Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:51.3%

x

नताः स्म ते नाथ सदाङ्घ्रिपङ्कजं विरिञ्चवैरिञ्च्यसुरेन्द्रवन्दितम् । परायणं क्षेममिहेच्छतां परंनयत्रकालः प्रभवेत्परः प्रभुः ॥ १-११-६ ॥

The citizens said: O Lord, You are worshiped by all demigods like Brahmā, the four Sanas and even the King of heaven. You are the ultimate rest for those who are really aspiring to achieve the highest benefit of life. You are the supreme transcendental Lord, and inevitable time cannot exert its influence upon You. ॥ 1-11-6 ॥

english translation

नागरिकों ने कहा : हे भगवन्, आप ब्रह्मा, चारों कुमार तथा स्वर्ग के राजा जैसे समस्त देवताओं द्वारा भी पूजित हैं। आप उन लोगों के परम आश्रय हैं, जो जीवन का सर्वोच्च लाभ उठाने के लिए इच्छुक हैं। आप परम दिव्य भगवान् हैं और प्रबल काल भी आप पर अपना प्रभाव नहीं दिखा सकता। ॥ १-११-६ ॥

hindi translation

भवायनस्त्वं भवविश्वभावनत्वमेवमाताथ सुहृत्पतिः पिता । त्वं सद्गुरुर्नः परमं च दैवतंयस्यानुवृत्त्या कृतिनो बभूविम ॥ १-११-७ ॥

O creator of the universe, You are our mother, well-wisher, Lord, father, spiritual master and worshipable Deity. By following in Your footsteps we have become successful in every respect. We pray, therefore, that You continue to bless us with Your mercy. ॥ 1-11-7 ॥

english translation

हे ब्रह्माण्ड के स्रष्टा, आप हमारे माता, शुभचिन्तक, प्रभु, पिता, आध्यात्मिक गुरु तथा आराध्य देव हैं। हम आपके चरण-चिह्नों पर चलते हुए सभी प्रकार से सफल हुए हैं। अतएव हमारी प्रार्थना है कि आप हमें अपनी कृपा का आशीर्वाद देते रहें। ॥ १-११-७ ॥

hindi translation

अहो सनाथाभवता स्म यद्वयं त्रैविष्टपानामपि दूरदर्शनम् । प्रेमस्मितस्निग्धनिरीक्षणाननं पश्येम रूपं तव सर्वसौभगम् ॥ १-११-८ ॥

Oh, it is our good luck that we have come again today under Your protection by Your presence, for Your Lordship rarely visits even the denizens of heaven. Now it is possible for us to look into Your smiling face, which is full of affectionate glances. We can now see Your transcendental form, full of all auspiciousness. ॥ 1-11-8 ॥

english translation

अहो! यह तो हमारा सौभाग्य है कि आज पुन: आपकी उपस्थिति से हम आपके संरक्षण में आ गये, क्योंकि आप स्वर्ग के निवासियों के यहाँ भी कभी-कभी जाते हैं। आपके स्मितमुख को देख पाना हमारे लिए अब सम्भव हो सका है, जो स्निग्ध चितवन से पूर्ण है। अब हम आपके सर्व-सौभाग्यशाली दिव्य रूप का दर्शन कर सकते हैं। ॥ १-११-८ ॥

hindi translation

यर्ह्यम्बुजाक्षापससारभोभवान्कुरून् मधून् वाथ सुहृद्दिदृक्षया । तत्राब्दकोटिप्रतिमः क्षणो भवेद्रविं विनाक्ष्णोरिव नस्तवाच्युत ॥ १-११-९ ॥

O lotus-eyed Lord, whenever You go away to Mathurā-Vṛndāvana or Hastināpura to meet Your friends and relatives, every moment of Your absence seems like millions of years. O infallible one, at that time our eyes become useless, as if bereft of sun. ॥ 1-11-9 ॥

english translation

हे कमलनयन भगवान्, आप जब भी अपने मित्रों तथा सम्बन्धियों से भेंट करने मथुरा, वृन्दावन या हस्तिनापुर चले जाते हैं, तो आपकी अनुपस्थिति में प्रत्येक क्षण हमें करोड़ों वर्षों के समान प्रतीत होता है। हे अच्युत, उस समय हमारी आँखें इस तरह व्यर्थ हो जाती हैं मानो सूर्य से बिछुड़ गई हों। ॥ १-११-९ ॥

hindi translation

(कथं वयं नाथ चिरोषिते त्वयिप्रसन्नदृष्ट्याखिलतापशोषणम् । जीवेम ते सुन्दरहासशोभित-मपश्यमाना वदनं मनोहरम् ॥) इतिचोदीरिता वाचः प्रजानां भक्तवत्सलः । श‍ृण्वानोऽनुग्रहं दृष्ट्या वितन्वन् प्राविशत्पुरीम् ॥ १-११-१० ॥

O master, if You live abroad all the time, then we cannot look at Your attractive face, whose smiles vanquish all our sufferings. How can we exist without Your presence? Upon hearing their speeches, the Lord, who is very kind to the citizens and the devotees, entered the city of Dvārakā and acknowledged all their greetings by casting His transcendental glance over them. ॥ 1-11-10 ॥

english translation

हे स्वामी, यदि आप सारे समय बाहर रहते हैं, तो हम आपके उस मनोहर मुखमण्डल को नहीं देख पाते, जिसकी मुसकान हमारे सारे कष्टों को दूर कर देती है। भला हम आपके बिना कैसे रह सकते हैं? उनकी वाणी सुनकर, प्रजा तथा भक्तों पर अत्यन्त दयालु भगवान् ने द्वारकापुरी में प्रवेश किया और उन सबों पर अपनी दिव्य दृष्टि डालते हुए उनका अभिनन्दन स्वीकार किया। ॥ १-११-१० ॥

hindi translation