Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:21.3%

x

कर्मावदातमेतत्ते गायन्ति स्वःस्त्रियो मुहुः । कीर्तिं परमपुण्यां च कीर्तयिष्यति भूरियम् ॥ ९-५-२१ ॥

All the blessed women in the heavenly planets will continuously chant about your spotless character at every moment, and the people of this world will also chant your glories continuously. ॥ 9-5-21 ॥

english translation

स्वर्गलोक की सारी भाग्यशाली स्त्रियाँ प्रतिक्षण आपके निर्मल चरित्र का गान करेंगी और इस संसार के लोग भी आपकी महिमा का निरन्तर उच्चारण करेंगे। ॥ ९-५-२१ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच एवं सङ्कीर्त्य राजानं दुर्वासाः परितोषितः । ययौ विहायसाऽऽमन्त्र्य ब्रह्मलोकमहैतुकम् ॥ ९-५-२२ ‌‌॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī continued: Thus being satisfied in all respects, the great mystic yogī Durvāsā took permission and left, continuously glorifying the King. Through the skyways, he went to Brahmaloka, which is devoid of agnostics and dry philosophical speculators. ॥ 9-5-22 ॥

english translation

श्री शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा : इस प्रकार सब तरह से सन्तुष्ट होकर महान् योगी दुर्वासा ने अनुमति ली और वे राजा का निरन्तर यशोगान करते हुए वहाँ से चले गये। वे आकाश मार्ग से ब्रह्मलोक गये जो शुष्क ज्ञानियों से रहित है। ॥ ९-५-२२ ॥

hindi translation

संवत्सरोऽत्यगात्तावद्यावता नागतो गतः । मुनिस्तद्दर्शनाकाङ्क्षो राजाब्भक्षो बभूव ह ॥ ९-५-२३ ॥

Durvāsā Muni had left the place of Mahārāja Ambarīṣa, and as long as he had not returned — for one complete year — the King had fasted, maintaining himself simply by drinking water. ॥ 9-5-23 ॥

english translation

दुर्वासा मुनि महाराज अम्बरीष के स्थान से चले गये थे और जब तक वे वापस नहीं लौटे—पूरे एक वर्ष तक—तब तक राजा केवल जल पीकर उपवास करते रहे। ॥ ९-५-२३ ॥

hindi translation

गतेऽथ दुर्वाससि सोऽम्बरीषो द्विजोपयोगातिपवित्रमाहरत् । ऋषेर्विमोक्षं व्यसनं च बुद्ध्वा मेने स्ववीर्यं च परानुभावम् ॥ ९-५-२४ ॥

After one year, when Durvāsā Muni had returned, King Ambarīṣa sumptuously fed him all varieties of pure food, and then he himself also ate. When the King saw that the brāhmaṇa Durvāsā had been released from the great danger of being burned, he could understand that by the grace of the Lord he himself was also powerful, but he did not take any credit, for everything had been done by the Lord. ॥ 9-5-24 ॥

english translation

एक वर्ष बाद जब दुर्वासा मुनि लौटे तो राजा अम्बरीष ने उन्हें सभी प्रकार के व्यंजन भरपेट खिलाये और तब स्वयं भी भोजन किया। जब राजा ने देखा कि दुर्वासा दग्ध होने के महान् संकट से मुक्त हो चुके हैं तो वे यह समझ सके कि भगवान् की कृपा से वे स्वयं भी शक्तिमान हैं, किन्तु उन्होंने इसका श्रेय अपने को नहीं दिया क्योंकि यह सब भगवान् ने किया था। ॥ ९-५-२४ ॥

hindi translation

एवं विधानेकगुणः स राजा परात्मनि ब्रह्मणि वासुदेवे । क्रियाकलापैः समुवाह भक्तिं ययाऽऽविरिञ्च्यान्निरयांश्चकार ॥ ९-५-२५ ॥

In this way, because of devotional service, Mahārāja Ambarīṣa, who was endowed with varieties of transcendental qualities, was completely aware of Brahman, Paramātmā and the Supreme Personality of Godhead, and thus he executed devotional service perfectly. Because of his devotion, he thought even the topmost planet of this material world no better than the hellish planets. ॥ 9-5-25 ॥

english translation

इस प्रकार अपनी भक्ति के कारण नाना प्रकार के दिव्य गुणों से युक्त महाराज अम्बरीष ब्रह्म, परमात्मा तथा भगवान् से भलीभाँति अवगत हो गये और सम्यक् रीति से भक्ति करने लगे। अपनी भक्ति के कारण उन्हें इस भौतिक जगत का सर्वोच्चलोक भी नरक तुल्य लगने लगा। ॥ ९-५-२५ ॥

hindi translation