Kamasutra

Progress:77.8%

x

कामश्चतुर्षु वर्णेषु सवर्णतः शास्त्रतश्चानन्यपूर्वायां प्रयुज्यमानः पुत्रीयो यशस्यो लौकिकश्च भवति ॥ १ ॥

Sexuality must be satisfied, in the first place, within the caste. This is true for all four castes. By marrying one's son to a virgin, as prescribed, one acquires a good reputation and general esteem.

english translation

नायिकाविचार - ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र- इन चारों वर्णों में से किसी भी वर्ग वाले पुरुष का सवर्णा कुमारी में शास्त्रीय विधानपूर्वक प्रयुज्यमान (प्रवृत्त हुआ) काम ही और पुत्र और यश का कारण तथा लोकधर्म के अनुकूल होता है ॥ १ ॥

hindi translation

तद्विपरीत उत्तमवर्णासु परपरिगृहीतासु च । प्रतिषिद्धोऽवरवर्णास्व- निरवसितासु । वेश्यासु पुनर्भूषु च न शिष्टो न प्रतिषिद्धः । सुखार्थत्वात् ॥ २ ॥

Sexual relations are forbidden with women of lower or superior caste, or with married women of one's own caste. This is not the case, however, of relations with prostitutes or widows, provided that it is only for pleasure.

english translation

अपने से उच्चवर्ग की या परोढ़ा (अन्य द्वारा विवाहित) स्त्री में प्रयुज्यमान काम इसके विपरीत हैं, अर्थात् लोकविरुद्ध भी हैं और अपयश का कारण भी इसी प्रकार अपने से निम्न वर्ग की या पात्रबहिष्कृत स्त्रियों में भी काम निषिद्ध है। वेश्याओं और पुनर्भू स्त्रियों में कामसम्बन्ध न तो विहित है और न निषिद्ध ही, क्योंकि उनसे कामसम्बन्ध तो मात्र रतिसुख के लिये है, न सन्तानोत्पत्ति के लिये है और न धार्मिक कृत्यों के लिये ॥ २ ॥

hindi translation

तत्र नायिकास्तिस्रः – कन्या, पुनर्भूर्वेश्या च इति ॥ ३ ॥

Three kinds of women are suitable for love affairs: the young girl, the widow [or second-hand woman], and the prostitute.

english translation

नायिका विचार - फल की दृष्टि से नायिकाएँ तीन प्रकार की होती हैं- कन्या, पुनर्भू और वेश्या ॥ ३ ॥

hindi translation

अन्यकारणवशात् परपरिगृहीतापि पाक्षिकी चतुर्थीति गोणिकापुत्रः ॥ ४ ॥

Because she belongs to another, a consenting married woman [pakshiki] forms a fourth category according to Gonikaputra.

english translation

अन्य कारणों से कथित नायिकाएँ - अन्य कारणवश परकीया (परनारी) भी चतुर्थी नायिका होती हैं—ऐसा गोणिकापुत्र कहते हैं। परदारा पाक्षिकी नायिका है, अर्थात् यह विशिष्ट परिस्थितियों में ही अनुमत है, सामान्य रूप में नहीं ॥ ४ ॥

hindi translation

स यदा मन्यते स्वैरिणीयम् ॥ ५ ॥

However, if she agrees, she is then considered as an independent woman.

english translation

नायक जब पूर्णतः आश्वस्त हो कि यह स्वैरिणी (व्यभिचारिणी) है, पतिव्रता नहीं ॥ ५ ॥

hindi translation