Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:20.8%

x

यन्नामश्रुतिमात्रेण पुमान् भवति निर्मलः । तस्य तीर्थपदः किं वा दासानामवशिष्यते ॥ ९-५-१६ ॥

What is impossible for the servants of the Lord? By the very hearing of His holy name one is purified. ॥ 9-5-16 ॥

english translation

भगवान् के दासों के लिए क्या असम्भव है? भगवान् का पवित्र नाम सुनने मात्र से ही मनुष्य शुद्ध हो जाता है। ॥ ९-५-१६ ॥

hindi translation

राजन्ननुगृहीतोऽहं त्वयातिकरुणात्मना । मदघं पृष्ठतः कृत्वा प्राणा यन्मेऽभिरक्षिताः ॥ ९-५-१७ ॥

O King, overlooking my offenses, you have saved my life. Thus I am very much obliged to you because you are so merciful. ॥ 9-5-17 ॥

english translation

हे राजन्, आपने मेरे अपराधों को अनदेखा करके मेरा जीवन बचाया है। इस तरह मैं आपका अत्यन्त अनुगृहीत हूँ क्योंकि आप इतने दयावान हैं। ॥ ९-५-१७ ॥

hindi translation

राजा तमकृताहारः प्रत्यागमनकाङ्क्षया । चरणावुपसङ्गृह्य प्रसाद्य समभोजयत् ॥ ९-५-१८ ॥

Expecting the return of Durvāsā Muni, the King had not taken his food. Therefore, when the sage returned, the King fell at his lotus feet, pleasing him in all respects, and fed him sumptuously. ॥ 9-5-18 ॥

english translation

राजा ने दुर्वासा मुनि की वापसी की आशा से स्वयं भोजन नहीं किया था। अतएव जब मुनि लौटे तो राजा उनके चरण-कमलों पर गिर पड़ा और उन्हें सभी प्रकार से तुष्ट करके भरपेट भोजन कराया। ॥ ९-५-१८ ॥

hindi translation

सोऽशित्वाऽऽदृतमानीतमातिथ्यं सार्वकामिकम् । तृप्तात्मा नृपतिं प्राह भुज्यतामिति सादरम् ॥ ९-५-१९ ॥

Thus the King respectfully received Durvāsā Muni, who after eating varieties of palatable food was so satisfied that with great affection he requested the King to eat also, saying, “Please take your meal.” ॥ 9-5-19 ॥

english translation

इस प्रकार राजा ने बड़े आदर के साथ दुर्वासा मुनि का स्वागत किया। वे नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन खाकर इतने सन्तुष्ट हुए कि उन्होंने बड़े ही स्नेह से राजा से भी खाने के लिए प्रार्थना की “कृपया भोजन ग्रहण करें।” ॥ ९-५-१९ ॥

hindi translation

प्रीतोऽस्म्यनुगृहीतोऽस्मि तव भागवतस्य वै । दर्शनस्पर्शनालापैरातिथ्येनात्ममेधसा ॥ ९-५-२० ॥

Durvāsā Muni said: I am very pleased with you, my dear King. At first I thought of you as an ordinary human being and accepted your hospitality, but later I could understand, by my own intelligence, that you are the most exalted devotee of the Lord. Therefore, simply by seeing you, touching your feet and talking with you, I have been pleased and have become obliged to you. ॥ 9-5-20 ॥

english translation

दुर्वासा मुनि ने कहा : हे राजा, मैं आपसे अत्यन्त प्रसन्न हूँ। पहले मैंने आपको एक सामान्य व्यक्ति समझकर आपका आतिथ्य स्वीकार किया था, किन्तु बाद में अपनी बुद्धि से मैं समझ सका कि आप भगवान् के अत्यन्त महान् भक्त हैं। इसलिए मात्र आपके दर्शन और आपके चरणस्पर्श से तथा आपसे बातें करके मैं सन्तुष्ट हो गया हूँ और आपका अत्यन्त कृतज्ञ हो गया हूँ। ॥ ९-५-२० ॥

hindi translation