Progress:56.1%
ते विसृज्योरणौ तत्र व्यद्योतन्त स्म विद्युतः । आदाय मेषावायान्तं नग्नमैक्षत सा पतिम् ॥ ९-१४-३१ ॥
After giving up the two lambs, the Gandharvas shone brightly like lightning, thus illuminating the house of Purūravā. Urvaśī then saw her husband returning with the lambs in hand, but he was naked, and therefore she left. ॥ 9-14-31 ॥
english translation
उन दोनों मेमनों को छोडक़र गन्धर्वगण बिजली के समान प्रकाशमान हो उठे जिससे पुरुरवा का घर प्रकाशित हो उठा। तब उर्वशी ने देखा कि उसका पति दोनों मेमनों को हाथ में लिए लौट आया है, किन्तु वह नग्न है; अतएव उसने उसका परित्याग कर दिया। ॥ ९-१४-३१ ॥
hindi translation
ऐलोऽपि शयने जायामपश्यन् विमना इव । तच्चित्तो विह्वलः शोचन् बभ्रामोन्मत्तवन्महीम् ॥ ९-१४-३२ ॥
No longer seeing Urvaśī on his bed, Purūravā was most aggrieved. Because of his great attraction for her, he was very much disturbed. Thus, lamenting, he began traveling about the earth like a madman. ॥ 9-14-32 ॥
english translation
उर्वशी को अपने बिस्तर पर न देखकर पुरुरवा अत्यधिक दुखित हो उठा। उसके प्रति अत्यधिक आसक्ति के कारण वह मन में क्षुब्ध था। तत्पश्चात् विलाप करते हुए वह पागल की तरह सारी पृथ्वी में भ्रमण करने लगा। ॥ ९-१४-३२ ॥
hindi translation
स तां वीक्ष्य कुरुक्षेत्रे सरस्वत्यां च तत्सखीः । पञ्च प्रहृष्टवदनाः प्राह सूक्तं पुरूरवाः ॥ ९-१४-३३ ॥
Once during his travels all over the world, Purūravā saw Urvaśī, accompanied by five companions, on the bank of the Sarasvatī at Kurukṣetra. With jubilation in his face, he then spoke to her in sweet words as follows. ॥ 9-14-33 ॥
english translation
एक बार विश्व का भ्रमण करते हुए पुरुरवा ने उर्वशी को उसकी पाँच सखियों सहित सरस्वती नदी के तट पर कुरुक्षेत्र में देखा। प्रसन्न-मुख होकर वह उस से मधुर शब्दों में इस प्रकार बोला। ॥ ९-१४-३३ ॥
hindi translation
अहो जाये तिष्ठ तिष्ठ घोरे न त्यक्तुमर्हसि । मां त्वमद्याप्यनिर्वृत्य वचांसि कृणवावहै ॥ ९-१४-३४ ॥
O my dear wife, O most cruel one, kindly stay, kindly stay. I know that I have never made you happy until now, but you should not give me up for that reason. This is not proper for you. Even if you have decided to give up my company, let us nonetheless talk for some time. ॥ 9-14-34 ॥
english translation
हे प्रिय पत्नी! हे क्रूर! जरा ठहरो तो। मैं जानता हूँ कि अभी तक मैं तुम्हें कभी भी सुखी नहीं बना पाया, किन्तु तुम्हें इस कारण से मेरा परित्याग नहीं करना चाहिए। यह तुम्हारे लिए उचित नहीं है। मान लो कि तुम मेरा साथ छोडऩे का निश्चय कर चुकी हो, किन्तु तो भी आओ कुछ क्षण बैठकर बातें करें। ॥ ९-१४-३४ ॥
hindi translation
सुदेहोऽयं पतत्यत्र देवि दूरं हृतस्त्वया । खादन्त्येनं वृका गृध्रास्त्वत्प्रसादस्य नास्पदम् ॥ ९-१४-३५ ॥
O goddess, now that you have refused me, my beautiful body will fall down here, and because it is unsuitable for your pleasure, it will be eaten by foxes and vultures. ॥ 9-14-35 ॥
english translation
हे देवी, चूँकि तुमने मुझे अस्वीकार कर दिया है अतएव मेरा यह सुन्दर शरीर यहीं धराशायी हो जायगा और चूँकि मैं तुम्हारे सुख के अनुकूल नहीं हूँ इसलिए इसे लोमडिय़ाँ तथा गीध खा जायेंगे। ॥ ९-१४-३५ ॥
hindi translation