Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:96.1%

x

अन्नं रेत इति क्ष्मेश पितृयानं पुनर्भवः । एकैकश्येनानुपूर्वं भूत्वा भूत्वेह जायते ॥ ७-१५-५१ ‌॥

And food grains. These are eaten by different living entities and turned to semen, which is injected into female bodies. Thus one takes birth again and again. ॥ 7-15-51 ॥

english translation

तथा अन्न बन जाते हैं। तब वे विभिन्न जीवों द्वारा खाये जाते हैं और वीर्य में परिणत होते हैं जिसे मादा शरीर में प्रविष्ट किया जाता है। इस प्रकार मनुष्य पुन:-पुन: जन्म लेता है। ॥ ७-१५-५१ ॥

hindi translation

निषेकादिश्मशानान्तैः संस्कारैः संस्कृतो द्विजः । इन्द्रियेषु क्रियायज्ञान् ज्ञानदीपेषु जुह्वति ॥ ७-१५-५२ ‌॥

A twice-born brāhmaṇa [dvija] gains his life by the grace of his parents through the process of purification known as garbhādhāna. There are also other processes of purification, until the end of life, when the funeral ceremony [antyeṣṭi-kriyā] is performed. Thus in due course a qualified brāhmaṇa becomes uninterested in materialistic activities and sacrifices, but he offers the sensual sacrifices, in full knowledge, into the working senses, which are illuminated by the fire of knowledge. ॥ 7-15-52 ॥

english translation

द्विज (द्वि-जन्मा ब्राह्मण) को गर्भाधान संस्कार के द्वारा अपने माता-पिता की अनुकम्पा से अपना जीवत्व प्राप्त होता है। जीवन के अन्त में अन्त्येष्टि क्रिया सम्पन्न की जाती है। और तब तक अन्य संस्कार भी संपन्न किए जाते हैं। इस तरह योग्य ब्राह्मण को कुछ समय के बाद भौतिकतावादी कार्यों तथा यज्ञों में अरुचि हो जाती है, किन्तु वह ऐन्द्रिय यज्ञों को पूर्ण ज्ञान के साथ कर्मेन्द्रियों को अर्पित कर देता है, जो ज्ञान की अग्नि से प्रकाशित रहती हैं। ॥ ७-१५-५२ ॥

hindi translation

इन्द्रियाणि मनस्यूर्मौ वाचि वैकारिकं मनः । वाचं वर्णसमाम्नाये तमोङ्कारे स्वरे न्यसेत् । ओङ्कारं बिन्दौ नादे तं तं तु प्राणे महत्यमुम् ॥ ७-१५-५३ ॥

The mind is always agitated by waves of acceptance and rejection. Therefore all the activities of the senses should be offered into the mind, which should be offered into one’s words. Then one’s words should be offered into the aggregate of all alphabets, which should be offered into the concise form oṁkāra. Oṁkāra should be offered into the point bindu, bindu into the vibration of sound, and that vibration into the life air. Then the living entity, who is all that remains, should be placed in Brahman, the Supreme. This is the process of sacrifice. ॥ 7-15-53 ॥

english translation

मन स्वीकृति तथा अस्वीकृति की तरंगों से सदैव विक्षुब्ध होता रहता है। अतएव इन्द्रियों के सारे कार्यकलाप मन को अर्पित कर देना चाहिए और मन को अपने शब्दों में अर्पित कर देना चाहिए; फिर इन शब्दों को समस्त वर्णों के समूह में अर्पित करना चाहिए जिसे ओङ्कार के संक्षिप्त रूप को अर्पित कर दिया जाना चाहिए। ओङ्कार को बिन्दु में, बिन्दु को नाद में और उस नाद को प्राणवायु में समर्पित करना चाहिए। जो शेष रूप में जीव बचे उसे परम ब्रह्म में स्थापित करे। यही यज्ञ की विधि है। ॥ ७-१५-५३ ॥

hindi translation

अग्निः सूर्यो दिवा प्राह्णः शुक्लो राकोत्तरं स्वराट् । विश्वश्च तैजसः प्राज्ञस्तुर्य आत्मा समन्वयात् ॥ ७-१५-५४ ॥

On his path of ascent, the progressive living entity enters the different worlds of fire, the sun, the day, the end of the day, the bright fortnight, the full moon, and the passing of the sun in the north, along with their presiding demigods. When he enters Brahmaloka, he enjoys life for many millions of years, and finally his material designation comes to an end. He then comes to a subtle designation, from which he attains the causal designation, witnessing all previous states. Upon the annihilation of this causal state, he attains his pure state, in which he identifies with the Supersoul. In this way the living entity becomes transcendental. ॥ 7-15-54 ॥

english translation

ऊपर जाते हुए जीव अग्नि, सूर्य, दिन, सायं, शुक्ल पक्ष, पूर्ण चन्द्रमा तथा सूर्य के उत्तर दिशा जाने की अवधि (उत्तरम्) एवं इनके अधिष्ठाता देवताओं के विभिन्न लोकों में प्रवेश करता है। जब वह ब्रह्मलोक में प्रविष्ट होता है, तो वहाँ लाखों वर्षों तक जीवन भोग करने के बाद अन्त में उसकी भौतिक उपाधि समाप्त हो जाती है। तब वह सूक्ष्म उपाधि प्राप्त करता है, जिससे उसे कारण रूप उपाधि प्राप्त होती है, जो समस्त पूर्ववर्ती अवस्थाओं की साक्षी होती है। इस अवस्था के विनष्ट होने पर उसे शुद्ध अवस्था प्राप्त होती है, जिसमें वह परमात्मा के साथ अपनी पहचान करता है। इस प्रकार से जीव दिव्य बन जाता है। ॥ ७-१५-५४ ॥

hindi translation

देवयानमिदं प्राहुर्भूत्वा भूत्वानुपूर्वशः । आत्मयाज्युपशान्तात्मा ह्यात्मस्थो न निवर्तते ॥ ७-१५-५५ ‌॥

This gradual process of elevation for self-realization is meant for those who are truly aware of the Absolute Truth. After repeated birth on this path, which is known as deva-yāna, one attains these consecutive stages. One who is completely free from all material desires, being situated in the self, need not traverse the path of repeated birth and death. ॥ 7-15-55 ॥

english translation

आत्म-साक्षात्कार तक उठने की यह क्रमिक विधि उन लोगों के लिए है, जो सचमुच परम सत्य से अवगत हैं। इस देवयान नामक मार्ग पर बारम्बार जन्म लेने से ये क्रमिक अवस्थाएँ प्राप्त होती हैं। जो आत्मा में स्थित है और समस्त भौतिक इच्छाओं से पूर्णतया मुक्त है उसे इस बारम्बार जन्म-मृत्यु के मार्ग से गुजरने की आवश्यकता नहीं होती। ॥ ७-१५-५५ ॥

hindi translation