Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:5.5%

x

हिरण्यकशिपुः पुत्रं प्रह्लादं केशवप्रियम् । जिघांसुरकरोन्नाना यातना मृत्युहेतवे ॥ ७-१-४१ ॥

Desiring to kill his son Prahlāda, who was a great devotee of Lord Viṣṇu, Hiraṇyakaśipu tortured him in many ways. ॥ 7-1-41 ॥

english translation

हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को, जो भगवान् विष्णु का महान् भक्त था, मारने के लिए नाना प्रकार के कष्ट दिये। ॥ ७-१-४१ ॥

hindi translation

सर्वभूतात्मभूतं तं प्रशान्तं समदर्शनम् । भगवत्तेजसा स्पृष्टं नाशक्नोद्धन्तुमुद्यमैः ॥ ७-१-४२ ॥

The Lord, the Supersoul of all living entities, is sober, peaceful and equal to everyone. Since the great devotee Prahlāda was protected by the Lord’s potency, Hiraṇyakaśipu was unable to kill him, in spite of endeavoring to do so in various ways. ॥ 7-1-42 ॥

english translation

समस्त जीवों के परमात्मा भगवान् गम्भीर शान्त तथा समदर्शी हैं। चूँकि महान् भक्त प्रह्लाद भगवान् की शक्ति द्वारा सुरक्षित था, अतएव हिरण्यकशिपु नाना प्रकार के यत्न करने पर भी उसे मारने में असमर्थ रहा। ॥ ७-१-४२ ॥

hindi translation

ततस्तौ राक्षसौ जातौ केशिन्यां विश्रवःसुतौ । रावणः कुम्भकर्णश्च सर्वलोकोपतापनौ ॥ ७-१-४३ ॥

Thereafter the same Jaya and Vijaya, the two doorkeepers of Lord Viṣṇu, took birth as Rāvaṇa and Kumbhakarṇa, begotten by Viśravā in the womb of Keśinī. They were extremely troublesome to all the people of the universe. ॥ 7-1-43 ॥

english translation

तत्पश्चात् भगवान् विष्णु के दोनों द्वारपाल जय तथा विजय रावण तथा कुम्भकर्ण के रूप में विश्रवा द्वारा केशिनी के गर्भ से उत्पन्न किए गये। वे ब्रह्माण्ड के समस्त लोगों को अत्यधिक कष्टप्रद थे। ॥ ७-१-४३ ॥

hindi translation

तत्रापि राघवो भूत्वा न्यहनच्छापमुक्तये । रामवीर्यं श्रोष्यसि त्वं मार्कण्डेयमुखात्प्रभो ॥ ७-१-४४ ॥

Nārada Muni continued: My dear King, just to relieve Jaya and Vijaya of the brāhmaṇas’ curse, Lord Rāmacandra appeared in order to kill Rāvaṇa and Kumbhakarṇa. It will be better for you to hear narrations about Lord Rāmacandra’s activities from Mārkaṇḍeya. ॥ 7-1-44 ॥

english translation

नारद मुनि ने आगे कहा : हे राजा, जय तथा विजय को ब्राह्मणों के शाप से मुक्त करने के लिए भगवान् रामचन्द्र रावण तथा कुम्भकर्ण का वध करने के लिए प्रकट हुए। अच्छा होगा कि तुम भगवान् रामचन्द्र के कार्यकलापों के विषय में मार्कण्डेय से सुनो। ॥ ७-१-४४ ॥

hindi translation

तावेव क्षत्रियौ जातौ मातृष्वस्रात्मजौ तव । अधुना शापनिर्मुक्तौ कृष्णचक्रहतांहसौ ॥ ७-१-४५ ॥

In their third birth, the same Jaya and Vijaya appeared in a family of kṣatriyas as your cousins, the sons of your aunt. Because Lord Kṛṣṇa has struck them with His disc, all their sinful reactions have been destroyed, and now they are free from the curse. ॥ 7-1-45 ॥

english translation

तीसरे जन्म में वही जय तथा विजय क्षत्रियों के कुल में तुम्हारी मौसी के पुत्रों के रूप में तुम्हारे मौसरे भाई बने हैं। चूँकि भगवान् कृष्ण ने उनका वध अपने चक्र से किया है, अतएव उनके सारे पाप नष्ट हो चुके हैं और अब वे शाप से मुक्त हैं। ॥ ७-१-४५ ॥

hindi translation