Progress:5.4%
यथेह देवप्रवरास्त्रैविध्यमुपलभ्यते । भूतेषु गुणवैचित्र्यात्तथान्यत्रानुमीयते ॥ ६-१-४६ ॥
O best of the demigods, we can see three different varieties of life, which are due to the contamination of the three modes of nature. The living entities are thus known as peaceful, restless and foolish; as happy, unhappy or in-between; or as religious, irreligious and semireligious. We can deduce that in the next life these three kinds of material nature will similarly act. ॥ 6-1-46 ॥
english translation
हे देवश्रेष्ठो! हम विभिन्न प्रकार के तीन जीवन देखते हैं, जो प्रकृति के तीन गुणों के कल्मष के कारण हैं। इस तरह जीव शान्त, अशान्त तथा मूर्ख; सुखी, दु:खी या इन दोनों के बीच; तथा धार्मिक, अधार्मिक या अर्धधार्मिक जाने जाते हैं। हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि अगले जीवन में ये तीन प्रकार की प्रकृतियाँ इसी प्रकार से कर्म करेंगी। ॥ ६-१-४६ ॥
hindi translation
वर्तमानोऽन्ययोः कालो गुणाभिज्ञापको यथा । एवं जन्मान्ययोरेतद्धर्माधर्मनिदर्शनम् ॥ ६-१-४७ ॥
Just as springtime in the present indicates the nature of springtimes in the past and future, so this life of happiness, distress or a mixture of both gives evidence concerning the religious and irreligious activities of one’s past and future lives. ॥ 6-1-47 ॥
english translation
जिस तरह वर्तमान वसन्त काल भूत तथा भविष्य काल के वसन्त कालों को सूचित करता है, उसी तरह सुख, दु:ख या दोनों से मिश्रित यह जीवन मनुष्य के भूत तथा भावी जीवनों के धार्मिक तथा अधार्मिक कार्यों के विषय में साक्ष्य प्रस्तुत करता है। ॥ ६-१-४७ ॥
hindi translation
मनसैव पुरे देवः पूर्वरूपं विपश्यति । अनुमीमांसतेऽपूर्वं मनसा भगवानजः ॥ ६-१-४८ ॥
The omnipotent Yamarāja is as good as Lord Brahmā, for while situated in his own abode or in everyone’s heart like the Paramātmā, he mentally observes the past activities of a living entity and thus understands how the living entity will act in future lives. ॥ 6-1-48 ॥
english translation
सर्वशक्तिमान यमराज ब्रह्माजी के ही समान हैं, क्योंकि जब वे अपने निजी धाम या परमात्मा की भांति हर एक के हृदय में स्थित होते हैं, वे मन के द्वारा जीव के विगत कार्यों का अवलोकन करते हैं और यह समझ जाते हैं कि जीव अगले जीवन में किस तरह कर्म करेगा। ॥ ६-१-४८ ॥
hindi translation
यथाज्ञस्तमसा युक्त उपास्ते व्यक्तमेव हि । न वेद पूर्वमपरं नष्टजन्मस्मृतिस्तथा ॥ ६-१-४९ ॥
As a sleeping person acts according to the body manifested in his dreams and accepts it to be himself, so one identifies with his present body, which he acquired because of his past religious or irreligious actions, and is unable to know his past or future lives. ॥ 6-1-49 ॥
english translation
जिस तरह सोया हुआ व्यक्ति अपने स्वप्न में प्रकट हुए शरीर के अनुसार कार्य करता है और उसे स्वयं मान लेता है उसी तरह मनुष्य अपने वर्तमान शरीर से अपनी पहचान बनाता है, जिसे उसने अपने विगत धार्मिक या अधार्मिक कार्यों के कारण प्राप्त किया है और वह अपने विगत या भावी जीवनों को जान पाने में असमर्थ रहता है। ॥ ६-१-४९ ॥
hindi translation
पञ्चभिः कुरुते स्वार्थान् पञ्च वेदाथ पञ्चभिः । एकस्तु षोडशेन त्रीन् स्वयं सप्तदशोऽश्नुते ॥ ६-१-५० ॥
Above the five senses of perception, the five working senses and the five objects of the senses is the mind, which is the sixteenth element. Above the mind is the seventeenth element, the soul, the living being himself, who, in cooperation with the other sixteen, enjoys the material world alone. The living being enjoys three kinds of situations, namely happy, distressful and mixed. ॥ 6-1-50 ॥
english translation
पाँच ज्ञानेन्द्रियों, पाँच कर्मेन्द्रियों तथा पाँच इन्द्रियविषयों के ऊपर मन होता है, जो सोलहवाँ तत्त्व है। मन के ऊपर सत्तरहवाँ तत्त्व आत्मा स्वयं जीव है, जो अन्य सोलह के सहयोग से अकेले भौतिक जगत का भोग करता है। जीव तीन प्रकार की स्थितियों का भोग करता है, यथा सुख दु:ख तथा मिश्रित सुख-दु:ख। ॥ ६-१-५० ॥
hindi translation