Srimad Bhagavatam

Progress:41.3%

x

सदसस्पतय ऊचुः नरदेवेह भवतो नाघं तावन्मनाक्स्थितम् । अस्त्येकं प्राक्तनमघं यदिहेदृक्त्वमप्रजः ॥ ४-१३-३१ ॥

The head priests said: O King, in this life we do not find any sinful activity, even within your mind, so you are not in the least offensive. But we can see that in your previous life you performed sinful activities due to which, in spite of your having all qualifications, you have no son. ॥ 4-13-31 ॥

english translation

प्रधान पुरोहित ने कहा : हे राजन्, हमें तो आपके इस जीवन में आप के मन से किया गया भी कोई भी पापकर्म नहीं दिखता, अत: आप तनिक भी अपराधी नहीं हैं। किन्तु हमें दिखता है कि आपने पूर्वजन्म में पापकर्म किये हैं जिनके कारण समस्त गुणों के होते हुए भी आप पुत्रहीन हैं। ॥ ४-१३-३१ ॥

hindi translation

तथा साधय भद्रं ते आत्मानं सुप्रजं नृप । इष्टस्ते पुत्रकामस्य पुत्रं दास्यति यज्ञभुक् ॥ ४-१३-३२ ॥

O King, we wish all good fortune for you. You have no son, but if you pray at once to the Supreme Lord and ask for a son, and if you execute the sacrifice for that purpose, the enjoyer of the sacrifice, the Supreme Personality of Godhead, will fulfill your desire. ॥ 4-13-32 ॥

english translation

हे राजन, आपका कल्याण हो। आपके कोई पुत्र नहीं हैं, अत: यदि आप तुरन्त भगवान् से प्रार्थना करें और पुत्र माँगें तथा यदि इस कार्य के लिए यज्ञ करें तो यज्ञभोक्ता भगवान् आपकी कामना को पूर्ण करेंगे। ॥ ४-१३-३२ ॥

hindi translation

तथा स्वभागधेयानि ग्रहीष्यन्ति दिवौकसः । यद्यज्ञपुरुषः साक्षादपत्याय हरिर्वृतः ॥ ४-१३-३३ ॥

When Hari, the supreme enjoyer of all sacrifices, is invited to fulfill your desire for a son, all the demigods will come with Him and take their shares in the sacrifice. ॥ 4-13-33 ॥

english translation

जब समस्त यज्ञों के भोक्ता हरि को पुत्र की कामना पूरी करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, तो सभी देवता उनके साथ आएँगे और अपना-अपना यज्ञ-भाग ग्रहण करेंगे। ॥ ४-१३-३३ ॥

hindi translation

तांस्तान् कामान् हरिर्दद्याद्यान् यान् कामयते जनः । आराधितो यथैवैष तथा पुंसां फलोदयः ॥ ४-१३-३४ ॥

The performer of the sacrifices [under karma-kāṇḍa activities] achieves the fulfillment of the desire for which he worships the Lord. ॥ 4-13-34 ॥

english translation

यज्ञों का कर्ता (कर्मकाण्ड के अन्तर्गत) जिस कामना से भगवान् की पूजा करता है, वह कामना पूरी होती है। ॥ ४-१३-३४ ॥

hindi translation

इति व्यवसिता विप्रास्तस्य राज्ञः प्रजातये । पुरोडाशं निरवपन् शिपिविष्टाय विष्णवे ॥ ४-१३-३५ ॥

Thus for the sake of a son for King Aṅga, they decided to offer oblations to Lord Viṣṇu, who is situated in the hearts of all living entities. ॥ 4-13-35 ॥

english translation

इस प्रकार राजा अंग को पुत्र प्राप्ति कराने के लिए उन्होंने घट-घट वासी भगवान् विष्णु को आहुतियाँ अर्पित करने का निश्चय किया। ॥ ४-१३-३५ ॥

hindi translation