Progress:95.9%
इन्द्र उवाच अम्ब तेऽहं व्यवसितमुपधार्यागतोऽन्तिकम् । लब्धान्तरोऽच्छिदं गर्भमर्थबुद्धिर्न धर्मदृक् ॥ ६-१८-७१ ॥
Indra replied: My dear mother, because I was grossly blinded by selfish interests, I lost sight of religion. When I understood that you were observing a great vow in spiritual life, I wanted to find some fault in you. When I found such a fault, I entered your womb and cut the embryo to pieces. ॥ 6-18-71 ॥
english translation
इन्द्र ने उत्तर दिया—हे माता! स्वार्थ से अंधा होने के कारण मैंने धर्म से मुँह मोड़ लिया था। जब मुझे ज्ञात हुआ कि आप आध्यात्मिक जीवन का महान् व्रत धारण कर रही हैं, तो मैं उसमें कोई त्रुटि निकालना चाहता था। और जब मुझे त्रुटि मिल गई तो मैं आपके गर्भ में प्रविष्ट हो गया और मैंने गर्भ को खंड खंड कर दिया। ॥ ६-१८-७१ ॥
hindi translation
कृत्तो मे सप्तधा गर्भ आसन् सप्त कुमारकाः । तेऽपि चैकैकशो वृक्णाः सप्तधा नापि मम्रिरे ॥ ६-१८-७२ ॥
First I cut the child in the womb into seven pieces, which became seven children. Then I cut each of the children into seven pieces again. By the grace of the Supreme Lord, however, none of them died. ॥ 6-18-72 ॥
english translation
सर्वप्रथम मैंने गर्भस्थ शिशु को सात खण्डों में काट डाला जिससे सात शिशु बन गये। तब फिर मैंने प्रत्येक शिशु के भी सात सात खण्ड कर दिये। किन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से इनमें से कोई भी मरा नहीं। ॥ ६-१८-७२ ॥
hindi translation
ततस्तत्परमाश्चर्यं वीक्ष्याध्यवसितं मया । महापुरुषपूजायाः सिद्धिः काप्यनुषङ्गिणी ॥ ६-१८-७३ ॥
My dear mother, when I saw that all forty-nine sons were alive, I was certainly struck with wonder. I decided that this was a secondary result of your having regularly executed devotional service in worship of Lord Viṣṇu. ॥ 6-18-73 ॥
english translation
हे माता! जब मैंने देखा कि उनचासों पुत्र जीवित हैं, तो निश्चित ही मुझे आश्चर्य हुआ। मुझे विश्वास हो गया कि यह आपके द्वारा विष्णु-उपासना के लिए की गई नियमित भक्तिपूर्ण सेवा का ही आनुषंगिक फल है। ॥ ६-१८-७३ ॥
hindi translation
आराधनं भगवत ईहमाना निराशिषः । ये तु नेच्छन्त्यपि परं ते स्वार्थकुशलाः स्मृताः ॥ ६-१८-७४ ॥
Although those who are interested only in worshiping the Supreme Personality of Godhead do not desire anything material from the Lord and do not even want liberation, Lord Kṛṣṇa fulfills all their desires. ॥ 6-18-74 ॥
english translation
यद्यपि पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् की उपासना में ही निरत रहने वालों को भगवान् से किसी भी प्रकार की भौतिक इच्छा, यहाँ तक कि मुक्ति की भी कामना नहीं रहती, तो भी भगवान् कृष्ण उनकी समस्त कामनाओं को परिपूर्ण करते हैं। ॥ ६-१८-७४ ॥
hindi translation
आराध्यात्मप्रदं देवं स्वात्मानं जगदीश्वरम् । को वृणीते गुणस्पर्शं बुधः स्यान्नरकेऽपि यत् ॥ ६-१८-७५ ॥
The ultimate goal of all ambitions is to become a servant of the Supreme Personality of Godhead. If an intelligent man serves the most dear Lord, who gives Himself to His devotees, how can he desire material happiness, which is available even in hell? ॥ 6-18-75 ॥
english translation
समस्त आकांक्षाओं का अन्तिम लक्ष्य भगवान् का दास बनना है। यदि कोई बुद्धिमान मनुष्य अपने भक्तों को आत्मसमर्पित करने वाले परम प्रिय भगवान् की सेवा करता है, तो वह भौतिक सुख की कामना कैसे कर सकता है, जो नरक में भी प्राप्य है? ॥ ६-१८-७५ ॥
hindi translation