sometimes known as Mitrasaha or Kalmāṣapāda. Because of his own misdeed, Mitrasaha was sonless and was cursed by Vasiṣṭha to become a man-eater [Rākṣasa]. ॥ 9-9-18 ॥
english translation
सर्वकाम के एक सुदास नामक पुत्र हुआ जिसका पुत्र सौदास कहलाया जो दमयन्ती का पति था। कभी-कभी सौदास मित्रसह या कल्माषपाद के नाम से जाना जाता है। अपने ही दुष्कर्मों के कारण मित्रसह नि:सन्तान था और उसे वसिष्ठ द्वारा राक्षस बनने का शाप मिला। ॥ ९-९-१८ ॥
hindi translation
राजोवाच किं निमित्तो गुरोः शापः सौदासस्य महात्मनः । एतद्वेदितुमिच्छामः कथ्यतां न रहो यदि ॥ ९-९-१९ ॥
King Parīkṣit said: O Śukadeva Gosvāmī, why did Vasiṣṭha, the spiritual master of Saudāsa, curse that great soul? I wish to know of this. If it is not a confidential matter, please describe it to me. ॥ 9-9-19 ॥
english translation
राजा परीक्षित ने कहा : हे शुकदेव गोस्वामी, सौदास के गुरु वसिष्ठ ने इस महापुरुष को शाप क्यों दिया? मैं इसे जानना चाहता हूँ। यदि यह गोपनीय विषय न हो तो कृपया कह सुनायें। ॥ ९-९-१९ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच सौदासो मृगयां किञ्चिच्चरन् रक्षो जघान ह । मुमोच भ्रातरं सोऽथ गतः प्रतिचिकीर्षया ॥ ९-९-२० ॥
Śukadeva Gosvāmī said: Once Saudāsa went to live in the forest, where he killed a man-eater [Rākṣasa] but forgave and released the man-eater’s brother. That brother, however, decided to take revenge. ॥ 9-9-20 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : एक बार सौदास जंगल में मृगया के लिए गया जहाँ उसने एक राक्षस को मार डाला, किन्तु राक्षस के भाई को क्षमा करके छोड़ दिया। किन्तु उस भाई ने बदला लेने का निश्चय किया। ॥ ९-९-२० ॥
hindi translation