Kamasutra

Progress:75.3%

x

ग्रामवासी च सजातान्विचक्षणान् कौतूहलिकान् प्रोत्साह्य नागरकजनस्य वृत्तं वर्णयञ्श्रद्धां च जनयंस्तदेवानुकुर्वीत, गोष्ठीश्च प्रवर्तयेत् । सङ्गत्या जनमनुरञ्जयेत् । कर्मसु च साहाय्येन चानुगृह्णीयात्। उपकारयेच्च। इति नागरकवृत्तम् ॥ ३६ ॥

If one lives in a village, one must surround oneself with people of one's own milieu, intelligent, willing to be amused, active, well mannered, and respecting the castes. Receptions must be organized, since people amuse themselves when they are together. In business, one must treat one's employees with kindness, even when faced with their failings. Such is the behavior of the well-brought-up man. His dependents must be respectful but, during festivals and journeys, as also in business, one must be courteous and aid each other reciprocally.

english translation

यदि नागरक को परिस्थितिवश ग्रामवास करना पड़े, तो सजातीय, बुद्धिमान् एवं कुतूहल रखने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित कर, नागरकजनों के आचरण सुनाकर श्रद्धा उत्पन्न करके नागरकजीवन व्यतीत करने के लिये प्रोत्साहित करे। नागरकगोष्ठियों का आयोजन करे और अपने सम्पर्क से उन्हें अनुरञ्जित करे। उनके कार्यों में सहयोग कर उन्हें अनुगृहीत एवं उपकृत करता रहे। नागरकवृत्त प्रकरण समाप्त हुआ है ॥ ३६ ॥

hindi translation

नात्यन्तं संस्कृतेनैव नात्यन्तं देशभाषया । कथां गोष्ठीषु कथयंल्लोके बहुमतो भवेत् ॥ ३७ ॥

At gatherings, an educated man should not speak solely in Sanskrit or solely in the language of the people.

english translation

इस विषय में आनुवंश्य श्लोक कहते हैं-काव्य और कलाविषयक गोष्ठियों में न अत्यन्त संस्कृत भाषा ही बोली जाये और न ठेठ देशी भाषा (स्थानीय बोली) हो, अपितु मिश्रित भाषा का प्रयोग किया जाये; क्योंकि इसी से वक्ता सर्वमान्य होता है ॥ ३७ ॥

hindi translation

या गोष्ठी लोकविद्विष्टा या च स्वैरविसर्पिणी। परहिंसात्मिका या च न तामवतरेद् बुधः ॥ ३८ ॥

A prudent man will not attend meetings where there are enemies, spies, or criminals.

english translation

त्याज्य गोष्ठी - जिस गोष्ठी में ईर्ष्यालु व्यक्ति हों, जहाँ निरंकुश कार्यवाही चलती हो, और जहाँ पराक्षेप या परहानि की चेष्टाएँ की जायें, उनमें बुद्धिमान् व्यक्ति को सम्मिलित नहीं होना चाहिये ॥ ३८ ॥

hindi translation

लोकचित्तानुवर्तिन्या क्रीडामात्रैककार्यया । गोष्ठ्या सहचरन् विद्वांल्लोके सिद्धिं नियच्छति ॥ ३९ ॥

The wise predict a sure success for a man of wit with moderate behavior, who plays only reasonable games.

english translation

श्रेष्ठ गोष्टी जो गोष्ठी लोकरुचि का अनुकरण करने वाली है और जिसका प्रयोजन विशुद्ध मनोविनोद ही है, उससे साहचर्य रखने वाला लोक में प्रसिद्धि प्राप्त करता है ॥ ३९ ॥

hindi translation