Kamasutra
Progress:7.2%
उपमन्त्रितापि गम्येन सहसा न प्रतिजानीयात् । पुरुषाणां सुलभावमानित्वात् ॥ २१ ॥
When you are propositioned, you must never accept at once. Men have no esteem for easy women.
english translation
गम्योपावर्तन प्रकरण- यदि समागमयोग्य पुरुष भी समागमहेतु आमन्त्रित करें, तो भी वेश्या को सहसा नहीं मिलना चाहिये, क्योंकि पुरुषों की यह प्रवृत्ति होती है कि वे सुलभ वस्तु का अपमान कर, दुर्लभ की आकांक्षा करते हैं॥ २१ ॥
hindi translation
भावजिज्ञासार्थं परिचारकमुखान् संवाहकगायनवैहासिकान् गम्ये तद्भाक्तन् वा प्रणिदध्यात् ॥ २२ ॥
In order to know whether a suitor deserves her to sleep with him and to know his state of mind, she employs servants, the hairdresser who washes his hair, a musician, an entertainer.
english translation
भावजिज्ञासा – नायक के भावों को जानने के लिये प्रमुख नौकर, संवाहक (हाथ-पैर दबाने वाला), गायक और विदूषक को या दूसरे जो भी उसके भक्त हों, उन्हें नियुक्त करें ॥ २२ ॥
hindi translation
तदभावे पीठमर्दादीन् । तेभ्यो नायकस्य शौचाशीचं रागापरागी सक्तासक्ततां दानादाने च विद्यात् ॥ २३ ॥
In their absence, she entrusts the task to her secretary or others, to find out whether the suitor is clean or dirty, passionate or not, amorous or indifferent, generous or not.
english translation
इनके अभाव में पीठमर्द आदि को नियुक्त करें। इनके माध्यम से ही नायक का अपने प्रति जो शौच-अशौच, राग अपराग, सकता असकता, दान अदान का भाव हो, उन सबको जान लें ॥ २३ ॥
hindi translation
सम्भावितेन च सह विटपुरोगां प्रीतिं योजयेत् ॥ २४ ॥
If possible, she arranges for him to make love with a gigolo.
english translation
जिसमें अपनी इच्छा की सभी बातों की सम्भावना हो उसके पीछे प्रेमपूर्वक विट लगा दें ॥ २४ ॥
hindi translation
लावककुक्कुटमेषयुद्धशुकशारिकाप्रलापनप्रेक्षणककलाव्यपदेशेन पीठमर्दों नायकं तस्या उदवसितमानयेत् ॥ २५ ॥
The pithamarda, the courtesan's secretary, leads her to the candidate's house, on the pretext of seeing a fight between quails, cocks, or rams, to listen to mynahs or parrots talking, or to attend some artistic show.
english translation
प्रेमसूत्र जोड़ने के उपाय पीठमर्द को चाहिये कि लवा, मुर्गा और भेड़ा की लड़ाई, शुकसारिका आदि की बातें, नाटक-तमाशा आदि दिखाने, गीत-संगीत आदि का कलाकौशल दिखाने के व्याज से नायक को वेश्या के घर ले जाये ॥ २५॥
hindi translation