Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:39.3%

x

व्यासाद्यैरीश्वरेहाज्ञैः कृष्णेनाद्भुतकर्मणा । प्रबोधितोऽपीतिहासैर्नाबुध्यत शुचार्पितः ॥ १-८-४६ ॥

King Yudhiṣṭhira, who was much aggrieved, could not be convinced, despite instructions by great sages headed by Vyāsa and the Lord Kṛṣṇa Himself, the performer of superhuman feats, and despite all historical evidence. ॥ 1-8-46 ॥

english translation

अत्यधिक शोक में डूबे हुए राजा युधिष्ठिर, व्यास आदि मुनियों तथा अद्भुत कर्म करनेवाले साक्षात् भगवान् कृष्ण के उपदेशों से तथा समस्त ऐतिहासिक साक्ष्य से सान्त्वना नहीं पा सके। ॥ १-८-४६ ॥

hindi translation

आह राजा धर्मसुतश्चिन्तयन् सुहृदां वधम् । प्राकृतेनात्मना विप्राः स्नेहमोहवशं गतः ॥ १-८-४७ ॥

King Yudhiṣṭhira, son of Dharma, overwhelmed by the death of his friends, was aggrieved just like a common, materialistic man. O sages, thus deluded by affection, he began to speak. ॥ 1-8-47 ॥

english translation

धर्मपुत्र, राजा युधिष्ठिर, अपने मित्रों की मृत्यु से अभिभूत थे और सामान्य भौतिकतावादी मनुष्य की भाँति शोक-सन्तप्त थे। हे मुनियो, इस प्रकार स्नेह से मोहग्रस्त होकर वे बोले। ॥ १-८-४७ ॥

hindi translation

अहो मे पश्यताज्ञानं हृदि रूढं दुरात्मनः । पारक्यस्यैव देहस्य बह्व्यो मेऽक्षौहिणीर्हताः ॥ १-८-४८ ॥

King Yudhiṣṭhira said: O my lot! I am the most sinful man! Just see my heart, which is full of ignorance! This body, which is ultimately meant for others, has killed many, many phalanxes of men. ॥ 1-8-48 ॥

english translation

राजा युधिष्ठिर ने कहा : हाय, मैं सबसे पापी मनुष्य हूँए! जरा मेरे हृदय को तो देखो, जो अज्ञान से पूर्ण है! यह शरीर, जो अन्तत: परोपकार के लिए होता है, उसने अनेकानेक अक्षौहिणी सेनाओं का वध करा दिया है। ॥ १-८-४८ ॥

hindi translation

बालद्विजसुहृन्मित्रपितृभ्रातृगुरुद्रुहः । न मे स्यान्निरयान्मोक्षो ह्यपि वर्षायुतायुतैः ॥ १-८-४९ ॥

I have killed many boys, brāhmaṇas, well-wishers, friends, parents, preceptors and brothers. Though I live millions of years, I will not be relieved from the hell that awaits me for all these sins. ॥ 1-8-49 ॥

english translation

मैंने अनेक बालकों, ब्राह्मणों, शुभ-चिन्तकों, मित्रों, चाचा-ताउओं, गुरुओं तथा भाइयों का वध किया है। भले ही मैं लाखों वर्षों तक जीवित रहूँ, लेकिन मैं इन सारे पापों के कारण मिलनेवाले नरक से कभी भी छुटकारा नहीं पा सकूँगा। ॥ १-८-४९ ॥

hindi translation

नैनो राज्ञः प्रजाभर्तुर्धर्मयुद्धे वधो द्विषाम् । इति मे न तु बोधाय कल्पते शासनं वचः ॥ १-८-५० ॥

There is no sin for a king who kills for the right cause, who is engaged in maintaining his citizens. But this injunction is not applicable to me. ॥ 1-8-50 ॥

english translation

जो राजा अपनी प्रजा के पालन में लगा रह कर सही निमित्त के लिए वध करता है, उसे कोई पाप नहीं लगता। लेकिन यह आदेश मेरे ऊपर लागू नहीं होता। ॥ १-८-५० ॥

hindi translation