Srimad Bhagavatam

Progress:5.0%

x

उदतिष्ठन्सदस्यास्ते स्वधिष्ण्येभ्यः सहाग्नयः । ऋते विरिञ्चं शर्वं च तद्भासाक्षिप्तचेतसः ॥ ४-२-६ ॥

Influenced by his personal bodily luster, all the fire-gods and other participants in that great assembly, with the exceptions of Lord Brahmā and Lord Śiva, gave up their own sitting places and stood in respect for Dakṣa. ॥ 4-2-6 ॥

english translation

ब्रह्मा तथा शिवजी के अतिरिक्त, दक्ष की शारीरिक कान्ति (तेज) से प्रभावित होकर उस सभा के सभी सदस्य तथा सभी अग्निदेव, उसके सम्मान में अपने आसनों से उठकर खड़े हो गये। ॥ ४-२-६

hindi translation

सदसस्पतिभिर्दक्षो भगवान् साधु सत्कृतः । अजं लोकगुरुं नत्वा निषसाद तदाज्ञया ॥ ४-२-७ ॥

Dakṣa was adequately welcomed by the president of the great assembly, Lord Brahmā. After offering Lord Brahmā respect, Dakṣa, by the order of Brahmā, properly took his seat. ॥ 4-2-7 ॥

english translation

उस महती सभा के अध्यक्ष ब्रह्मा ने दक्ष का समुचित रीति से स्वागत किया। ब्रह्माजी को प्रणाम करने के पश्चात् उनकी आज्ञा पाकर दक्ष ने अपना आसन ग्रहण किया। ॥ ४-२-७ ॥

hindi translation

प्राङ्निषण्णं मृडं दृष्ट्वा नामृष्यत्तदनादृतः । उवाच वामं चक्षुर्भ्यामभिवीक्ष्य दहन्निव ॥ ४-२-८ ‌॥

Before taking his seat, however, Dakṣa was very much offended to see Lord Śiva sitting and not showing him any respect. At that time, Dakṣa became greatly angry, and, his eyes glowing, he began to speak very strongly against Lord Śiva. ॥ 4-2-8 ॥

english translation

किन्तु आसन ग्रहण करने के पूर्व शिवजी को बैठा हुआ और उन्हें सम्मान न प्रदर्शित करते हुए देखकर दक्ष ने इसे अपना अपमान समझा। उस समय दक्ष अत्यन्त क्रुद्ध हुआ। उसकी आँखें तप रही थीं। उसने शिव के विरुद्ध अत्यन्त कटु शब्द बोलना प्रारम्भ किया। ॥ ४-२-८ ॥

hindi translation

श्रूयतां ब्रह्मर्षयो मे सह देवाः सहाग्नयः । साधूनां ब्रुवतो वृत्तं नाज्ञानान्न च मत्सरात् ॥ ४-२-९ ॥

All sages, brāhmaṇas and fire-gods present, please hear me with attention, for I speak about the manners of gentle persons. I do not speak out of ignorance or envy. ॥ 4-2-9 ॥

english translation

हे समस्त उपस्थित ऋषियो, ब्राह्मणो तथा अग्निदेवो, ध्यानपूर्वक सुनो क्योंकि मैं शिष्टाचार के विषय में बोल रहा हूँ। मैं किसी अज्ञानता या ईर्ष्या से नहीं कह रहा। ॥ ४-२-९ ॥

hindi translation

अयं तु लोकपालानां यशोघ्नो निरपत्रपः । सद्भिराचरितः पन्था येन स्तब्धेन दूषितः ॥ ४-२-१० ॥

Śiva has spoiled the name and fame of the governors of the universe and has polluted the path of gentle manners. Because he is shameless, he does not know how to act. ॥ 4-2-10 ॥

english translation

शिव ने लोकपालकों के नाम तथा यश को धूल में मिला दिया है और सदाचार के पथ को दूषित किया है। निर्लज्ज होने के कारण उसे इसका पता नहीं है कि किस प्रकार से आचरण करना चाहिए। ॥ ४-२-१० ॥

hindi translation