Skip to content
navigationtools

Gherand Samhita

Progress:55.2%

x

यत्र यत्र स्थितो योगी सुखमत्यन्तमश्नुते । तस्मात्सर्वप्रयत्नेन साधयेन्मुद्रिकां पराम् ॥३-९१॥

The yogi who practices this mudra resides wherever he resides. There he experiences only extreme happiness. Therefore, the seeker should practice this excellent posture with full concentration.

english translation

इस मुद्रा का अभ्यास करने वाला योगी जहाँ पर भी निवास करता है अर्थात् वह जहाँ पर भी रहता है । वहीं पर वह अत्यंत सुख को ही भोगता है । इसलिए साधक को पूरे मनोयोग के साथ इस श्रेष्ठ मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए ।

hindi translation

अथ भुजङ्गिनीमुद्राकथनम् । वक्त्रं किञ्चित्सुप्रसार्य चाऽनिलं गलया पिबेत् । सा भवेद्भुजङ्गी मुद्रा जरामृत्युविनाशिनी ॥३-९२॥

You should open your mouth a little and drink the air through your throat, that is, take the air inside the body. This is called Bhujangini Mudra. This destroys both old age and death.

english translation

अपने मुहँ को थोड़ा सा खोलकर गले से वायु को पीना चाहिए अर्थात् वायु को शरीर के अन्दर लेकर जाएं । यह भुजंगिनी मुद्रा कहलाती है । इससे बुढ़ापा व मृत्यु दोनों का ही नाश होता है ।

hindi translation

अथ भुजङ्गिनीमुद्रायाः फलकथनम् । यावच्च उदरे रोगा अजीर्णादि विशेषतः । तत्सर्वं नाशयेदाशु यत्र मुद्रा भुजङ्गिनी ॥३-९३॥

Major diseases like indigestion etc. are caused due to the effect of this mudra. They all get destroyed.

english translation

इस मुद्रा के प्रभाव से अजीर्ण ( अपच ) आदि जो प्रमुख रोग होते हैं । वह सभी के सभी नष्ट हो जाते हैं ।

hindi translation

अथ मुद्राणां फलकथनम् । इदं तु मुद्रापटलं कथितं चण्ड ते शुभम् । वल्लभं सर्वसिद्धानां जरामरणनाशनम् ॥३-९४॥

Maharishi Gherand says to King Chandakapalik that I have described before you the chapter describing the currencies. All these postures are very dear to all scholars or accomplished men. All these postures ward off old age and death.

english translation

महर्षि घेरण्ड राजा चण्डकापालिक को कहते हैं कि मैंने मुद्राओं के विषय में वर्णन करने वाले अध्याय का वर्णन तुम्हारे सामने किया है । यह सभी मुद्राएँ सभी विद्वानों अथवा सिद्ध पुरुषों को अत्यंत प्रिय होती है । यह सभी मुद्राएँ बुढ़ापे व मृत्यु को दूर करने वाली होती हैं ।

hindi translation

शठाय भक्तिहीनाय न देयं यस्य कस्यचित् । गोपनीयं प्रयत्नेन दुर्लभं मरुतामपि ॥३-९५॥

All these currencies have been described as extremely confidential. The knowledge of these mudras should never be given to any evil, devotionless (devotee) or anyone, that is, any unworthy person.

english translation

इन सभी मुद्राओं को अत्यंत गोपनीय बताया गया है । इन मुद्राओं का ज्ञान कभी भी किसी दुष्ट, भक्तिहीन ( भक्ति रहित ), और चाहे जिसे अर्थात् किसी भी अयोग्य व्यक्ति को कभी भी नहीं देना चाहिए ।

hindi translation