Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:68.5%

x

श्रीशुक उवाच एकदा दानवेन्द्रस्य शर्मिष्ठा नाम कन्यका । सखीसहस्रसंयुक्ता गुरुपुत्र्या च भामिनी ॥ ९-१८-६ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: One day Vṛṣaparvā’s daughter Śarmiṣṭhā, who was innocent but angry by nature, ॥ 9-18-6 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : एकबार वृषपर्वा की पुत्री शर्मिष्ठा, जो अबोध, किन्तु स्वभाव से क्रोधी थी ॥ ९-१८-६ ॥

hindi translation

देवयान्या पुरोद्याने पुष्पितद्रुमसङ्कुले । व्यचरत्कलगीतालिनलिनीपुलिनेऽबला ॥ ९-१८-७ ॥

Walking with Devayānī, the daughter of Śukrācārya, and with thousands of friends, in the palace garden. The garden was full of lotuses and trees of flowers and fruits and was inhabited by sweetly singing birds and bumblebees. ॥ 9-18-7 ॥

english translation

शुक्राचार्य की पुत्री देवयानी तथा उसकी सैकड़ों सखियों के साथ राजमहल के बगीचे में घूम रही थी। यह बगीचा कमलिनियों तथा फूल-फल के वृक्षों से पूर्ण था और उसमें मधुर गीत गाते पक्षी तथा भौरें निवास कर रहे थे। ॥ ९-१८-७ ॥

hindi translation

ता जलाशयमासाद्य कन्याः कमललोचनाः । तीरे न्यस्य दुकूलानि विजह्रुः सिञ्चतीर्मिथः ॥ ९-१८-८ ॥

When the young, lotus-eyed girls came to the bank of a reservoir of water, they wanted to enjoy by bathing. Thus they left their clothing on the bank and began sporting, throwing water on one another. ॥ 9-18-8 ॥

english translation

जब तरुणी, कमलनयनी लड़कियाँ जलाशय के तीर पर आईं तो उन्होंने स्नान का आनन्द लेना चाहा। फलत: किनारे पर अपने वस्त्र रखकर वे एक दूसरे पर जल उछाल कर जल-क्रीड़ा करने लगीं। ॥ ९-१८-८ ॥

hindi translation

वीक्ष्य व्रजन्तं गिरिशं सह देव्या वृषस्थितम् । सहसोत्तीर्य वासांसि पर्यधुर्व्रीडिताः स्त्रियः ॥ ९-१८-९ ॥

While sporting in the water, the girls suddenly saw Lord Śiva passing by, seated on the back of his bull with his wife, Pārvatī. Ashamed because they were naked, the girls quickly got out of the water and covered themselves with their garments. ॥ 9-18-9 ॥

english translation

जलक्रीड़ा करते हुए लड़कियों ने सहसा शिवजी को ऊपर से जाते देखा जो अपने बैल की पीठ पर अपनी पत्नी पार्वती समेत आसीन थे। नंगी होने के कारण लज्जित वे लड़कियाँ तुरन्त जल से बाहर निकल आईं और उन्होंने अपने वस्त्रों से अपने-अपने शरीर ढक लिये। ॥ ९-१८-९ ॥

hindi translation

शर्मिष्ठाजानती वासो गुरुपुत्र्याः समव्ययत् । स्वीयं मत्वा प्रकुपिता देवयानीदमब्रवीत् ॥ ९-१८-१० ॥

Śarmiṣṭhā unknowingly put Devayānī’s dress on her own body, thus angering Devayānī, who then spoke as follows. ॥ 9-18-10 ॥

english translation

शर्मिष्ठा ने अनजाने ही देवयानी का वस्त्र पहन लिया जिससे देवयानी को क्रोध आ गया और वह इस प्रकार बोली। ॥ ९-१८-१० ॥

hindi translation