Kamasutra

Progress:93.2%

x

कार्यान्तराभावादेतासामपि पूर्वास्वेवोपलक्षणम्, तस्माच्चतस्त्र एव नायिका इति वात्स्यायनः ॥ २६ ॥

According to Vatsyayana, since they do not play a different role, these different kinds of mistress belong to the previous four categories.

english translation

क्योंकि विधवा, परिव्राजिका, वेश्यापुत्री और कुलीन युक्ती- इनका भिन्न कार्य नहीं है, इसलिये इनका कन्या, पुनर्भू, येश्या और परकीया इन चारों में अन्तर्भाव हो जाता है, इसलिये नायिका चार ही हैं ऐसा वात्स्यायन का मत है ॥ २६ ॥

hindi translation

भिन्नत्वात् तृतीया प्रकृतिः पञ्चमीत्येके ॥ २७ ॥

To these must be added the third nature [tritiya prakriti], the inverts or homosexuals who have particular practices and constitute a fifth category of sexual partners.

english translation

स्त्री-पुरुष से भिन्न नपुंसक (हिजड़ा) पाँचवाँ नायिका है ऐसा कुछ आचार्यों का मत है ॥ २७ ॥

hindi translation

एक एव तु सार्वलौकिको नायकः । प्रच्छन्नस्तु द्वितीयः । विशेषालाभात् । उत्तमाधममध्यमतां तु गुणागुणतो विद्यात्। तौस्तूभयोरपि गुणागुणान् वैशिके वक्ष्यामः ॥ २८ ॥

Types of lover: The first type of lover, 'whose role is known by all, is in some way official. Another sort of lover is one whose relationship remains secret. According to the importance or the deficiencies of their aptitudes and defects, lovers are considered as being superior, average, or inferior.

english translation

नायक विचार — प्रथम नायक तो पति ही हैं जो सर्वत्र प्रसिद्ध है। उपपति दूसरा नायक है, जो विशेष प्रयोजन के लिये प्रच्छन्न सम्बन्ध रखता है। ये गुण-दोषों के न्यूनाधिक्य के कारण उत्तम, मध्यम और अधम कहलाते हैं नायक और नायिका, दोनों के गुणदोषों को वैशिक अधिकरण में कहेंगे ॥ २८ ॥

hindi translation

अगम्यास्त्वेवैताः - कुष्ठन्युन्मत्ता पतिता भिन्नरहस्वा प्रकाशप्रार्थिनी गतप्राय- यौवनातिश्वेतातिकृष्णा दुर्गन्धा संबन्धिनी सखी प्रव्रजिता संबन्धिसखिश्रोत्रिय- राजदाराच ॥ २९ ॥

Thirteen kinds of women should be avoided: Lepers, madwomen, women thrown out of their caste, those who are incapable of keeping a secret, unchaste women, those who are too old, those whose skin is too white or too black, and those who smell bad, as well as kinswomen, those with whom one has friendship, those who have taken monastic vows, as well as the women of one's family, the wives of one's friends, of Brahmans, and of persons belonging to the royal family.

english translation

अगम्य स्त्रियाँ कन्यादि का निरूपण करते समय उनकी प्राह्मता, अग्राह्यता पर विचार नहीं किया था, इसलिये यहाँ अगम्या (सहवास के अयोग्य) स्त्रियों का उल्लेख कर गयाओं को स्पष्ट करते हैं- कोढ़िन, उन्मत्ता (पागल), पतिता (जाति, धर्म या समाज से बहिष्कृत), रहस्यों को प्रकटित कर देने वाली, लग्नाविहोना, गतयौवना (व्यतीत यौवन वाली), अतिश्वेता (अधिक गोरी), अतिकृष्णा (अधिक काली), दुर्गन्धा (बुरी गन्धवाली), सम्बन्धिनी, सखी (अपनी या पत्नी की सहेली), परिव्राजिका (संन्यासिनी) और सम्बन्धियों, मित्रों, ब्राह्मणों (विद्वानों) और राजपरिवार की स्त्रियाँ ये तेरह प्रकार की स्त्रियों गम्य (सहवास के योग्य) नहीं हैं ॥ २९ ॥

hindi translation

दृष्टपञ्चपुरुषा नागम्या काचिदस्तीति बाधवीयाः ॥ ३० ॥

According to the Babhravyas, when it is certain that a 'woman has had relations with five men, there are no longer any prohibitions.

english translation

यदि कोई स्त्री पाँच पुरुषों से सम्बन्ध स्थापित कर चुकी हो, तो वह अगम्या नहीं है ऐसा बाभ्रव्यीय आचार्यों का मत है ॥ ३० ॥

hindi translation