Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:29.7%

x

न ते विदुः स्वार्थगतिं हि विष्णुं दुराशया ये बहिरर्थमानिनः । अन्धा यथान्धैरुपनीयमाना वाचीशतन्त्यामुरुदाम्नि बद्धाः ॥ ७-५-३१ ॥

Persons who are strongly entrapped by the consciousness of enjoying material life, and who have therefore accepted as their leader or guru a similar blind man attached to external sense objects, cannot understand that the goal of life is to return home, back to Godhead, and engage in the service of Lord Viṣṇu. As blind men guided by another blind man miss the right path and fall into a ditch, materially attached men led by another materially attached man are bound by the ropes of fruitive labor, which are made of very strong cords, and they continue again and again in materialistic life, suffering the threefold miseries. ॥ 7-5-31 ॥

english translation

जो लोग भौतिक जीवन के भोग की भावना द्वारा दृढ़ता से बँधे हैं और जिन्होंने अपने ही समान बाह्य इन्द्रिय विषयों से आसक्त अन्धे व्यक्ति को अपना नेता या गुरु स्वीकार कर रखा है, वे यह नहीं समझ सकते कि जीवन का लक्ष्य भगवद्धाम को वापस जाना तथा भगवान् विष्णु की सेवा में लगे रहना है। जिस प्रकार अन्धे व्यक्ति द्वारा ले जाया गया दूसरा अन्धा व्यक्ति सही मार्ग भूल सकता है और गड्ढे में गिर सकता है उसी प्रकार भौतिकता से आसक्त व्यक्ति अपने ही जैसे किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा मार्ग दिखलाये जाने पर सकाम कर्म की रस्सियों द्वारा बंधे रहते हैं, जो अत्यन्त मजबूत धागों से बनी होती हैं और ऐसे लोग तीनों प्रकार के कष्ट सहते हुए पुन:-पुन: भौतिक जीवन प्राप्त करते रहते हैं। ॥‌ ७-५-३१ ॥

hindi translation

नैषां मतिस्तावदुरुक्रमाङ्घ्रिं स्पृशत्यनर्थापगमो यदर्थः । महीयसां पादरजोऽभिषेकं निष्किञ्चनानां न वृणीत यावत् ॥ ७-५-३२ ॥

Unless they smear upon their bodies the dust of the lotus feet of a Vaiṣṇava completely freed from material contamination, persons very much inclined toward materialistic life cannot be attached to the lotus feet of the Lord, who is glorified for His uncommon activities. Only by becoming Kṛṣṇa conscious and taking shelter at the lotus feet of the Lord in this way can one be freed from material contamination. ॥ 7-5-32 ॥

english translation

जब तक भौतिकतावादी जीवन के प्रति झुकाव रखने वाले लोग ऐसे वैष्णवों के चरणकमलों की धूलि अपने शरीर में नहीं लगाते जो भौतिक कल्मष से पूर्णतया मुक्त हैं, तब तक वे भगवान् के चरणकमलों के प्रति आसक्त नहीं हो सकते जिनका यशोगान उनके अपने असामान्य कार्यकलापों के लिए किया जाता है। केवल कृष्णभावनाभावित बनकर एवं इस प्रकार से भगवान् के चरणकमलों की शरण ग्रहण करके ही मनुष्य भौतिक कल्मष से मुक्त हो सकता है। ॥‌ ७-५-३२ ॥

hindi translation

इत्युक्त्वोपरतं पुत्रं हिरण्यकशिपू रुषा । अन्धीकृतात्मा स्वोत्सङ्गान्निरस्यत महीतले ॥ ७-५-३३ ॥

After Prahlāda Mahārāja had spoken in this way and become silent, Hiraṇyakaśipu, blinded by anger, threw him off his lap and onto the ground. ॥ 7-5-33 ॥

english translation

जब प्रह्लाद महाराज इस प्रकार बोलकर शान्त हो गये तो क्रोध से अन्धे हिरण्यकशिपु ने उन्हें अपनी गोद से उठाकर भूमि पर फेंक दिया। ॥‌ ७-५-३३ ॥

hindi translation

आहामर्षरुषाऽऽविष्टः कषायीभूतलोचनः । वध्यतामाश्वयं वध्यो निःसारयत नैरृताः ॥ ७-५-३४ ॥

Indignant and angry, his reddish eyes like molten copper, Hiraṇyakaśipu said to his servants: O demons, take this boy away from me! He deserves to be killed. Kill him as soon as possible! ॥ 7-5-34 ॥

english translation

अत्यन्त क्रुद्ध तथा पिघले ताम्र जैसी लाल-लाल आँखें किये हिरण्यकशिपु ने अपने नौकरों से कहा : अरे असुरो, इस बालक को मेरी आँखों से दूर करो। यह वध करने योग्य है। इसे जितनी जल्दी हो सके मार डालो। ॥‌ ७-५-३४ ॥

hindi translation

अयं मे भ्रातृहा सोऽयं हित्वा स्वान् सुहृदोऽधमः । पितृव्यहन्तुर्यः पादौ विष्णोर्दासवदर्चति ॥ ७-५-३५ ॥

This boy Prahlāda is the killer of my brother, for he has given up his family to engage in the devotional service of the enemy, Lord Viṣṇu, like a menial servant. ॥ 7-5-35 ॥

english translation

यह बालक प्रह्लाद मेरे भाई को मारने वाला है, क्योंकि इसने एक तुच्छ नौकर की भाँति मेरे शत्रु भगवान् विष्णु की सेवा में संलग्न रहने के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया है। ॥‌ ७-५-३५ ॥

hindi translation