Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:32.4%

x

तथेति गुरुपुत्रोक्तमनुज्ञायेदमब्रवीत् । धर्मा ह्यस्योपदेष्टव्या राज्ञां यो गृहमेधिनाम् ॥ ७-५-५१ ॥

After hearing these instructions of Ṣaṇḍa and Amarka, the sons of his spiritual master, Hiraṇyakaśipu agreed and requested them to instruct Prahlāda in that system of occupational duty which is followed by royal householder families. ॥ 7-5-51 ॥

english translation

अपने गुरु पुत्र षण्ड तथा अमर्क के इन उपदेशों को सुनकर हिरण्यकशिपु राजी हो गया और उनसे प्रह्लाद को इस वृत्तिपरक धर्म का उपदेश देने की प्रार्थना की जिसका पालन राजसी गृहस्थ परिवार करते हैं। ॥‌ ७-५-५१ ॥

hindi translation

धर्ममर्थं च कामं च नितरां चानुपूर्वशः । प्रह्लादायोचतू राजन् प्रश्रितावनताय च ॥ ७-५-५२ ॥

Thereafter, Ṣaṇḍa and Amarka systematically and unceasingly taught Prahlāda Mahārāja, who was very submissive and humble, about mundane religion, economic development and sense gratification. ॥ 7-5-52 ॥

english translation

तत्पश्चात् षण्ड तथा अमर्क ने अत्यन्त नम्र एवं विनीत प्रह्लाद महाराज को क्रमश: तथा निरन्तर धर्म, अर्थ तथा काम के विषय में पढ़ाना शुरू किया। ॥‌ ७-५-५२ ॥

hindi translation

यथा त्रिवर्गं गुरुभिरात्मने उपशिक्षितम् । न साधु मेने तच्छिक्षां द्वन्द्वारामोपवर्णिताम् ॥ ७-५-५३ ॥

The teachers Ṣaṇḍa and Amarka instructed Prahlāda Mahārāja in the three kinds of material advancement called religion, economic development and sense gratification. Prahlāda, however, being situated above such instructions, did not like them, for such instructions are based on the duality of worldly affairs, which involve one in a materialistic way of life marked by birth, death, old age and disease. ॥ 7-5-53 ॥

english translation

षण्ड तथा अमर्क नामक शिक्षकों ने प्रह्लाद महाराज को धर्म, अर्थ तथा काम इन तीन प्रकार के भौतिक विकास के बारे में शिक्षा दी। किन्तु प्रह्लाद महाराज इन उपदेशों से ऊपर थे, अतएव उन्होंने इन्हें पसन्द नहीं किया, क्योंकि ऐसे उपदेश संसारी मामलों के द्वैत पर आधारित होते हैं, जो मनुष्य को भौतिकतावादी जीवन-शैली में फंसा लेते हैं जिसमें जन्म, मृत्यु, जरा तथा व्याधि प्रमुख हैं। ॥‌ ७-५-५३ ॥

hindi translation

यदाऽऽचार्यः परावृत्तो गृहमेधीयकर्मसु । वयस्यैर्बालकैस्तत्र सोपहूतः कृतक्षणैः ॥ ७-५-५४ ॥

When the teachers went home to attend to their household affairs, the students of the same age as Prahlāda Mahārāja would call him to take the opportunity of leisure hours for play. ॥ 7-5-54 ॥

english translation

जब शिक्षक अपने घरेलू काम करने अपने घर चले जाते थे, तो प्रह्लाद महाराज के समवयस्क छात्र उन्हें इस अवकाश (छुट्टी) को खेलने में लगाने के लिए बुला लेते। ॥‌ ७-५-५४ ॥

hindi translation

अथ तान् श्लक्ष्णया वाचा प्रत्याहूय महाबुधः । उवाच विद्वांस्तन्निष्ठां कृपया प्रहसन्निव ॥ ७-५-५५ ॥

Prahlāda Mahārāja, who was truly the supreme learned person, then addressed his class friends in very sweet language. Smiling, he began to teach them about the uselessness of the materialistic way of life. Being very kind to them, he instructed them as follows. ॥ 7-5-55 ॥

english translation

तब प्रह्लाद महाराज ने, जो सचमुच परम विद्वान पुरुष थे, अपने सहपाठियों से अत्यन्त मधुर वाणी में कहा। उन्होंने हँसते हुए भौतिकतावादी जीवन-शैली की अनुपयोगिता के विषय में बताना शुरू किया। उन पर अत्यन्त कृपालु होने के कारण उन्होंने उन्हें इस प्रकार उपदेश दिया। ॥‌ ७-५-५५ ॥

hindi translation