Progress:87.2%
भीमसेनाद्धिडिम्बायां काल्यां सर्वगतस्ततः । सहदेवात्सुहोत्रं तु विजयासूत पार्वती ॥ ९-२२-३१ ॥
Through his wife Hiḍimbā and a son named Sarvagata through his wife Kālī. Similarly, Sahadeva had a son named Suhotra through his wife named Vijayā, who was the daughter of the king of the mountains. ॥ 9-22-31 ॥
english translation
अपनी पत्नी हिडिम्बा के गर्भ से तथा अपनी अन्य पत्नी काली के गर्भ से सर्वगत नामक पुत्रों को जन्म दिया। इसी प्रकार सहदेव को उसकी पत्नी विजया से सुहोत्र नाम का पुत्र प्राप्त हुआ। विजया पर्वतों के राजा की पुत्री थी। ॥ ९-२२-३१ ॥
hindi translation
करेणुमत्यां नकुलो नरमित्रं तथार्जुनः । इरावन्तमुलुप्यां वै सुतायां बभ्रुवाहनम् । मणिपूरपतेः सोऽपि तत्पुत्रः पुत्रिकासुतः ॥ ९-२२-३२ ॥
Nakula begot a son named Naramitra through his wife named Kareṇumatī. Similarly, Arjuna begot a son named Irāvān through his wife known as Ulupī, the daughter of the Nāgas, and a son named Babhruvāhana by the womb of the princess of Maṇipura. Babhruvāhana became the adopted son of the king of Maṇipura. ॥ 9-22-32 ॥
english translation
नकुल की पत्नी करेणुमती से नरमित्र नामक पुत्र हुआ। इसी प्रकार अर्जुन को नागकन्या उलुपी नामक अपनी पत्नी से इरावान नामक पुत्र तथा मणिपुर की राजकुमारी के गर्भ से बभ्रुवाहन नामक पुत्र की प्राप्ति हुई। बभ्रुवाहन मणिपुर के राजा का दत्तक पुत्र बन गया। ॥ ९-२२-३२ ॥
hindi translation
तव तातः सुभद्रायामभिमन्युरजायत । सर्वातिरथजिद्वीर उत्तरायां ततो भवान् ॥ ९-२२-३३ ॥
My dear King Parīkṣit, your father, Abhimanyu, was born from the womb of Subhadrā as the son of Arjuna. He was the conqueror of all atirathas [those who could fight with one thousand charioteers]. From him, by the womb of Uttarā, the daughter of Virāḍrāja, you were born. ॥ 9-22-33 ॥
english translation
हे राजा परीक्षित, तुम्हारे पिता अभिमन्यु अर्जुन के पुत्र रूप में सुभद्रा के गर्भ से उत्पन्न हुए। वे सभी अतिरथों (जो एक हजार रथवानों से युद्ध कर सके) के विजेता थे। उनके द्वारा विराड्राज की पुत्री उत्तरा के गर्भ से तुम उत्पन्न हुए। ॥ ९-२२-३३ ॥
hindi translation
परिक्षीणेषु कुरुषु द्रौणेर्ब्रह्मास्त्रतेजसा । त्वं च कृष्णानुभावेन सजीवो मोचितोऽन्तकात् ॥ ९-२२-३४ ॥
After the Kuru dynasty was annihilated in the Battle of Kurukṣetra, you also were about to be destroyed by the brahmāstra atomic weapon released by the son of Droṇācārya, but by the mercy of the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, you were saved from death. ॥ 9-22-34 ॥
english translation
जब कुरुक्षेत्र के युद्ध में कुरुवंश का विनाश हो गया तो तुम भी द्रोणाचार्य के पुत्र द्वारा छोड़े गये ब्रह्मास्त्र के द्वारा विनष्ट होने वाले थे, किन्तु भगवान् कृष्ण की कृपा से तुम्हें मृत्यु से बचा लिया गया। ॥ ९-२२-३४ ॥
hindi translation
तवेमे तनयास्तात जनमेजयपूर्वकाः । श्रुतसेनो भीमसेन उग्रसेनश्च वीर्यवान् ॥ ९-२२-३५ ॥
My dear King, your four sons — Janamejaya, Śrutasena, Bhīmasena and Ugrasena — are very powerful. Janamejaya is the eldest. ॥ 9-22-35 ॥
english translation
हे राजा, तुम्हारे चारों पुत्र—जनमेजय, श्रुतसेन, भीमसेन तथा उग्रसेन अत्यन्त शक्तिशाली हैं। जनमेजय उनमें सबसे बड़ा है। ॥ ९-२२-३५ ॥
hindi translation