Progress:31.5%
अथोपेत्य स्वशिबिरं गोविन्दप्रियसारथिः । न्यवेदयत्तं प्रियायै शोचन्त्या आत्मजान् हतान् ॥ १-७-४१ ॥
After reaching his own camp, Arjuna, along with his dear friend and charioteer [Śrī Kṛṣṇa], entrusted the murderer unto his dear wife, who was lamenting for her murdered sons. ॥ 1-7-41 ॥
english translation
अपने प्रिय मित्र तथा सारथी (श्रीकृष्ण) सहित अपने शिविर में पहुँचकर अर्जुन ने उस हत्यारे को अपनी प्रिय पत्नी को सौंप दिया, जो मारे गये अपने पुत्रों के लिए विलाप कर रही थी। ॥ १-७-४१ ॥
hindi translation
तथाऽऽहृतं पशुवत्पाशबद्धमवाङ्मुखं कर्मजुगुप्सितेन । निरीक्ष्य कृष्णापकृतं गुरोः सुतं वामस्वभावा कृपया ननाम च ॥ १-७-४२ ॥
Śrī Sūta Gosvāmī said: Draupadī then saw Aśvatthāmā, who was bound with ropes like an animal and silent for having enacted the most inglorious murder. Due to her female nature, and due to her being naturally good and well-behaved, she showed him due respects as a brāhmaṇa. ॥ 1-7-42 ॥
english translation
श्री सूत गोस्वामी ने कहा : तब द्रौपदी ने अश्वत्थामा को देखा, जो पशु की भाँति रस्सियों से बँधा था और अत्यन्त घृणित हत्या का कृत्य करने के कारण चुप था। अपने स्त्री स्वभाववश तथा स्वभाव से उत्तम एवं भद्र होने के कारण, उसने ब्राह्मण रूप में उसके प्रति सम्मान व्यक्त किया। ॥ १-७-४२ ॥
hindi translation
उवाच चासहन्त्यस्य बन्धनानयनं सती । मुच्यतां मुच्यतामेष ब्राह्मणो नितरां गुरुः ॥ १-७-४३ ॥
She could not tolerate Aśvatthāmā’s being bound by ropes, and being a devoted lady, she said: Release him, release him, for he is a brāhmaṇa, our spiritual master. ॥ 1-7-43 ॥
english translation
वह अश्वत्थामा का इस प्रकार रस्सियों से बाँधा जाना सह न सकी और भगवद्परायण स्त्री होने के कारण उसने कहा “इसे छोड़ दो, क्योंकि यह ब्राह्मण है, हमारा गुरु है।” ॥ १-७-४३ ॥
hindi translation
सरहस्यो धनुर्वेदः सविसर्गोपसंयमः । अस्त्रग्रामश्च भवता शिक्षितो यदनुग्रहात् ॥ १-७-४४ ॥
It was by Droṇācārya’s mercy that you learned the military art of throwing arrows and the confidential art of controlling weapons. ॥ 1-7-44 ॥
english translation
यह द्रोणाचार्य की कृपा थी कि आपने धनुष बाण चलाने की विद्या तथा अस्त्रों को वश में करने की गुप्त कला सीखी। ॥ १-७-४४ ॥
hindi translation
सएषभगवान् द्रोणः प्रजारूपेण वर्तते । तस्यात्मनोऽर्धं पत्न्यास्ते नान्वगाद्वीरसूः कृपी ॥ १-७-४५ ॥
He [Droṇācārya] is certainly still existing, being represented by his son. His wife Kṛpī did not undergo a satī with him because she had a son. ॥ 1-7-45 ॥
english translation
अपने पुत्र द्वारा प्रतिनिधित्व किये जाने के कारण वे (द्रोणाचार्य) अब भी निश्चित रूप से विद्यमान हैं। उनकी पत्नी कृपी सती नहीं हुईं, क्योंकि वे पुत्रवती थीं। ॥ १-७-४५ ॥
hindi translation