Srimad Bhagavatam

Progress:0.4%

x

तां कामयानां भगवानुवाह यजुषां पतिः । तुष्टायां तोषमापन्नोऽजनयद्द्वादशात्मजान् ॥ ४-१-६ ॥

The Lord of the ritualistic performance of yajña later married Dakṣiṇā, who was anxious to have the Personality of Godhead as her husband, and in this wife the Lord was also very much pleased to beget twelve children. ॥ 4-1-6 ॥

english translation

यज्ञों के स्वामी भगवान् ने बाद में दक्षिणा के साथ विवाह कर लिया, जो पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान्, को अपने पति रूप में प्राप्त करने के लिए परम इच्छुक थी। उनकी इस पत्नी से उन्हें बारह पुत्र प्राप्त हुए। ॥ ४-१-५ ॥

hindi translation

तोषः प्रतोषः सन्तोषो भद्रः शान्तिरिडस्पतिः । इध्मः कविर्विभुः स्वह्नः सुदेवो रोचनो द्विषट् ॥ ४-१-७ ॥

The twelve boys born of Yajña and Dakṣiṇā were named Toṣa, Pratoṣa, Santoṣa, Bhadra, Śānti, Iḍaspati, Idhma, Kavi, Vibhu, Svahna, Sudeva and Rocana. ॥ 4-1-7 ॥

english translation

यज्ञ तथा दक्षिणा के बारह पुत्रों के नाम थे—तोष, प्रतोष, संतोष, भद्र, शान्ति, इडस्पति, इध्म, कवि, विभु, स्वह्न, सुदेव तथा रोचन। ॥ ४-१-७ ॥

hindi translation

तुषिता नाम ते देवा आसन् स्वायम्भुवान्तरे । मरीचिमिश्रा ऋषयो यज्ञः सुरगणेश्वरः ॥ ४-१-८ ॥

During the time of Svāyambhuva Manu, these sons all became the demigods collectively named the Tuṣitas. Marīci became the head of the seven ṛṣis, and Yajña became the king of the demigods, Indra. ॥ 4-1-8 ॥

english translation

स्वायंभुव मनु के काल में ही ये सभी पुत्र देवता हो गये जिन्हें संयुक्त रूप में तुषित कहा जाता है। मरीचि सप्तर्षियों के प्रधान बन गये और यज्ञ देवताओं के राजा इन्द्र बन गये। ॥ ४-१-८ ॥

hindi translation

प्रियव्रतोत्तानपादौ मनुपुत्रौ महौजसौ । तत्पुत्रपौत्रनप्तॄणामनुवृत्तं तदन्तरम् ॥ ४-१-९ ॥

Svāyambhuva Manu’s two sons, Priyavrata and Uttānapāda, became very powerful kings, and their sons and grandsons spread all over the three worlds during that period. ॥ 4-1-9 ॥

english translation

स्वायंभुव मनु के दोनों पुत्र, प्रियव्रत तथा उत्तानपाद अत्यन्त शक्तिशाली राजा हुए और उनके पुत्र तथा पौत्र उस काल में तीनों लोकों में फैल गये। ॥ ४-१-९ ॥

hindi translation

देवहूतिमदात्तात कर्दमायात्मजां मनुः । तत्सम्बन्धि श्रुतप्रायं भवता गदतो मम ॥ ४-१-१० ॥

My dear son, Svāyambhuva Manu handed over his very dear daughter Devahūti to Kardama Muni. I have already spoken to you about them, and you have heard about them almost in full. ॥ 4-1-10 ॥

english translation

हे पुत्र, स्वायंभुव मनु ने अपनी परम प्रिय कन्या देवहूति को कर्दम मुनि को प्रदान किया। मैं इनके सम्बन्ध में तुम्हें पहले ही बता चुका हूँ और तुम उनके विषय में प्राय: पूरी तरह सुन चुके हो। ॥ ४-१-१० ॥

hindi translation