Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:44.6%

x

ब्रह्मोवाच इति तद्गृणतां तेषां मुनीनां योगधर्मिणाम् । प्रतिनन्द्य जगादेदं विकुण्ठनिलयो विभुः ॥ ३-१६-१ ॥

Lord Brahmā said: After thus congratulating the sages for their nice words, the Supreme Personality of Godhead, whose abode is in the kingdom of God, spoke as follows. ॥ 3-16-1 ॥

english translation

ब्रह्माजी ने कहा : इस तरह मुनियों को उनके मनोहर शब्दों के लिए बधाई देते हुए भगवद्धाम में निवास करनेवाले पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् ने इस प्रकार कहा। ॥ ३-१६-१ ॥

hindi translation

श्रीभगवानुवाच एतौ तौ पार्षदौ मह्यं जयो विजय एव च । कदर्थीकृत्य मां यद्वो बह्वक्रातामतिक्रमम् ॥ ३-१६-२ ॥

The Personality of Godhead said: These attendants of Mine, Jaya and Vijaya by name, have committed a great offense against you because of ignoring Me. ॥ 3-16-2 ॥

english translation

भगवान् ने कहा : जय तथा विजय नामक मेरे इन परिचरों ने मेरी अवज्ञा करके आपके प्रति महान् अपराध किया है। ॥ ३-१६-२ ॥

hindi translation

यस्त्वेतयोर्धृतो दण्डो भवद्भिर्मामनुव्रतैः । स एवानुमतोऽस्माभिर्मुनयो देवहेलनात् ॥ ३-१६-३ ॥

O great sages, I approve of the punishment that you who are devoted to Me have meted out to them. ॥ 3-16-3 ॥

english translation

हे मुनियो, आप लोगों ने उन्हें जो दण्ड दिया है उसका मैं अनुमोदन करता हूँ, क्योंकि आप मेरे भक्त हैं। ॥ ३-१६-३ ॥

hindi translation

तद्वः प्रसादयाम्यद्य ब्रह्म दैवं परं हि मे । तद्धीत्यात्मकृतं मन्ये यत्स्वपुम्भिरसत्कृताः ॥ ३-१६-४ ॥

To Me, the brāhmaṇa is the highest and most beloved personality. The disrespect shown by My attendants has actually been displayed by Me because the doormen are My servitors. I take this to be an offense by Myself; therefore I seek your forgiveness for the incident that has arisen. ॥ 3-16-4 ॥

english translation

मेरे लिए ब्राह्मण सर्वोच्च तथा सर्वाधिक प्रिय व्यक्ति है। मेरे सेवकों द्वारा दिखाया गया अनादर वास्तव में मेरे द्वारा प्रदर्शित हुआ है, क्योंकि वे द्वारपाल मेरे सेवक हैं। इसे मैं अपने द्वारा किया गया अपराध मानता हूँ, इसलिए मैं घटी हुई इस घटना के लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ। ॥ ३-१६-४ ॥

hindi translation

यन्नामानि च गृह्णाति लोको भृत्ये कृतागसि । सोऽसाधुवादस्तत्कीर्तिं हन्ति त्वचमिवामयः ॥ ३-१६-५ ॥

A wrong act committed by a servant leads people in general to blame his master, just as a spot of white leprosy on any part of the body pollutes all of the skin. ॥ 3-16-5 ॥

english translation

किसी सेवक द्वारा किये गये गलत कार्य से सामान्य तौर पर लोग उसके स्वामी को दोष देते हैं जिस तरह शरीर के किसी भी अंग पर श्वेत कुष्ट के धब्बे सारे चमड़ी को दूषित बना देते हैं। ॥ ३-१६-५ ॥

hindi translation