Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:46.2%

x

शौनक उवाच हत्वा स्वरिक्थस्पृध आततायिनो युधिष्ठिरो धर्मभृतां वरिष्ठः । सहानुजैः प्रत्यवरुद्धभोजनः कथं प्रवृत्तः किमकारषीत्ततः ॥ १-१०-१ ॥

Śaunaka Muni asked: After killing his enemies who desired to usurp his rightful inheritance, how did the greatest of all religious men, Mahārāja Yudhiṣṭhira, assisted by his brothers, rule his subjects? Surely he could not freely enjoy his kingdom with unrestricted consciousness. ॥ 1-10-1 ॥

english translation

शौनक मुनि ने पूछा : जो महाराज युधिष्ठिर की वैध पैतृक सम्पत्ति को छीनना चाहते थे,उन शत्रुओं का वध करने के बाद महानतम धर्मात्मा युधिष्ठिर ने अपने भाइयों की सहायता से अपनी प्रजा पर किस प्रकार शासन चलाया? निश्चित ही वे अपने साम्राज्य का उपभोग मुक्त होकर अनियन्त्रित चेतना से नहीं कर सके। ॥ १-१०-१ ॥

hindi translation

सूत उवाच वंशं कुरोर्वंशदवाग्निनिर्हृतं संरोहयित्वा भवभावनो हरिः । निवेशयित्वा निजराज्य ईश्वरो युधिष्ठिरं प्रीतमना बभूव ह ॥ १-१०-२ ॥

Sūta Gosvāmī said: Lord Śrī Kṛṣṇa, the Supreme Personality of Godhead, who is the maintainer of the world, became pleased after reestablishing Mahārāja Yudhiṣṭhira in his own kingdom and after restoring the Kuru dynasty, which had been exhausted by the bamboo fire of anger. ॥ 1-10-2 ॥

english translation

सूत गोस्वामी ने कहा : विश्व के पालनकर्ता भगवान् श्रीकृष्ण महाराज युधिष्ठिर को उनके साम्राज्य में पुन: प्रस्थापित करके एवं क्रोध की दावाग्नि से विनष्ट हुए कुरुवंश को पुनरुज्जीवित करके अत्यन्त प्रसन्न हुए। ॥ १-१०-२ ॥

hindi translation

निशम्य भीष्मोक्तमथाच्युतोक्तं प्रवृत्तविज्ञानविधूतविभ्रमः । शशास गामिन्द्र इवाजिताश्रयः परिध्युपान्तामनुजानुवर्तितः ॥ १-१०-३ ॥

Mahārāja Yudhiṣṭhira, after being enlightened by what was spoken by Bhīṣmadeva and Lord Śrī Kṛṣṇa, the infallible, engaged himself in matters of perfect knowledge because all his misgivings were eradicated. Thus he ruled over the earth and seas and was followed by his younger brothers. ॥ 1-10-3 ॥

english translation

भीष्मदेव तथा अच्युत भगवान् श्रीकृष्ण ने जो कुछ कहा था, उससे प्रबुद्ध होकर महाराज युधिष्ठिर परिपूर्ण ज्ञान विषयक मामलों में व्यस्त हो गये, क्योंकि उनके सारे सन्देह दूर हो चुके थे। इस प्रकार उन्होंने पृथ्वी तथा सागरों पर राज्य किया और उनके छोटे भाई उनका साथ देते रहे। ॥ १-१०-३ ॥

hindi translation

कामं ववर्ष पर्जन्यः सर्वकामदुघा मही । सिषिचुः स्म व्रजान् गावः पयसोधस्वतीर्मुदा ॥ १-१०-४ ॥

During the reign of Mahārāja Yudhiṣṭhira, the clouds showered all the water that people needed, and the earth produced all the necessities of man in profusion. Due to its fatty milk bag and cheerful attitude, the cow used to moisten the grazing ground with milk. ॥ 1-10-4 ॥

english translation

महाराज युधिष्ठिर के राज्य में मनुष्यों को जितना भी पानी चाहिए था, बादल उतना पानी बरसाते थे और पृथ्वी मनुष्यों की सारी आवश्यकताओं की पूर्ति पर्याप्त मात्रा में करती थी। दूध से भरे थनों वाली तथा प्रसन्न-चित्त गौवें अपने दूध से चरागाही को सिक्त करती रहती थीं। ॥ १-१-४ ॥

hindi translation

नद्यः समुद्रा गिरयः सवनस्पतिवीरुधः । फलन्त्योषधयः सर्वाः काममन्वृतु तस्य वै ॥ १-१०-५ ॥

The rivers, oceans, hills, mountains, forests, creepers and active drugs, in every season, paid their tax quota to the King in profusion. ॥ 1-10-5 ॥

english translation

प्रत्येक ऋतु में नदियाँ, समुद्र, पर्वत, जंगल, लताएँ तथा कारगर औषधियाँ प्रचुर मात्रा में राजा को अपना-अपना कर चुकता करती थीं। ॥ १-१०-५ ॥

hindi translation