Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:90.0%

x

इमे श्रद्दधते ब्रह्मन्नृषयो हि मया सह । परिज्ञानाय भगवंस्तन्नो व्याख्यातुमर्हसि ॥ ६-१८-२१ ॥

My dear brāhmaṇa, I and all the sages present with me are eager to know about this. Therefore, O great soul, kindly explain to us the reason. ॥ 6-18-21 ॥

english translation

हे श्रेष्ठ ब्राह्मण! मैं तथा यहाँ पर उपस्थित सभी साधुजन इसे जानने के लिए परम उत्सुक हैं। अत: हे महात्मन्! हमसे इसका कारण बताएँ। ॥ ६-१८-२१ ॥

hindi translation

सूत उवाच तद्विष्णुरातस्य स बादरायणिर्वचो निशम्यादृतमल्पमर्थवत् । सभाजयन् सन्निभृतेन चेतसा जगाद सत्रायण सर्वदर्शनः ॥ ६-१८-२२ ॥

Śrī Sūta Gosvāmī said: O great sage Śaunaka, after hearing Mahārāja Parīkṣit speak respectfully and briefly on topics essential to hear, Śukadeva Gosvāmī, who was well aware of everything, praised his endeavor with great pleasure and replied. ॥ 6-18-22 ॥

english translation

श्री सूत गोस्वामी ने कहा—हे महर्षि शौनक! महाराजा परीक्षित को सविनय एवं संक्षेप में आवश्यक विषयों पर बोलते हुए सुनकर सर्वज्ञाता शुकदेव गोस्वामी ने उनके प्रयत्नों की प्रशंसा की और इस प्रकार उत्तर दिया। ॥ ६-१८-२२ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच हतपुत्रा दितिः शक्रपार्ष्णिग्राहेण विष्णुना । मन्युना शोकदीप्तेन ज्वलन्ती पर्यचिन्तयत् ॥ ६-१८-२३ ॥

Śrī Śukadeva Gosvāmī said: Just to help Indra, Lord Viṣṇu killed the two brothers Hiraṇyākṣa and Hiraṇyakaśipu. Because of their being killed, their mother, Diti, overwhelmed with lamentation and anger, contemplated as follows. ॥ 6-18-23 ॥

english translation

श्री शुकदेव गोस्वामी बोले—इन्द्र की सहायता करने मात्र के लिए भगवान् विष्णु ने हिरण्यकशिपु तथा हिरण्याक्ष नामक दोनों भाइयों का वध कर दिया। उनके मारे जाने से उनकी माता दिति शोक तथा क्रोध से परिपूर्ण होकर इस प्रकार सोचने लगी। ॥ ६-१८-२३ ॥

hindi translation

कदा नु भ्रातृहन्तारमिन्द्रियाराममुल्बणम् । अक्लिन्नहृदयं पापं घातयित्वा शये सुखम् ॥ ६-१८-२४ ॥

Lord Indra, who is very much fond of sense gratification, has killed the two brothers Hiraṇyākṣa and Hiraṇyakaśipu by means of Lord Viṣṇu. Therefore Indra is cruel, hardhearted and sinful. When will I, having killed him, rest with a pacified mind? ॥ 6-18-24 ॥

english translation

अत्यन्त इन्द्रियलोलुप भगवान् इन्द्र ने हिरण्यकशिपु तथा हिरण्याक्ष इन दोनों भाइयों का वध भगवान् विष्णु के माध्यम से किया है। अत: वह क्रूर, कठोर हृदय एवं पापी है। मैं कब उसे मारकर शान्तचित्त होकर दम ले सकूँगी? ॥ ६-१८-२४ ॥

hindi translation

कृमिविड्भस्मसंज्ञासीद्यस्येशाभिहितस्य च । भूतध्रुक् तत्कृते स्वार्थं किं वेद निरयो यतः ॥ ६-१८-२५ ॥

When dead, the bodies of all the rulers known as kings and great leaders will be transformed into worms, stool or ashes. If one enviously kills others for the protection of such a body, does he actually know the true interest of life? Certainly he does not, for if one is envious of other entities, he surely goes to hell. ॥ 6-18-25 ॥

english translation

समस्त राजाओं तथा महान् नायकों के शरीर मृत्यु के पश्चात् कीड़ों, विष्ठा अथवा राख में परिणत हो जाएंगे। यदि कोई ऐसे शरीर की रक्षा के लिए ईर्ष्यावश अन्यों का बध करता है, तो क्या वह जीवन के वास्तविक हित को जानता है? निश्चय ही वह नहीं जानता क्योंकि अन्य जीवों के प्रति ईर्ष्या करने से वह अवश्य ही नरक को जाता है। ॥ ६-१८-२५ ॥

hindi translation