इत्युक्तस्तं परिक्रम्य प्रणम्य च नृपार्भकः । ययौ मधुवनं पुण्यं हरेश्चरणचर्चितम् ॥ ४-८-६२ ॥
When Dhruva Mahārāja, the son of the King, was thus advised by the great sage Nārada, he circumambulated Nārada, his spiritual master, and offered him respectful obeisances. Then he started for Madhuvana, which is always imprinted with the lotus footprints of Lord Kṛṣṇa and which is therefore especially auspicious. ॥ 4-8-62 ॥
english translation
जब राजपुत्र ध्रुव महाराज को नारद मुनि इस प्रकार उपदेश दे रहे थे तो उन्होंने अपने गुरु नारद मुनि की प्रदक्षिणा की और उन्हें सादर नमस्कार किया। तत्पश्चात् वे मधुवन के लिए चल पड़े, जहाँ श्रीकृष्ण के चरणकमल सदैव अंकित रहते हैं, अत: जो विशेष रूप से शुभ है। ॥ ४-८-६२ ॥
hindi translation