Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:4.8%

x

येन स्वधाम्न्यमी भावा रजःसत्त्वतमोमयाः । गुणनामक्रियारूपैर्विभाव्यन्ते यथातथम् ॥ ६-१-४१ ॥

The supreme cause of all causes, Nārāyaṇa, is situated in His own abode in the spiritual world, but nevertheless He controls the entire cosmic manifestation according to the three modes of material nature — sattva-guṇa, rajo-guṇa and tamo-guṇa. In this way all living entities are awarded different qualities, different names [such as brāhmaṇa, kṣatriya and vaiśya], different duties according to the varṇāśrama institution, and different forms. Thus Nārāyaṇa is the cause of the entire cosmic manifestation. ॥ 6-1-41 ॥

english translation

समस्त कारणों के परम कारण रूप नारायण आध्यात्मिक जगत में अपने धाम में स्थित हैं तथापि वे भौतिक प्रकृति के तीन गुणों—सत्त्वगुण, रजोगुण तथा तमोगुण—के अनुसार सम्पूर्ण विराट जगत का नियंत्रण करते हैं। इस तरह विभिन्न जीवों को भिन्न-भिन्न गुण, नाम (यथा ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य), वर्णाश्रम धर्म के अनुसार कार्य तथा रूप प्रदान किये जाते हैं। नारायण सम्पूर्ण विराट जगत के कारणस्वरूप है। ॥ ६-१-४१ ॥

hindi translation

सूर्योऽग्निः खं मरुद्गावः सोमः सन्ध्याहनी दिशः । कं कुः स्वयं धर्म इति ह्येते दैह्यस्य साक्षिणः ॥ ६-१-४२ ॥

The sun, fire, sky, air, demigods, moon, evening, day, night, directions, water, land and Supersoul Himself all witness the activities of the living entity. ॥ 6-1-42 ॥

english translation

सूर्य, अग्नि, आकाश, वायु, देवगण, चन्द्रमा, संध्या, दिन, रात, दिशाएँ, जल, स्थल तथा स्वयं परमात्मा—ये सभी जीव के कार्यों के साक्षी हैं। ॥ ६-१-४२ ॥

hindi translation

एतैरधर्मो विज्ञातः स्थानं दण्डस्य युज्यते । सर्वे कर्मानुरोधेन दण्डमर्हन्ति कारिणः ॥ ६-१-४३ ॥

The candidates for punishment are those who are confirmed by these many witnesses to have deviated from their prescribed regulative duties. Everyone engaged in fruitive activities is suitable to be subjected to punishment according to his sinful acts. ॥ 6-1-43 ॥

english translation

दण्ड के पात्र वे हैं जिसकी पुष्टि इन अनेक साक्षियों ने की है कि वे निर्दिष्ट नियमित कार्यों से विचलित हुए हैं। सकाम कर्मों में लगा हुआ प्रत्येक व्यक्ति अपने पापकर्मों के अनुसार दण्ड दिये जाने के लिए उपयुक्त होता है। ॥ ६-१-४३ ॥

hindi translation

सम्भवन्ति हि भद्राणि विपरीतानि चानघाः । कारिणां गुणसङ्गोऽस्ति देहवान् न ह्यकर्मकृत् ॥ ६-१-४४ ॥

O inhabitants of Vaikuṇṭha, you are sinless, but those within this material world are all karmīs, whether acting piously or impiously. Both kinds of action are possible for them because they are contaminated by the three modes of nature and must act accordingly. One who has accepted a material body cannot be inactive, and sinful action is inevitable for one acting under the modes of material nature. Therefore all the living entities within this material world are punishable. ॥ 6-1-44 ॥

english translation

हे वैकुण्ठवासियों! तुम लोग निष्पाप हो, किन्तु इस भौतिक जगत के भीतर रहने वाले सारे वासी कर्मी हैं, चाहे वे शुभ कर्म कर रहे हों या अशुभ। ये दोनों प्रकार के कर्म उनके लिए सम्भव हैं, क्योंकि वे प्रकृति के तीनों गुणों द्वारा कलुषित रहते हैं और उन्हें तदनुसार कर्म करना पड़ता है। जिसने भी भौतिक शरीर अपनाया है, वह निष्क्रिय नहीं हो सकता और प्रकृति के तीन गुणों के अधीन कर्म करने वाले के लिए पापकर्म से बच पाना असम्भव है। इसलिए इस जगत के सारे जीव दण्डनीय हैं। ॥ ६-१-४४ ॥

hindi translation

येन यावान् यथाधर्मो धर्मो वेह समीहितः । स एव तत्फलं भुङ्क्ते तथा तावदमुत्र वै ॥ ६-१-४५ ॥

In proportion to the extent of one’s religious or irreligious actions in this life, one must enjoy or suffer the corresponding reactions of his karma in the next. ॥ 6-1-45 ॥

english translation

इस जीवन में अपने धार्मिक या अधार्मिक कार्यों की मात्रा के अनुपात में मनुष्य अपने अगले जीवन में अपने कर्म के अनुरूप फलों का भोग करता है या कष्ट उठाता है। ॥ ६-१-४५ ॥

hindi translation