linkstools

Srimad Bhagavatam

Progress:65.4%

x

यो वै हरिश्चन्द्रमखे विक्रीतः पुरुषः पशुः । स्तुत्वा देवान् प्रजेशादीन् मुमुचे पाशबन्धनात् ॥ ९-१६-३१ ॥

Śunaḥśepha’s father sold Śunaḥśepha to be sacrificed as a man-animal in the yajña of King Hariścandra. When Śunaḥśepha was brought into the sacrificial arena, he prayed to the demigods for release and was released by their mercy. ॥ 9-16-31 ॥

english translation

शुन:शेफ के पिता ने शुन:शेफ को राजा हरिश्चन्द्र के यज्ञ में बलिपशु के रूप में बलि दिये जाने के लिए बेच दिया। जब शुन:शेफ को यज्ञशाला में लाया गया तो उसने देवताओं से प्रार्थना की कि वे उसे छुड़ा दें और वह उनकी कृपा से छुड़ा दिया गया। ॥ ९-१६-३१ ॥

hindi translation

यो रातो देवयजने देवैर्गाधिषु तापसः । देवरात इति ख्यातः शुनःशेपः स भार्गवः ॥ ९-१६-३२ ॥

Although Śunaḥśepha was born in the Bhārgava dynasty, he was greatly advanced in spiritual life, and therefore the demigods involved in the sacrifice protected him. Consequently he was also celebrated as the descendant of Gādhi named Devarāta. ॥ 9-16-32 ॥

english translation

यद्यपि शुन:शेफ भार्गव कुल में उत्पन्न हुआ था, किन्तु आध्यात्मिक जीवन में बढ़ा-चढ़ा होने के कारण यज्ञ में सम्बधित देवताओं ने उसकी रक्षा की। फलत: वह देवरात नाम से गाधि के वंशज के रूप में भी विख्यात हुआ। ॥ ९-१६-३२ ॥

hindi translation

ये मधुच्छन्दसो ज्येष्ठाः कुशलं मेनिरे न तत् । अशपत्तान् मुनिः क्रुद्धो म्लेच्छा भवत दुर्जनाः ॥ ९-१६-३३ ॥

When requested by their father to accept Śunaḥśepha as the eldest son, the elder fifty of the Madhucchandās, the sons of Viśvāmitra, did not agree. Therefore Viśvāmitra, being angry, cursed them. “May all of you bad sons become mlecchas,” he said, “being opposed to the principles of Vedic culture.” ॥ 9-16-33 ॥

english translation

जब विश्वामित्र ने शुन:शेफ को सबसे बड़ा पुत्र स्वीकार करने के लिए कहा तो विश्वामित्र के पचास ज्येष्ठ मधुच्छन्दा पुत्र इसके लिए राजी नहीं हुए। फलत: विश्वामित्र क्रुद्ध हो गये और उन्होंने उन सबों को शाप दे दिया, “निकम्मे पुत्रो! तुम सारे म्लेच्छ बन जाओ क्योंकि तुम वैदिक संस्कृति के नियमों के विरुद्ध हो।” ॥ ९-१६-३३ ॥

hindi translation

स होवाच मधुच्छन्दाः सार्धं पञ्चाशता ततः । यन्नो भवान् सञ्जानीते तस्मिंस्तिष्ठामहे वयम् ॥ ९-१६-३४ ॥

When the elder Madhucchandās were cursed, the younger fifty, along with Madhucchandā himself, approached their father and agreed to accept his proposal. “Dear father,” they said, “we shall abide by whatever arrangement you like.” ॥ 9-16-34 ॥

english translation

जब बड़े पचास मधुच्छन्दाओं को शाप मिल गया तो मधुच्छन्दा समेत छोटे पचास पुत्र अपने पिता के पास गये और उनके प्रस्ताव को यह कहकर स्वीकार किया, “हे पिता, आप जैसा चाहेंगे हम उसी को मानेंगे।” ॥ ९-१६-३४ ॥

hindi translation

ज्येष्ठं मन्त्रदृशं चक्रुस्त्वामन्वञ्चो वयं स्म हि । विश्वामित्रः सुतानाह वीरवन्तो भविष्यथ । ये मानं मेऽनुगृह्णन्तो वीरवन्तमकर्त माम् ॥ ९-१६-३५ ॥

Thus the younger Madhucchandās accepted Śunaḥśepha as their eldest brother and told him, “We shall follow your orders.” Viśvāmitra then said to his obedient sons, “Because you have accepted Śunaḥśepha as your eldest brother, I am very satisfied. By accepting my order, you have made me a father of worthy sons, and therefore I bless all of you to become the fathers of sons also.” ॥ 9-16-35 ॥

english translation

इस तरह छोटे मधुच्छान्दाओं ने शुन:शेफ को अपना बड़ा भाई मान लिया और उससे कहा “हम आपके आदेशों का पालन करेंगे।” तब विश्वामित्र ने अपने इन आज्ञाकारी पुत्रों से कहा “चूँकि तुम लोगों ने शुन:शेफ को अपना बड़ा भाई मान लिया है अतएव मैं सन्तुष्ट हूँ। तुम लोगों ने मेरे आदेश को स्वीकार करके मुझे योग्य पुत्रों का पिता बना दिया है अतएव मैं तुम सबों को आशीर्वाद देता हूँ कि तुम भी पुत्रों के पिता बनो।” ॥ ९-१६-३५ ॥

hindi translation