Progress:10.1%
हृद्धौतिं त्रिविधां कुर्याद्दण्डवमनवाससा॥१-३६॥
Hridaya Dhauti is done in three ways:- 1. Danda (Danda Dhauti), 2. Vomiting (Vaman Dhauti), 3. Vaas (Vastra Dhauti).
english translation
हृदय धौति को तीन प्रकार से किया जाता है :- 1. दण्ड ( दण्डधौति ), 2. वमन ( वमन धौति ), 3. वास ( वस्त्र धौति ) ।
hindi translation
रम्भादण्डं हरिद्दन्डं वेत्रदण्डं तथैव च । हृन्मध्ये चालयित्वा तु पुनः प्रत्याहरेच्छनै:॥१-३७॥
From the soft (pipe like) part between the banana leaves, the soft (pipe like) part between the turmeric leaves or the soft (pipe like) part between the cane leaves till the middle of the heart region (both parts of the chest). Taking it in the middle and taking it out slowly again is called Danddhauti.
english translation
केले के पत्तों के बीच के कोमल ( पाइपनुमा ) भाग से, हल्दी के पत्तों के बीच के कोमल ( पाइपनुमा ) भाग से या फिर वेंत के पत्तों के बीच के कोमल ( पाइपनुमा ) भाग को हृदय प्रदेश के बीच तक ( छाती के दोनों हिस्सो के बीचोंबीच ) ले जाकर पुनः उसे धीरे से बाहर निकालना दण्डधौति कहलाता है ।
hindi translation
कफपित्तं तथा क्लेदं रेचये दूर्ध्ववर्त्मना । दण्डधौतिविधानेन हृद्रोगं नाशयेद् ध्रुवम्॥१-३८॥
By the practice of Dandadhauti, the increased amount of phlegm, bile and mucus (contaminated sticky substance) etc. inside the devotee is thrown out through the upper route of the body (through the mouth). Due to which all the diseases related to the heart of the seeker are definitely cured.
english translation
दण्डधौति के अभ्यास से साधक के अन्दर कफ, पित्त व क्लेद ( दूषित चिपचिपा पदार्थ ) आदि की बढ़ी हुई मात्रा को शरीर के ऊपरी मार्ग ( मुहँ द्वारा ) बाहर निकाल दिया जाता है । जिससे साधक के हृदय से सम्बंधित सभी रोग निश्चित रूप से समाप्त हो जाते हैं ।
hindi translation
भोजनान्ते पिबेद्वारि चाकण्ठ पूरितं सुधी: । उर्ध्वां द्रुष्टिं क्षणं कृत्वा तज्जलं वमयेत् पुनः॥१-३९॥
After the seeker has had his meal (about After four hours), water should be drunk in such quantity that it fills the throat. After this, the seeker should again throw out all the water while looking upwards for a few moments. This vomiting is called Vaman dhauti
english translation
बुद्धिमान साधक द्वारा भोजन करने के बाद ( भोजन करने के लगभग चार घण्टे बाद ) पानी को इतनी मात्रा में पीना चाहिए कि पानी गले तक भर जाए । इसके बाद कुछ पल तक साधक द्वारा ऊपर की ओर देखते हुए पुनः उस सारे पानी को बाहर निकाल देना चाहिए । यह वमन धौति कहलाती है I
hindi translation
नित्यामभ्यासयोगेन कफपित्तं निवारयेत् ॥१-४०॥
In this way, by practicing Vaman Dhauti regularly, all the disorders (diseases) related to phlegm and bile of the seeker are eliminated.
english translation
इस प्रकार वमन धौति का नियमित रूप से अभ्यास करने से साधक के कफ व पित्त से सम्बंधित सभी विकार ( रोग ) समाप्त हो जाते हैं ।
hindi translation